Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भारतीय डाक हमारी परंपरा, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक – धनेश कुमार सिंह

    November 5, 2026

    बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शांतनु भामरे ने अपने महिला मित्र तारा (शिवतारा) खोडके पर लगाया ठगी का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

    November 5, 2026

    Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, November 5
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग थी जो प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी की, अब आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा के जीत का मान-सम्मान आदिवासियों के हाथ मे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    Featured

    छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री की मांग थी जो प्रधानमंत्री मोदी ने पूरी की, अब आदिवासी क्षेत्रों में भाजपा के जीत का मान-सम्मान आदिवासियों के हाथ मे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 29, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    * कांग्रेस खुद के भ्रष्टाचार के गड्ढों में फसकर अब जेल जाने का रिकार्ड बना रही है।

    * देश मे गांधी परिवार और कोरबा में महंत परिवार में समाई कांग्रेस : डॉ सरोज पांडेय।

    * कोरबा की सांसद अपने पति के कहने पर चलती है, मैं जनता के कहने पर चलती हूं।

    कोरबा/स्वराज टुडे:  सोमवार को कोरबा जिले के रामपुर विधानसभा के करतला में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय के पक्ष में जनसभा की, जनसभा में मुख्यमंत्री साय के पहुँचने पर प्रत्याशी सरोज पांडेय समेत भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव सहित मंत्री लखनलाल देवांगन, मंत्री केदार कश्यप सहित कई दिग्गज नेता गजमाला पहनाकर स्वागत करते नजर आए।

    मुख्यमंत्री सहित सभी नेताओं ने जनसभा में जनता के बीच कांग्रेस पर जमकर बरसे..

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामपुर की जनसभा में कहा कि इस विधानसभा में सर्वाधिक निवासी हमारे आदिवासी भाई बहन है, रामपुर विधानसभा सहित पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाने की मांग थी, विधानसभा चुनाव में जनता ने कांग्रेस के कुशासन को खत्म करके भाजपा की सरकार बनाई, सरकार बनते ही छत्तीसगढ़ की जनता को दुलार करने वाले हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तत्काल एक आदिवासी मुख्यमंत्री दिया जो मैं आप सबके समक्ष खुद खड़ा हुआ हूं। मैं आदिवासी मुख्यमंत्री होने के नाते आदिवासी भाइयों बहनों को आज बहन सरोज पांडेय के पक्ष में हो रही जनसभा में कह रहा हूं यदि आदिवासियों का कल्याण करने वाली कोई सरकार है तो वह केवल भारतीय जनता पार्टी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी है।

    कांग्रेस खुद के भ्रष्टाचार के गड्ढों में फँसकर अब जेल जाने का रिकार्ड बना रही है

    मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले 5 वर्षों में कांग्रेस के कुशासन में हमारे आदिवासी भाइयों बहनों के अधिकार को कांग्रेस ने छीना और धिक्कारा है, वही भूपेश सरकार का एक एक दिन भ्रष्टाचार व घोटालों का दिन रहा, कांग्रेस के कुशासन में गरीब, युवा, किसान, महिला, और पूरी जनता पस्त थी और कांग्रेस नेता मस्त थे। केंद्र की मोदी सरकार ने जब प्रदेश में 18 लाख पक्का माकान के लिए पैसे भेजे तो कांग्रेस ने गरीबों के हक में कुठाराघात करते हुए उन पैसे को वापस भेज दिया और प्रदेश में 1 भी गरीब का पक्का माकान नही बनने दिया। कांग्रेस पूरे 5 वर्षों में घोटाले और भ्रष्टाचार करती रही, जिसका परिणाम यह है कि भ्रष्टाचार में संलिप्त अधिकारी व कांग्रेसी नेता आज जेल जाने का रिकार्ड बना रहे है।

    यह भी पढ़ें :  अवैध कच्ची महुआ शराब के विरूध्द जैजैपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 08 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ एक महिला गिरफ्तार

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीजेपी प्रत्याशी डॉ सरोज पांडेय के पक्ष में जनसभा में अपील करते हुए कहा कि मैं रामपुर विधानसभा की जनता जनार्दन से करवद्ध निवेदन करने आया हूं कि हमारे कोरबा लोकसभा वासियों का सौभाग्य हैं कि बहुत ही अनुभवी नेता डॉ सरोज पांडेय जैसा प्रत्याशी हमारे कोरबा लोकसभा व रामपुर की जनता को मिली है जिनको संगठन से लेकर नगरीय निकाय, विधानसभा, और देश की सबसे बड़ी पंचायत सदन का लंबा अनुभव प्राप्त है। अब कोरबा लोकसभा वासी व रामपुर की जनता को ऐसे अनुभव वाले नेता को विकास के अनेकों अनेकों कार्य कराने के लिए आने वाले 7 मई को 3 नम्बर की बटन दबाकर बहन सरोज पांडेय को जीताकर प्रधानमंत्री के विकसित भारत संकल्प के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करे।

    जनसभा में बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और बीजेपी अध्यक्ष की मौजूदगी में जनसभा में कहा कि देश मे गांधी परिवार और कोरबा में महंत परिवार में पूरी कांग्रेस समाई हुई है। यह एक ही परिवार की कांग्रेस है, कांग्रेस में कार्यकर्ता कभी नेता नही बन पाता और हमारे प्रधानमंत्री ने देश के सर्वोच्च पद में आज आदिवासी महिला द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति बनाया और छत्तीसगढ़ में आदिवासी मुख्यमंत्री बनाया है।

    परिवारवाद की पार्टी कांग्रेस में बड़ी बिडम्बना है जिसका जीता जागता उदाहरण कोरबा की कांग्रेस सांसद है जो जनहित के कामो से कोषों दूर होकर अपने पति के कहने पर चलती है, उनके स्वयं के कोई निर्णय नही होते है, जनप्रतिनिधि के तौर पर जनता ने चुनकर 5 वर्षों का मौका दिया लेकिन उन्होंने जनता से खुद को मिलने का कोई मौका नहीं दिया। कोरबा को विकास से वंचित कर आकांक्षी जिला में धकेलने का काम किया जो निंदनीय है। ऐसे जनप्रतिनिधि को कोरबा का जनामानस लापता सांसद का नाम देकर उन्हें 7 मई को भाजपा में बढचढकर मतदान करके सबक सिखाने को तैयार है।

    यह भी पढ़ें :  Kanker: अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश कुमार साहू को मिला ‘केन्द्रीय गृहमंत्री दक्षता पदक–2026’...पुलिस विभाग में हर्ष का माहौल

    जनता के आशीर्वाद और समर्थन से कोरबा लोकसभा में भाजपा विजय सुनिश्चित करेगी और और मैं जानता के हिसाब से चलने वाली नेता हूं जनता के बीच रहकर जनता की सुनती हूं।

    हर घर बिजली हर घर जल के साथ गैस पाइप व हर घर बनाएंगे पक्का मकान,

    बीजेपी प्रत्याशी सरोज पांडेय ने कहा कि भाजपा की डबल इंजन सरकार की योजना है कि हम हर घर तक बिजली और हर घर तक जल पहुचायेंगे साथ ही अब तो हर घर तक गैस पाइप और हर घर को पक्का माकान भी बनाएंगे यही मोदी और विष्णु सरकार की गारंटी है।

    इस दौरान बीजेपी अध्यक्ष किरण देव सिंह ने कहा छत्तीसगढ़ व रामपुर वासियों अब एकदम प्योर आदिवासी मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ को मिल गया है, जिस ऐतिहासिक काम को केवल भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया है, किरण सिंह देव ने केंद्र व राज्य सरकार के विभिन्न योजनाओं को गिनाते हुए जनता से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प को 2047 में एक नया भारत देखने के लिए कोरबा लोकसभा और भारत के विकास के लिए प्रत्याशी सरोज पांडेय को भारी मतों से जीताकर कोरबा की आवाज को दिल्ली में गरजने और मोदी को मजबूती के लिए सब संकल्पित और एकत्रित होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करें।

    जनसभा के कार्यक्रम में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्री लखन लाल देवांगन, मंत्री केदार कश्यप, पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर, जिला प्राभारी गोपाल साहू, जिला अध्यक्ष डॉ राजीव सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सकुन्तला कंवर, कोषाध्यक्ष गोपाल मोदी, जिला पंचायत सदस्य संदीप कंवर,पूर्व जनपद अध्यक्ष रेणुका राठिया, पूर्व जनपद अध्यक्ष धनेश्वरी कंवर, भाजयुमो जिला अध्यक्ष तिकेस्वर राठिया, मंडल अध्यक्ष नटवर शर्मा, फूल सिंह कंवर, प्रदीप पटेल, धन सिंह कंवर सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    यह भी पढ़ें :  Raipur: छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार को दिल्‍ली हाईकोर्ट की फटकार, कोर्ट ने आपराधिक शिकायत दर्ज करने के दिये निर्देश
    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारतीय डाक हमारी परंपरा, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक – धनेश कुमार सिंह

    November 5, 2026

    बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शांतनु भामरे ने अपने महिला मित्र तारा (शिवतारा) खोडके पर लगाया ठगी का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

    November 5, 2026

    Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    November 5, 2026

    Korba: ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, जांच में मद्यपान अथवा अवैध शराब बिक्री की नहीं हुई पुष्टि

    November 5, 2026

    OMG: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन… तीन बच्चों के पिता ने रचाया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं

    November 5, 2026

    धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    November 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,074 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,560 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    भारतीय डाक हमारी परंपरा, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक – धनेश कुमार सिंह

    November 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आधुनिक डिजिटल युग में भले ही संचार के अनेक साधन उपलब्ध हो…

    बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शांतनु भामरे ने अपने महिला मित्र तारा (शिवतारा) खोडके पर लगाया ठगी का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

    November 5, 2026

    Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    November 5, 2026

    Korba: ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, जांच में मद्यपान अथवा अवैध शराब बिक्री की नहीं हुई पुष्टि

    November 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.