जे.जे. अस्पताल के ओल्ड बॉयज हॉस्टल में बड़े घोटाले का पर्दाफाश, इंचार्ज डॉक्टर की धांधली से सब परेशान, सख्त कार्यवाही की मांग

- Advertisement -

मुम्बई/स्वराज टुडे: मुम्बई का जेजे अस्पताल एक सरकारी संस्था है, उसमें ओल्ड बॉयज का छात्रावास है। वहां एक बड़े घोटाले की खबर आ रही है। बता दें कि इस होस्टल में ऑन कॉल डॉक्टर को रहने की अनुमति दी जाती है। उसके इंचार्ज डॉक्टर डॉ रेवत खनिदे (Dr Rewat) एमबीबीएस (आरएमओ) हैं। उस हॉस्टल में अवैध रूप से नॉन मेडिकल लोगों को रखने का वादा करके उनसे पैसा लिया जाता है। उसमें रहने वालों से हर महीने 5 से 10 हजार रुपए की मांग की जाती है। इस बात का कोई समर्थन नहीं करता। सभी डॉक्टर और नॉन डॉक्टर स्टाफ और मेडिकल स्टूडेंट यहां सभी तरह के लोगों से पैसे की डिमांड की जाती है।

आज तक इसकी आवाज उठाने के लिए कोई आगे नहीं आया। कहा जा रहा है कि ये एक बहुत बड़ा रैकेट है। जो जेजे हॉस्पिटल जैसे महान उच्च स्तर के अस्पताल में चल रहा है। हाल ही में अस्पताल की एक सीनियर महिला डॉक्टर के साथ भी ऐसी धांधली हुई जिससे उनका मानसिक रूप से हरासमेंट किया गया।

बताया जा रहा है कि हमेशा डीन मैडम के नाम से डॉक्टर और कर्मचारियों को डराया धमकाया जा रहा है। वह इंचार्ज डॉक्टर खुद एक परमानेंट डॉक्टर होने के बावजूद जबरदस्ती ओल्ड बॉयज हॉस्टल में 4 कमरे लेकर आलीशान मकान बनाकर रह रहा है जबकि उनको दूसरे क्वार्टर में रहना चाहिए जहाँ से इनका मासिक किराया काटा जा सके। लेकिन ये फ्री में जे जे अस्पताल में इतने साल से 4 कमरे में रहते हैं और बाकी सब लोगो से हर महीने पैसे लेते हैं।

जो कोई डॉक्टर पैसे देने से मना करता है तो उनको नोटिस दिया जाता है या उनके कमरे को बाहर से ताला लगाकर उन्हें टॉर्चर किया जाता हैं। लंबे समय से इन डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। यहाँ बहुत सारे ऐसे कमरे हैं जहाँ कई वर्षों से ताला लगा हुआ है। वो कमरे सिर्फ़ रात में खुले होते हैं और सुबह बंद कर दिया जाता है। उसकी गतिविधियों का फ़िलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है।

हाल ही में ये घटना भी सामने आई है कि किसी का पोस्टमार्टम करवाने का 50000 से 1 लाख तक की मांग की गई। हाल ही में जेजे अस्पताल के एक डॉक्टर के पिता के साथ ये घटना घटी तो ये किस्सा सामने आया।प्रशासन को इसके विरुद्ध सख्त कार्यवाही करनी चाहिए ये उन तमाम पीड़ित लोगों का अनुरोध है।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -