Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 16
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी, 4 दिन में ही दर्ज की ऐतिहासिक जीत
    Featured

    टीम इंडिया की धमाकेदार वापसी, 4 दिन में ही दर्ज की ऐतिहासिक जीत

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ. वाईएस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में टीम इंडिया ने 106 रनों से बाजी मारकर सीरीज में धमाकेदार वापसी कर ली है।

    सीरीज का पहला मैच इंग्लैंड ने जीता था, लेकिन अब भारतीय टीम ने ये मैच जीतकर सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है। ये टेस्ट में भारत की इंग्लैंड के खिलाफ 32वीं टेस्ट जीत है। टीम इंडिया ने एक टीम के खिलाफ इससे ज्यादा टेस्ट मैच नहीं जीते हैं। इंग्लैंड के अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी भारत ने 32 टेस्ट जीते हैं।

    टीम इंडिया ने जीता विशाखापट्टनम टेस्ट

    विशाखापट्टनम टेस्ट का चौथा दिन काफी रोमांचक रहा। इंग्लैंड को मैच जीतने के लिए 332 रनों की दरकार थी और उसके हाथों में 9 विकेट बचे हुए थे। लेकिन आर अश्विन और जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी के चलते टीम इंडिया ने इस मैच को अपने नाम किया। इस पारी में भारत की ओर से आर अश्विन ने 3 विकेट और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए।

    यशस्वी जायसवाल ने जड़ा दोहरा शतक

    इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था। टीम इंडिया की पहली पारी 396 रन पर खत्म हुई थी। इस पारी में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी की थी और 209 रन बनाए थे। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया था और इंग्लैंड की पहली पारी 253 रनों पर ढेर कर दी थी। इस दौरान जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 6 विकेट अपने नाम किए थे। वहीं, कुलदीप यादव ने तीन बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया और 1 विकेट अक्षर पटेल के नाम रहा था।

    यह भी पढ़ें :  बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ

    दूसरी पारी में चमके शुभमन गिल

    दूसरी पारी में टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल के बल्ले से एक बेहतरीन पारी देखने को मिली थी। उन्होंने 147 गेंदों पर 104 रन बनाए थे। लेकिन भारतीय टीम अपनी दूसरी पारी में 255 रन बनाकर सिमट गई थी। ऐसे में टीम इंडिया ने इस मैच में इंग्लैंड को चौथी पारी में 399 रनों का टारगेट दिया था। लेकिन इंग्लैंड की टीम इससे पहले ही ऑल आउट हो गई।

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026

    पुलिस लाइन में निकला बेहद जहरीला घोड़ा करैत, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू

    September 16, 2026

    गुजरात के वैज्ञानिकों ने कर दिया कमाल, अब भारत भी बना सकेगा अपना ‘आर्टिफिशियल सन’ ! सबसे पहले चीन को मिली थी ये उपलब्धि

    September 16, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,937 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,513 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,385 Views
    Don't Miss

    Korba: हिंदू नारायणी सेना ने सभी सार्वजनिक गणेश पूजा समिति को शास्त्र संवत धार्मिक सुधार के लिए दिया ज्ञापन

    September 16, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: हिंदू नारायणी सेना के अध्यक्ष अरविंद अग्रवाल और उनकी टीम के पंडित…

    New Delhi: EPF पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 15000 से बढ़कर 25000 हुई वेतन सीमा

    September 16, 2026

    कांग्रेस विधायक की भतीजी को बिना काम ₹70 हजार सैलरी: 6 महीने से क्लीनिक नहीं गईं लेकिन लेते रही वेतन, मामला सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारे में मचा हड़कंप

    September 16, 2026

    RTO चालान के नाम पर WhatsApp से APK फाइल भेजकर साइबर ठगी का प्रयास, अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने SP से की कार्रवाई की मांग

    September 16, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.