Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, September 23
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के चीन के सम्मान वाले बयान पर बिफरे सीएम साय, कहा – कांग्रेस का हाथ अलगाववादी, देश के दुश्मनों के साथ
    Featured

    कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के चीन के सम्मान वाले बयान पर बिफरे सीएम साय, कहा – कांग्रेस का हाथ अलगाववादी, देश के दुश्मनों के साथ

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 19, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20250219 WA0014
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    *कांग्रेस आज भी चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह की अपनी पुरानी नीति पर कायम है

    रायपुर/स्वराज टुडे: कांग्रेस का हाथ सीधे तौर पर देश के दुश्मनों और अलगाववादियों के साथ है। इससे पहले भी भारतीय नस्ल को अपमानित करना, भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार कर देश को कमजोर करने की नीति कांग्रेस नेताओं की रही है। अपने नेताओं के देश विरोधी बयान को निजी बताकर पल्ला झाड़ना कांग्रेस की पुरानी आदत है। अगर कांग्रेस में हिम्मत है तो अपने विदेश विभाग के प्रमुख को निष्कासित करके दिखाए।

    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने यह तीखी प्रतिक्रिया कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा के भारत विरोधी बयान पर दी है। श्री साय ने *X* पर लिखा कि –

    कांग्रेस के हाथ सीधे तौर पर अलगाववादियों, देश के दुश्मनों के साथ है। कांग्रेस के विदेशी विभाग के प्रमुख सैम पित्रोदा को शायद देश के दुश्मनों का हाथ मजबूत करने के लिए ही रखा गया है। पित्रोदा द्वारा पहले भारतीय नस्ल को ही अपमानित करना, फिर बार-बार भारत के बारे में अलग-अलग मंचों पर दुष्प्रचार करना और देश को कमजोर करने की साजिश रचते रहना कांग्रेस की अघोषित नीति ही है।

    अभी फिर एक विवादास्पद बयान देकर फिर वही किया गया है। सैम पित्रोदा के हर बयान के बाद उसे निजी बयान बता देना भी कांग्रेस की पहले से तय नीति है। अपने नेता से बयान दिला कर पहले देश विरोधियों को तुष्ट कर देना और फिर भारत में उसे निजी बयान बता देना… यह साबित करता है कि कांग्रेस आज भी ‘चोर से कहो चोरी कर और गृह स्वामी से कहो जागते रह’ की अपनी पुरानी नीति पर कायम है। संबंधित देश के सत्ताधारी से कांग्रेस का आधिकारिक समझौते के कारण ही ये तमाम बयान आते हैं।

    यह भी पढ़ें :  Korba: प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में ब्रह्माकुमारीज द्वारा 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम आयोजित

    अगर सैम के बयान से सहमति नहीं है तो क्या कांग्रेस उनको पार्टी से निष्कासित करेगी? अगर उनको बर्खास्त नहीं किया जाता है, तो यह साबित होगा कि पार्टी आलाकमान के इशारे पर ही देश को कमजोर करने का कुचक्र रचा जा रहा है। यह निंदनीय है। इसे कतई सहन नहीं किया जा सकता।

    गौरतलब है कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने एक इंटरव्यू में कहा था कि चीन को दुश्मन मानने की बजाय उसका सम्मान करना चाहिए और भारत को अपने दृष्टिकोण में बदलाव लाना होगा। भारत का रवैया टकराव वाला रहा है, जिससे दुश्मनी बढ़ती है। उन्होंने सुझाव दिया कि भारत को कमांड और कंट्रोल की मानसिकता से बाहर आकर संवाद और सहयोग को प्राथमिकता देनी चाहिए।

    सैम पित्रोदा के इस बयान का भारत में चारों ओर विरोध हो रहा है। मुख्यमंत्री श्री साय ने भी सैम पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को कड़ी फटकार लगाई है और कांग्रेस को देश विरोधी बताते हुए सैम पित्रोदा को पार्टी से निष्कासित करने की बात कही।

    यह भी पढ़ें: 9 से 16 साल की लड़कियों को लगेगा कैंसर का टीका, सरकार ने बता दी कब से आ रही वैक्सीन?

    यह भी पढ़ें: एक लाख रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ाए जिला शिक्षा अधिकारी, किए गए सस्पेंड

    यह भी पढ़ें: दोस्त ने उजाड़ा घरः 2 बच्चों को छोड़ ‘यार’ संग भागी पत्नी, सदमे में पति ने मौत को लगाया गले

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर साहित्य समिति कोरबा में हिन्दी दिवस पर केन्द्रित काव्य गोष्ठी का आयोजन

    September 22, 2026

    Korba: मुकुटधर चित्रकला प्रकोष्ठ का पुनर्गठन संपन्न, श्रीमती अंकिता सोनी बनी जिला संयोजक

    September 22, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,956 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,519 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,389 Views
    Don't Miss

    कोरबा में “सेवा संकल्प” पर महामंथन, अरुण साव बोले—जन-जन तक पहुंचाएं सेवा का संदेश

    September 22, 2026

    सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की अहम बैठक, अरुण साव ने पदाधिकारियों को दिए…

    असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जयसिंह अग्रवाल से लिया आशीर्वाद

    September 22, 2026

    Korba: एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु

    September 22, 2026

    Health care: अगर आप अकेले हो और Heart Attack आ जाए… तो ये गलती बिल्कुल ना करें

    September 22, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    September 2026
    M T W T F S S
     123456
    78910111213
    14151617181920
    21222324252627
    282930  
    « Aug    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.