Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, April 19
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»तीसरे व अंतिम चरण में जिले के कटघोरा व पाली ब्लॉक में हुआ मतदान….महिला, पुरूष, युवा, दिव्यांग सहित बुजुर्ग मतदाताओं ने स्वस्फूर्त होकर किया मतदान
    Featured

    तीसरे व अंतिम चरण में जिले के कटघोरा व पाली ब्लॉक में हुआ मतदान….महिला, पुरूष, युवा, दिव्यांग सहित बुजुर्ग मतदाताओं ने स्वस्फूर्त होकर किया मतदान

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 23, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250223 182343 3308
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025*

    *आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का किया आग्रह*

    कोरबा/स्वराज टुडे:  त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन 2025 के तीसरे व अंतिम चरण अंतर्गत आज कोरबा जिले के कटघोरा एवं पाली ब्लॉक में मतदान सुचारू रूप से सम्पन्न हुआ। मतदान के प्रति लोगों में जागरूकता नजर आया। केंद्रों में सुबह से ही लोगो की लंबी भीड़ बनी रही। बड़े बुजुर्ग, दिव्यांग, महिला ,पुरूष, युवा सभी वर्ग के मतदाताओं ने मतदान की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी को समझते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

    युवा मतदाताओं में मतदान के प्रति दिखा उत्साह

    IMG 20250223 WA0069

    तीसरे चरण के मतदान में पाली व कटघोरा ब्लॉक में हुए निर्वाचन में पहली बार मतदान कर रहे युवा मतदाताओं में भारी उत्साह नजर आया। उन्होंने अपने मताधिकार के प्रति सजगता दिखाते हुए लोकतंत्र के इस महापर्व में स्वस्फूर्त आगे आकर मतदान किया।
    कटघोरा ब्लॉक के ग्राम विजयपुर के मतदान केंद्र में पहली बार वोट करने आई सुश्री बबीता कंवर व राधिका कंवर के चेहरे में प्रसन्नता व्याप्त थी। उन्होंने उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग कर मजबूत लोकतंत्र के निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई।

    चौहान नवदम्पति ने मतदान कर अच्छे नागरिक होने का दिया परिचय

    IMG 20250223 WA0071

    विजयपुर के रहने वाले नवदम्पति दिलबोध चौहान व सावित्री ने अपने जीवन का पहला मतदान किया। वोट देकर दम्पति ने अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हम सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। निर्वाचन के दौरान हमें किसी भय, लोभ , प्रलोभन में आए बिना एवं धर्म, जाति, वर्ग सम्प्रदाय से ऊपर उठकर योग्य और अच्छे प्रत्याशी को विजयी बनाना चाहिए। तभी देश का चहुँमुखी विकास हो पायेगा। दम्पति ने अपने अच्छे नागरिक होने का परिचय देते हुए सभी लोगों से मतदान करने की अपील की।

    यह भी पढ़ें :  Korba: 15वीं बार जीरो शॉर्टेज के साथ जिले ने बनाया कीर्तिमान, लगभग 650 करोड़ का धान शत-प्रतिशत परिदान

    रश्मि ने आमजनों से शत प्रतिशत मतदान करने का किया आग्रह

    IMG 20250223 WA0053

    ग्राम पंचायत अरदा की रहने वाली सुश्री रश्मि रोज के चेहरे में पहली बार मतदान करने की खुशी साफ नजर आ रही थी। उन्होंने कहा कि देश के प्रगति में हम सभी को आगे बढ़कर योगदान करना होगा। देश के विकास के लिए क्षेत्र का विकास आवश्यक है एवं क्षेत्र का विकास तभी होगा जब हम सभी योग्य उम्मीदवार को अपना अमूल्य वोट देकर कर विजयी बनाएगें। उन्होंने सभी आमजनों से अपने मताधिकर का उपयोग करने की अपील की।

    महिला मतदाताओं ने भी बढ़ चढ़कर किया मतदान

    लोकतंत्र के इस महापर्व में महिला मतदाताओं ने भी स्वस्फूर्त आगे आकर हिस्सा लिया। वोट डालने के लिए सभी मतदान केंद्रों में सुबह से ही महिलाओं की लम्बी कतारें लगी हुई थी। विजयपुर मतदान केंद्र में महिला मतदाता श्रीमती सुमन कंवर, रजनी चौहान, आरती चौहान सहित अन्य महिलाओं मतदाताओं ने मतदान में आगे आकर हिस्सा लिया एवं लोगों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।

    दिव्यांग व बुजुर्ग मतदाताओं ने भी मतदान कर निभाई अपनी जिम्मेदारी

    IMG 20250223 WA0031

    *वृद्धा रमुलिया बाई ने व्हील चेयर के सहारे किया मतदान

    *बुजुर्ग मतदाता शुकवार सिंह, राधेश्याम, धनकुंवर ने वोट देकर युवाओं को मतदान के लिए किया प्रेरित*

    त्रिस्तरीय पंचायत आम चुनाव के तीसरे चरण में योग्य पंचायत पदाधिकारियों के निर्वाचन हेतु पुरुष, युवा सहित दिव्यांग व वयोवृद्ध मतदाता अपने कर्तव्य निर्वहन के लिए सजग नजर आए। युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत रही ढेलवाडीह पंचायत के बुजुर्ग महिला रमुलिया बाई ने व्हील
    चेयर के सहारे मतदान किया। उन्होंने वोट डालकर सभी को वोट करने के लिए प्रेरित किया।
    इसी प्रकार वृद्धा धनकुंवर, बुजुर्ग राधेश्याम, शुकवार सिंह ने भी मतदान कर लोकतंत्र को मजबूती प्रदान करने में अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए युवाओं को मतदान करने के लिए प्रोत्साहित किया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: विद्यार्थियों को 50 लाख की स्कॉलरशिप का बड़ा मौका... Physics Wallah Vidyapeeth Pathshala का Mega Test, 90% तक छूट और FREE सीट का भी चांस !

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026

    ‘गजवा-ए-हिंद’ की तैयारी कर रहा था झोपड़पट्टी में रहने वाला प्लंबर, सोहेल के आतंकी बनने की मिली जानकारी तो उड़े माँ के होश

    April 19, 2026

    दिल्ली यूनिवर्सिटी में करना चाहते हैं नौकरी, इस कॉलेज में 12वीं पास के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की अंतिम तिथि 10 मई 2026

    April 19, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026828 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026784 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026769 Views
    Don't Miss

    LIC HFL जूनियर असिस्टेंट भर्ती 2026: आवेदन प्रक्रिया और वेतन विवरण, आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026

    April 19, 2026

    LIC HFL भर्ती 2026: LIC हाउसिंग फाइनेंस लिमिटेड (LIC HFL) ने 16 अप्रैल 2026 को…

    कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास में भूतों का साया ! भयभीत छात्राओं ने छोड़ा छात्रावास, एक छात्रा ने की खुदकुशी की कोशिश

    April 19, 2026

    दवा कारोबारी पिता ने मासूम जुड़वा बेटियों की कर दी गला रेतकर हत्या, बगल कमरे में बेटे के साथ सो रही पत्नी को नहीं हुआ आभाष

    April 19, 2026

    Korba: राज्य अधिवक्ता परिषद छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष बनने पर श्री रविन्द्र पराशर जी का सम्मान

    April 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.