घर में चाहते हैं सुख और शांति का आगमन, तो वास्तु की इन टिप्स को अपनाएं

- Advertisement -
Spread the love

सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। शास्त्र में इंसान की सभी परेशानियों के समाधान के बारे में बताया गया है। वास्तु शास्त्र में कुछ ऐसे उपायों का वर्णन किया गया है, जिनको करने से घर में सुख और शांति का आगमन होता है और इंसान को जीवन में सभी तरह के दुखों से मुक्ति मिलती है। चलिए जानते हैं वह कौन से चमत्कारी उपाय है, जिनको करने से घर में सुख और शांति बनी रहे।

सुख और शांति के लिए वास्तु टिप्स

● अगर आप धन का लाभ चाहते हैं, तो धन की देवी मां लक्ष्मी की प्रतिमा घर लाएं और उनकी विधिपूर्वक पूजा-अर्चना करें। ऐसा माना जाता है मां लक्ष्मी की मूर्ति घर लाने से धन की प्राप्ति होती है और मां लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

● कपूर को पूजा के दौरान जलाया जाता है। रात को सोने से पहले घी में कपूर को डुबोकर जलाएं। उसके धुएं को पूरे घर में फैलाएं। माना जाता है ऐसा करने से घर में शांति बनी रहती है।

● वास्‍तु शास्त्र के अनुसार, लाफिंग बुद्धा को सुख-समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। घर में लाफिंग बुद्धा लाने से जीवन में खुशियां आती हैं और आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है।

● सनातन धर्म में तुलसी का पौधा पूजनीय है। इस पौधे से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। इस पौधे को घर की उत्तर दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे इंसान के जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही तरक्की के मार्ग खुलते हैं।

● सूर्यास्त के दौरान या बाद में भूलकर भी झाड़ू न लगाएं। ऐसा माना जाता है कि इस कार्य को करने से मां लक्ष्मी घर से चली जाती हैं, जिससे धन की कमी का सामना करना पड़ता है।

● उड़ते हुए पक्षी और पहाड़ की तस्वीर को घर में लगाने से सकारात्मकता आती है, तो आप अवश्य उड़ते हुए पक्षी और पहाड़ की तस्वीर घर में लगाएं। ऐसा करने आपके जीवन के लिए उत्तम होगा।

Disclaimer:इस लेख में निहित जानकारी मान्यताओं, प्रवचनों और धार्मिक ग्रंथों से उधृत है । दिए गए उपायों की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी का दावा स्वराज टुडे न्यूज़ नहीं करता।

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
516FansLike
50FollowersFollow
1,110SubscribersSubscribe

भाकपा ने दिया फ्लोरा मैक्स से ठगी की शिकार महिलाओं को...

छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे:  कोरबा जिले सहित आसपास के जिले में फ्लोरा मैक्स से ठगी की शिकार महिलाओं द्वारा आईटीआई चौक में अनिश्चितकालीन अनशन किया जा...

Related News

- Advertisement -