Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    OMG: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन… तीन बच्चों के पिता ने रचाया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं

    November 5, 2026

    धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    November 5, 2026

    Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»दिनभर चलाते थे WhatsApp, कमा डाले 6.5 करोड़, कमाई का राज जान दंग रह गई पुलिस
    Featured

    दिनभर चलाते थे WhatsApp, कमा डाले 6.5 करोड़, कमाई का राज जान दंग रह गई पुलिस

    Deepak SahuBy Deepak SahuMay 17, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    उत्तरप्रदेश
    गाजियाबाद/स्वराज टुडे: गाजियाबाद क्राइम ब्रांच ने शेयर ट्रेडिंग के जरिए मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर लोगों से लाखों की ठगी करने वाले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है. तीन अभियुक्तों के पास से पांच मोबाइल, चार चेक बुक, तीन एटीएम कार्ड, एक पैन कार्ड, एक आधार कार्ड, एक वोटर आईडी कार्ड, तथा एक मुहर जब्त की गई.

    जांच के दौरान एक अकाउंट में 6.5 करोड़ के ट्रांजेक्शन का खुलासा

    एडीसीपी क्राइम ब्रांच गाजियाबाद सच्चिदानंद ने बताया 23 अप्रैल को पीड़ित कुशल पाल सिंह ने 70 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड का केस दर्ज कराया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 अकाउंट की जांच की जिसमें से 29 लाख 57 हजार रुपये पकड़ में आए. जांच के दौरान एक अकाउंट में 6.5 करोड़ की ट्रांजेक्शन सामने आई. गिरफ्तार अभियुक्त मथुरा का रवि शर्मा, सुशील शर्मा तथा देहरादून का भानु राघव है जो कि फरार अभियुक्त मनोज कुमार का साला है. चारों एक प्रतिशत कमीशन के लालच में फर्जी अकाउंट खुलवाकर फर्जी फर्म बनाकर बाहर विदेश में बैठे अपने आकाओं को मुहैया कराते थे.

    पुलिस ने 52 लाख रुपये फ्रीज कराए

    धोखाधड़ी की ट्रांजेक्शन इन खातों पर होती थी तथा ट्रांजेक्शन की ओटीपी विदेश में बैठे फ्रॉडस्टर को भेजने के लिए एक ओटीपी फॉरवर्ड ऐप का इस्तेमाल किया जाता था. ऐप के माध्यम से ओटीपी विदेश में इंटरनेट के माध्यम से भेजा जाता था. इस घटना में मनोज कुमार ने फर्जी फॉर्म बनाकर करंट अकाउंट पंजाब नेशनल बैंक की शाखा देहरादून में खुलवाया था. वही धोखाधड़ी से पैसे हड़पने का काम करता था. इस अकाउंट में देश के कुल 32 घटनाओं में साढ़े 6 करोड़ रुपये का ट्रांजेक्शन हुआ है. पुलिस ने इस खाते के 52 लाख रुपये फ्रीज कराए हैं.

    यह भी पढ़ें :  Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश

    ऐसे देते थे ठगी को अंजाम

    शातिर ठग शेयर ट्रेडिंग कर रहे और इसे सीखने की इच्छा रखने वाले लोगों को पहले अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ते थे. फिर शेयर ट्रेडिंग के टिप्स, नामचीन शेयर ब्रोकरों के नाम की फर्जी आईडी लोगों को देते थे. लोगों का भरोसा जीतने के बाद गूगल प्ले स्टोर और एप्पल स्टोर जैसे भरोसे मंद डिजिटल माध्यमों से पहले अपना एप डाउनलोड कराते थे और फिर लोगों से शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लाखो रुपये की रकम जमा करा लेते थे. फर्जी एप पर शेयर ट्रेडिंग की जमा रकम में लाखों का मुनाफा भी दिखाया जाता था, जिससे लोगों को लगता कि वो फायदे में हैं. लोगों को जब ठगी का जब चल पाता और वो अपनी रकम को निकालना चाहते लेकिन रकम विड्रॉल नहीं होती थी. विदेश से यह ठगी का बड़ा गैंग ऑपरेट किया जाता था.

    यह भी पढ़ें: ऑनर किलिंग: ‘तेरी शादी हो जाएगी… प्रेमी से बात न कर,’ फिर पिता ने काट दिया बेटी का गला

    यह भी पढ़ें: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामले में अलग-अलग क्षेत्रों से 5 आरोपी गिरफ्तार…नाबालिगों का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया और वेबसाइट में किया था अपलोड

    यह भी पढ़ें: 75 साल के पिता के लिए बेटी ने चुनी 60 साल की दुल्हन, चर्चा में आ गई ये अनोखी शादी

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    OMG: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन… तीन बच्चों के पिता ने रचाया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं

    November 5, 2026

    धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    November 5, 2026

    Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    November 5, 2026

    Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    November 5, 2026

    चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    November 5, 2026

    Korba breaking: कुसमुंडा गेवरा मुख्य मार्ग पर हुआ बड़ा हादसा, एक्टिवा और बाइक में टक्कर के बाद तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से युवक-युवती की मौत

    November 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,072 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,560 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    OMG: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन… तीन बच्चों के पिता ने रचाया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं

    November 5, 2026

    उत्तरप्रदेश बहराइच/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के बहराइच में एक निकाह इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर…

    धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    November 5, 2026

    Agniveer: अग्निवीरों को मिला 2 साल का सेवा विस्तार, कितनी बढ़ेगी सैलरी, रिटायरमेंट के बाद कितनी रकम मिलेगी?

    November 5, 2026

    Raipur: दीपावली पर्व के मद्देनज़र रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला ने ली यातायात अधिकारियों की बैठक, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश, उत्कृष्ट कार्य करने वाले 13 अधिकारी-कर्मचारी नगद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित

    November 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.