Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, June 22
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कलार समाज शिक्षित, समृद्ध, छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग करें….भगवान सहस्त्रबाहु ने लोक कल्याण का रास्ता दिखाया, हमारी सरकार भी उसी राह पर चल रही:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
    Featured

    कलार समाज शिक्षित, समृद्ध, छत्तीसगढ़ के विकास में सहयोग करें….भगवान सहस्त्रबाहु ने लोक कल्याण का रास्ता दिखाया, हमारी सरकार भी उसी राह पर चल रही:मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 9, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241108 WA0097
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मुख्यमंत्री श्री साय कलार समाज के भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में हुए सम्मिलित

    कोरबा/स्वराज टुडे:  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा विकासखंड मुख्यालय में कलार समाज द्वारा आयोजित भगवान सहस्त्रबाहु जयंती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि भगवान सहस्त्रबाहु ने धर्मपरायण राज्य की स्थापना कर लोककल्याणकारी का रास्ता दिखाया,हमारी सरकार भी इन्हीं कल्याणकारी रास्तों में चल रही है और छत्तीसगढ़ के लोगों के भलाई,सुख समृद्धि के लिए काम कर रही है। मुख्यमंत्री श्री साय ने कलार समाज को समृद्ध और शिक्षित समाज बताते हुए कहा कि आज समाज के युवा उच्च पदों पर है।

    IMG 20241109 WA0004

    प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक भारत को विकसित बनाने का लक्ष्य रखा है। छत्तीसगढ़ भी इस विकसित भारत के मुहिम में शामिल होकर विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इस विकास की दिशा में प्रदेश के सभी समाज का योगदान जरूरी है,इसलिए कलार समाज से भी अपेक्षा है कि वह छत्तीसगढ़ के विकास में सहभागी बने।

    IMG 20241109 WA0003

    मुख्यमंत्री श्री साय ने आगे कहा कि प्रदेश में मोदी की गारंटी को लागू किया जा रहा है। सरकार बनते ही किसानों के धान को 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल में खरीदी, 21क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी,दो साल का बकाया बोनस का भुगतान, तेंदूपत्ता पारिश्रमिक दर को प्रति मानक बोरा 4 हजार रुपए से बढ़ाकर पाँच हजार पाँच सौ रुपए कर दिया गया। प्रदेश की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना से प्रति माह एक हजार रुपए दिए जा रहे हैं। पीएम आवास के लिए राशि जारी किए जाने के पश्चात आवास का निर्माण भी प्रारंभ हो गया है। रामलला दर्शन योजना से लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अच्छी बारिश हुई है और 14 नवम्बर से धान की खरीदी प्रारंभ की जा रही है। इसके लिए बेहतर व्यवस्था बनाई गई है ताकि किसानों को किसी तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।

    यह भी पढ़ें :  जिला दण्डाधिकारी ने चंदन गोड़ को एक वर्ष की अवधि के लिए किया जिला बदर

    IMG 20241109 WA0003 1

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम स्थल पर युवक युवती परिचय सम्मेलन आयोजन के लिए भी समाज प्रमुखों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि इससे आज अनेक परिवार आपस मे मिलेंगे एवं नए सम्बंध की शुरुआत करेंगे। साथ ही कार्यक्रम स्थल में पुरस्कृत होने वाले समाज के उत्कृष्ट छात्र छात्राओं को भी बधाई देते हुए भविष्य में समाज के विकास में अपना अमूल्य योगदान देने प्रोत्साहित किया।

    IMG 20241108 WA0102 IMG 20241108 WA0101

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण,चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के विकास में कलचुरियों का बड़ा योगदान है। यहाँ के शिलालेखों और अन्य पुरातात्विक धरोहरों में कल्चुरी राजाओं के महत्वपूर्ण योगदान का पता चलता है। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल विहारी बाजपेई ने छत्तीसगढ़ राज्य बनाया। अब मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में यह राज्य विकास की ओर अग्रसर है।

    IMG 20241108 WA0103 IMG 20241108 WA0099

    विधायक कटघोरा श्री प्रेमचंद पटेल ने भी कार्यक्रम को सम्बोधित कर कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर बनाने और अन्य मांग रखी। इस अवसर पर उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, नगर पालिका कटघोरा अध्यक्ष श्री रतन मित्तल, समाज के अध्यक्ष श्री रामगोपाल डिक्सेना, पूर्व विधायक श्री विनय जायसवाल, श्री विकास महतो, श्री राजीव सिंह, श्री राजेन्द्र जायसवाल, कलेक्टर श्री अजीत वसंत, एसपी श्री सिद्धार्थ तिवारी, डीएफओ श्री अरविंद पीएम, जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश नाग सहित समाज के पदाधिकारी एवं समाज के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्यमंत्री सहित अन्य अतिथियों ने भगवान सहस्त्रबाहु के तैल्यचित्र पर द्वीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने समाज के युवाओं को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित भी किया। इससे पूर्व समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री का गजमाला से स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कटघोरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बिस्तर करने की घोषणा की

    मुख्यमंत्री श्री साय ने कटघोरा में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 100 बेड वाले अस्पताल में उन्नयन करने का घोषणा किया गया। उन्होंने कटघोरा अम्बिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में चकचकवा पहाड़ के पास स्थित चौक को भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर रखने की घोषणा की। उन्होंने कटघोरा विश्राम गृह को आने वाले समय मे उन्नयन करने की घोषणा की।

    यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: ये बीज है ‘स्पर्म’ बनाने की मशीन, पुरुष रोजाना खाएं

    यह भी पढ़ें: शाहरुख खान धमकी मामला: रायुपर में पुलिस ने फैजान खान से दो घंटे पूछताछ की, 14 नवंबर को मुंबई बुलाया

    यह भी पढ़ें: प्रिंसिपल मर्डर का नाबालिग ने कबूला गुनाह, 2 बेटों के साथ मां हुई अरेस्‍ट, वजह जानकर हैरान हैं लोग

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026

    वाराणसी की गंज शहीदा मस्जिद को लेकर जारी हुआ नोटिस तो बिलबिला उठे पाकिस्तान के राष्ट्रपति, भारत सरकार से की अपील

    June 21, 2026

    योगमय हुआ कोरबाः जिला प्रशासन एवं ब्रह्माकुमारीज के साथ हजारों लोगों ने किया योगाभ्यास

    June 21, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,657 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,077 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026922 Views
    Don't Miss

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कृष्णा ग्रुप द्वारा योग साधना कार्यक्रम सम्पन्न

    June 22, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस  के अवसर पर कृष्णा ग्रुप कोरबा, सप्तदेव सेवा समिति…

    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर सेण्ट्ल वर्कशाप के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा सीआरसी क्लब कोरबा में किया गया योगाभ्यास

    June 21, 2026

    .एम. श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा (कोरबा) में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन

    June 21, 2026

    भरत तिवारी का एनकाउंटर संदिग्ध, न्यायिक जांच कर सच्चाई उजागर की जाए – अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह

    June 21, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.