छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, यहां ‘आप’ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी ने किया भाजपा में प्रवेश, सीएम साय ने किया स्वागत

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कांकेर/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ में आम आदमी पार्टी को काफी बड़ा झटका लगा है, यहां प्रदेश के पूर्व पार्टी अध्यक्ष कोमल हूपेंडी ने AAP का हाथ छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है।

खुद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर में कोमल हूपेंडी को भाजपा का स्टॉल पहनाकर उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। यह सब कांकेर में आयोजित पार्टी की रैली में किया गया। कोमल हूपेंडी अकेले शामिल नहीं हुए हैं, बल्कि उनके साथ उनके समर्थकों ने भी भाजपा का दामन थामा है।

विधानसभा चुनाव 2023 में लड़ा था चुनाव

बता दें कि 2023 के विधानसभा चुनाव में कोमल हूपेंडी ने AAP की टिकट पर भानुप्रतापपुर से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें 15,255 वोट मिले थे, लेकिन इस चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी सावित्री मंडावी ने 83,931 वोट हासिल करके जीत दर्ज की। हालांकि इस चुनाव में कोमल हूपेंडी ने कांग्रेस और भाजपा दोनों को कांटे की टक्कर दी थी। अब कोमल हूपेंडी ने कांकेर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी को पूर्ण बहुमत के साथ जीताने का संकल्प लिया है।

चुनाव में मिली हार

साल 2023 के विधानसभा चुनाव से पहले साल 2018 के विधानसभा चुनाव में भी कोमल हूपेंडी ने चुनाव लड़ा था। उस चुनाव में AAP के ज्यादातर विधायकों को हार का सामना करना पड़ा था और सभी विधायकों की जमानत तक जब्त हो गई थी।

कांग्रेस के भी बड़े नेता ने थामा भाजपा का दामन

बता दें कि, लोकसभा चुनाव के दौरान कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। सोमवार को छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को भी एक बड़ा झटका लगा। कांग्रेस नेता विजय साहू ने एक हजार से अधिक समर्थकों के साथ भाजपा की सदस्यता ले ली थी। विजय साहू को भिलाई जिलाध्यक्ष महेश वर्मा ने भाजपा की सदस्यता दिलाई थी।

यह भी पढ़ें: युवक के आँसू देख केमिकल कारोबारी ने दे दी नौकरी, फिर उसी नौकर ने अपने मालिक को दी खौफनाक मौत, पढ़िए रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर

यह भी पढ़ें: जन्मदिन का केक खाने के बाद दस वर्षीय बच्ची की मौत, पूरे परिवार की बिगड़ी तबियत

यह भी पढ़ें: अपनी अनामिका उंगली की बनावट से जानिए आपके पास कितना है पैसा और कब मिलेगी तरक्की

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -