Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, August 29
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर बीजेपी का चेहरा कौन ? बढ़ी उपचुनाव की सरगर्मियां…
    Featured

    छत्तीसगढ़ में बृजमोहन अग्रवाल की सीट पर बीजेपी का चेहरा कौन ? बढ़ी उपचुनाव की सरगर्मियां…

    Deepak SahuBy Deepak SahuJuly 20, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *अग्रवाल की साख और लोकप्रियता का भाजपा को मिलेगा फायदा
    * कांग्रेस-बीजेपी में मची उम्‍मीदवारी की होड़

    कोरबा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट हॉट सीट बनी हुई है। इस सीट से विधायक बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद यह सीट खाली हुई है। जल्द ही यहां उपचुनाव होने हैं। छत्‍तीसगढ़ में राज्‍य की विष्‍णुदेव साय सरकार मोदी के सपनों को साकार करने में जुटी है। इस बीच विधानसभा चुनाव सरगर्मियां भी तेज हैं।

    दरअसल प्रदेश के कद्दावर मंत्री और नेता ब्रजमोहन अग्रवाल अब संसद की सीढ़ी चढ़ चुके हैं। सांसद बनने के बाद उनकी विधायक सीट पर बीजेपी के कई नेताओं की निगाहें टिकी हुई हैं। रायपुर दक्षिण विधाIनसभा सीट पर बृजमोहन अग्रवाल लगतार 08 बार विधायक रह चुके हैं।

    उनके कैरियर की शुरूआत ही रायपुर शहर के दबंग नेता के रूप में हुई थी। वर्तमान में यह सीट उनकी पहचान बन चुकी है। राज्‍य में चाहे सत्‍ता कांग्रेस की हो या बीजेपी हो, दोनों ही दलों के वरिष्‍ठ नेता यह मानकर चलते हैं कि इस सीट पर बृजमोहन की ही जीत तय है। हालांकि होता भी ऐसा ही था। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद भी अग्रवाल इस सीट से रिकार्ड मतों से जीतते रहे हैं। अब उनके लोकसभा में जाने के बाद इस सीट पर भाग्‍य अजमाने के लिए बीजेपी के भीतर दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। सूत्रों के मुताबिक एक दर्जन से ज्‍यादा नेताओं ने इस सीट पर अपना दावा ठोका है। यह हाल कांग्रेस का भी बताया जा रहा है। यहां भी टिकट मांगने वालों की भीड़ जुटी है।

    यह भी पढ़ें :  Mumbai: उत्तर प्रदेश के मंत्री संजय निषाद के ‘बिना प्याज-लहसुन की मछली शाकाहारी’ बयान पर सोनू त्यागी और गो स्पिरिचुअल की दो टूक प्रतिक्रिया

    हालांकि उम्‍मीदवार कौन होगा यह तो वक्‍त ही बतायेगा। लेकिन इस हाईप्रोफाइल सीट पर अभी से दांव भी लगने लगा हैं। बताते हैं कि उपचुनाव के लिए अब बमुकिश्‍ल चार माह का समय बचा है। इसके चलते दावेदारों की बेचैनी बढ़ गई है। दरअसल जिस सीट पर उपचुनाव होने वाले है वह बीजेपी का गढ़ माना जाता है। इसका मतलब यह है कि जो भी प्रत्‍याशी बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ेगा उसकी जीत पक्‍की है।

    lयही कारण है कि दावेदारों की संख्‍या अधिक है। भाजपा के शीर्ष नेताओं की दिल्ली की दौड़ शुरू हो गई है। वहीं, संगठन की मानें तो, भाजपा दक्षिण से बृजमोहन अग्रवाल की तरह ही ऐसे प्रत्याशी की तलाश में जुटी है, जो कि अगले 20 से 25 वर्षों तक दक्षिण की कमान संभाल सके और भाजपा का गढ़ वहां बना रहे। इसके लिए भाजपा संगठन में चर्चाओं का दौर भी लगभग अपने अंतिम चरण पर है।

    कांग्रेस की ओर से भी आजमाईश

    दूसरी तरफ देखा जाये तो कांग्रेस की ओर से काफी नेता जोर अजमाईश में लगे हैं। प्रदेश कांग्रेस नेताओं से लेकर हाईकमान तक अपना दावा मजबूत करने में लगे हैं। दिलचस्‍प तो यह भी है जो कांग्रेस नेता विधानसभा और लोकसभा का चुनाव हार गए हैं। वह भी टिकट की दावेदारी पेश करने में लगे हैं। सूत्रों की माने तो कोई एक दर्जन दावेदार हैं। अब कांग्रेस भी असमंजस में है कि आखिर किसको टिकट दिया जाये। दूसरी तरफ कांग्रेस का प्रयास है कि वह ऐसे उम्‍मीदवार का चयन करना चाहती है कि जो बीजेपी को टक्‍कर दे सके और सीट निकाल सके। कांग्रेस से इस बार पुराने प्रत्याशी भी अपनी-अपनी दावेदारी ठोंक रहे हैं, लेकिन पुराने चेहरों की हार को देखते हुए कांग्रेस भी इस बार किसी युवा चेहरे को मौका दे सकती है।

    यह भी पढ़ें :  शोक संदेश: कटघोरा के वरिष्ठ पत्रकार रामनारायण जायसवाल का निधन, पत्रकार जगत में शोक की लहर, आज किया जाएगा अंतिम संस्कार

    रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट

    इस सीट पर लंबे समय तक भाजपा का कब्जा रहा। बृजमोहन अग्रवाल के अलावा किसी भी राजनीतिक दल, जाति, धर्म, समुदाय के नेता को यहां की जनता ने मौका नहीं दिया। इस सीट से कांग्रेस, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस सहित निर्दलीय किसी भी जाति धर्म समुदाय के नेता को कभी जीत नहीं मिली। यही वजह है कि इस सीट को लेकर चर्चा है कि यहां पर जातिगत समीकरण काम नहीं आता है, मतलब कि इस सीट पर जातिगत समीकरण पूरी तरह फेल है।

    रायपुर दक्षिण सीट से दो प्रमुख दावेदार

    दो प्रमुख दावेदारों में सबसे मजबूत नाम पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव और प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री रह चुके प्रेम प्रकाश पांडेय का नाम चल रहा है। श्रीवास्तव भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। 2003 के विधानसभा चुनाव में रायपुर ग्रामीण सीट से सुनील सोनी के साथ श्रीवास्तव का नाम भी सबसे आगे चल रहा था, लेकिन स्व. लखीराम अग्रवाल के हस्तक्षेप के बाद राजेश मूणत को प्रत्याशी बना दिया गया। श्रीवास्वत मेयर पद के दावेदार थे, लेकिन उन्हें सभापित पद से संतोष करना पड़ा। वो रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कई बार रायपुर उत्तर सीट से श्रीवास्तव का नाम चर्चा में रहा पर उन्हें टिकट नहीं मिल सका। विधानसभा चुनाव 2023 में उन्हें सरगुजा संभाग का प्रभारी बनाया गया था, जहां पार्टी ने सभी 14 सीटों पर जीत का परचम लहराया। इस वजह से उनका कद बढ़ा हुआ है।

    एक अनार सौ बीमार जैसी है कांग्रेस की हालत

    रायपुर दक्षिण सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांगेस की हालत एक अनार सौ बीमार जैसी है। यहां पर एक नहीं बल्कि कई दिग्‍गज टिकट की लाईन में लगे हुए हैं। जिसमें पमुख नाम हैं- प्रमोद दुबे, कन्‍हैया अग्रवाल, एजाज ढेबर, आकाश शर्मा और सनी अग्रवाल। वहीं बीजेपी की बात की जाये तो यहां पर भी एक नहीं कई दावेदार हैं। नरेश चंद्र गुप्ता, मनोज शुक्‍ला, अमित साहू और संजय श्रीवास्‍तव के नाम प्रमुखता से सामने आ रहे हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: मूर्तिकारों से धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले स्वरूप में गणेश जी की प्रतिमा ना बनाने की अपील, हिंदू नारायणी सेना ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

    *विजया पाठक की रिपोर्ट*

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026

    धोखाधड़ी, उत्पीड़न और फिर मर्डर; मुस्कान और इमरान के ‘जहरीले रिश्ते’ का खुलासा

    August 28, 2026

    कोरबा प्रेस क्लब में नवीन सदस्यता के लिए आवेदन आमंत्रित, 15 सितंबर तक जमा किए जा सकेंगे फॉर्म

    August 28, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,889 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,499 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,363 Views
    Don't Miss

    राखी के धागे में सजा भाई-बहन का अटूट प्रेम, कोरबा में हर्षोल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन

    August 29, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व रक्षाबंधन कोरबा…

    महिला सुरक्षा के लिए कोरबा पुलिस की विशेष पहल, शहर के साथ संवेदनशील क्षेत्रों एवं पिकनिक स्पॉट्स पर भी होगी पिंक पेट्रोलिंग

    August 28, 2026

    बालको ने आपसी विश्वास, स्नेह और एकजुटता के पर्व रक्षाबंधन को धूमधाम से मनाया

    August 28, 2026

    Korba: भारत को जानो प्रतियोगिता 31 अगस्त को, कोरबा शाखा ने रच दिया है राष्ट्रीय कीर्तिमान

    August 28, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.