Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 20 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 20, 2026

    24 अप्रैल को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘दबिश’….फ़िल्म में देखेंगे एक ईमानदार पुलिस अफसर की जिद, संघर्ष और सिस्टम से टकराने की कहानी

    April 20, 2026

    एनआईसी में 243 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026

    April 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 20
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»ताज हमले में आतंकवादियों को धूल चटाने वाला एनएसजी कमांडो आखिर आज क्यों है जेल में बंद, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर
    Featured

    ताज हमले में आतंकवादियों को धूल चटाने वाला एनएसजी कमांडो आखिर आज क्यों है जेल में बंद, पढ़िए दिल को झकझोर देने वाली खबर

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 30, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n6413922871732967555193ed6c07cf8e62125f1cda57f22aa9dd258a5bb2ffd5070fef67a646dc897bbddb
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    गुजरात
    राजकोट/स्वराज टुडे: ऑपरेशन ब्लैक टॉरनेडो में आतंकवादी के पैर में गोली मारने वाले कमांडो, करगिल में चार आतंकवादियों को मार गिराने वाले जवान जिगर व्यास, जो 26/11 हमले में आतंकियों के खात्मे के लिए एनएसजी की टीम का हिस्सा थे, आज राजकोट जेल में बंद हैं।

    “हमें तो अपनों ने लूटा गैरों में कहां दम था अपनी कश्ती भी डूबी वहां जहां पानी कम था ”  अजय देवगन की फिल्म का यह डायलॉग कभी-कभी जीवन में सच्ची घटनाओं के रूप में सामने आते हैं।

    आज हम एक ऐसे एनएसजी कमांडो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसने देश के दुश्मनों का बहादुरी से सामना किया, लेकिन अपने परिवारिक जीवन में आए संकट से हार गया। जिगर व्यास का जन्म भावनगर में हुआ था। 2000 में उन्हें 9 पैरा स्पेशल फोर्स में हेड कांस्टेबल के तौर पर नियुक्त किया गया। उनकी पहली पोस्टिंग मणिपुर में हुई, जहां उन्होंने अपने कार्यकाल में तीन माओवादियों को मार गिराया। इसके बाद जम्मू-कश्मीर और फिर 2008 में उन्हें 51 स्पेशल एक्शन ग्रुप (एसएजी) में एनएसजी कमांडो के रूप में तैनात किया गया।

    26/11 हमले में भूमिका

    51 एसएजी को 26/11 के मुंबई हमले में आतंकियों का खात्मा करने की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। जिगर व्यास भी इस टीम में थे। उन्होंने एक आतंकवादी को पैर में गोली मारी और ऑपरेशन के दौरान खुद भी घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने 36 घंटे तक मोर्चा संभाला।

    परिवारिक संघर्ष और जेल की सजा

    2015 में, जब जिगर व्यास की पोस्टिंग जम्मू-कश्मीर के अखनूर में थी, उनकी 4 साल की बेटी ने फोन कर बताया कि उनकी अनुपस्थिति में “दूसरे पापा” आते हैं और उसे मारते हैं। इस घटना ने जिगर व्यास को हिला कर रख दिया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: डॉ.भीमराव अंबेडकर जयंती पर मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, विचारों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

    जिगर व्यास ने जब अपनी पत्नी चेतना से बात करने की कोशिश की, तो उसने तलाक की मांग की। जिगर 12 फरवरी 2015 को भावनगर पहुंचे, जहां उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी किसी उद्योगपति देवेंद्र शर्मा के साथ रह रही है। पुलिस की मौजूदगी में उन्होंने तलाक का फैसला किया।

    14 फरवरी 2015 को, जब जिगर व्यास देवेंद्र शर्मा के फ्लैट पर पहुंचे, तो उन्होंने अपनी पत्नी और देवेंद्र को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। गुस्से में देवेंद्र ने जिगर पर गोली चला दी। आत्मरक्षा में जिगर ने भी गोली चलाई, जिसमें देवेंद्र की मौत हो गई और चेतना घायल हो गई। इसके बाद जिगर ने पुलिस में आत्मसमर्पण कर दिया।

    सेना की अपील और वीरता के लिए सम्मान

    भावनगर कोर्ट ने 2016 में जिगर व्यास को दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई। सेना ने 2019 में हाईकोर्ट से अपील की कि देश को जिगर व्यास जैसे बहादुर जवान की जरूरत है।

    15 साल की सेवा के दौरान जिगर व्यास चार बार गोली का शिकार हो चुके हैं। उन्हें राष्ट्रपति द्वारा सात वीर चक्र प्रदान किए गए हैं।

    मां की दुर्दशा

    जिगर व्यास के पिता का पहले ही निधन हो चुका है। उनके जेल में होने के कारण उनकी 64 वर्षीय मां दयनीय स्थिति में हैं। एक बेबस बुजुर्ग मां सरकार से कई बार मदद की गुहार लगा चुकी है कि उनके बेटे को जेल से रिहा कर दिया जाए। लेकिन सरकार के कानों तक उनकी आवाज नहीं पहुंची है।

    देश के दुश्मनों को धूल चटाने वाला जांबाज सिपाही आज अपनों के विश्वासघात के कारण जेल की चार दिवारी में कैद होकर रह गया है ।

    यह भी पढ़ें :  Health tips: इन दो ब्लड ग्रुप वालों में सबसे अधिक आते हैं हार्ट अटैक के मामले, आप आज से ही हो जाएं सावधान

    यह भी पढ़ें: झूठे एफआईआर पर कोर्ट ने युवती को लगाई फटकार, लगाया जुर्माना

    यह भी पढ़ें: बिहार का कुख्यात गैंगस्टर हरियाणा में ढेर, कौन था सरोज राय? जिसने AK-56 से मचा दी थी दहशत

    यह भी पढ़ें: नकाबपोश युवती मोबाइल दुकान से 2 स्मार्ट फोन लेकर हुई फरार, CCTV में कैद

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 20 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 20, 2026

    24 अप्रैल को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘दबिश’….फ़िल्म में देखेंगे एक ईमानदार पुलिस अफसर की जिद, संघर्ष और सिस्टम से टकराने की कहानी

    April 20, 2026

    एनआईसी में 243 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026

    April 20, 2026

    Maihar: नासिक घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, पुतला भी किया गया दहन

    April 20, 2026

    Korba: बॉलीवुड अभिनेत्री मंदाकिनी के हाथों तुलसी TVS में NTORQ 150 का भव्य आगाज़, उमड़ा जनसैलाब

    April 20, 2026

    Health tips: इस छोटे से बीज में छिपा है आपके हर मर्ज की दवा, डॉक्टर भी रह जाएंगे हैरान

    April 20, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026828 Views

    Breaking: सक्ती के वेदांता पावर-प्लांट में भीषण हादसा, 9 की मौत की खबर, अनेक मजदूरों की हालत गंभीर

    April 14, 2026786 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026771 Views
    Don't Miss

    राशिफल 20 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 20, 2026

    आज का राशिफल :  आज ग्रहों की स्थिति आपके जीवन में एक नई स्पष्टता और…

    24 अप्रैल को देश के सभी सिनेमाघरों में रिलीज होगी ‘दबिश’….फ़िल्म में देखेंगे एक ईमानदार पुलिस अफसर की जिद, संघर्ष और सिस्टम से टकराने की कहानी

    April 20, 2026

    एनआईसी में 243 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026

    April 20, 2026

    Maihar: नासिक घटना के विरोध में विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने किया प्रदर्शन, पुतला भी किया गया दहन

    April 20, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.