एकांत में प्रेमालाप करते प्रेमी जोड़े को ग्रामीणों ने घेरा, जबरन कराई गई माँग भराई की रस्म, तभी पहुंच गई युवक की पत्नी…

- Advertisement -

बिहार
बांका-शंभुगंज/स्वराज टुडे: शनिवार की रात बिरनौधा गांव में एक प्रेमी युगल की अजीबोगरीब अंदाज में शादी करा दी गई। प्रेमी मोहनपुर गांव का सन्नी कुमार और लड़की बिरनौधा निवासी फंटुश कुमार की पुत्री संगीता कुमारी है। बता दें कि सन्नी कुमार पहले से शादीशुदा और एक बच्ची का पिता है।

दरअसल, दो माह पूर्व एक शादी समारोह में सन्नी कुमार और संगीता कुमारी की आंखें चार हुईं। फिर दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। युवक सन्नी ने बताया कि दूसरी मुलाकात संगीता से सीमावर्ती बाथ थाना के पीपरा चैती दुर्गा मेले में हुई, फिर दोनों के बीच प्यार इतना परवान चढ़ा कि मौका देख चोरी-छिपे मिलने लगे।

सन्नी के प्यार में दिवानी होते चली गई संगीता

इतना होने के बावजूद भी सन्नी कुमार ने संगीता को पूर्व में विवाह पत्नी-बच्चा की कोई जानकारी नहीं दिया। खुद को अविवाहित बताया। संगीता भी सन्नी के प्यार में दिवानी होते चली गई। घटना के दिन दोनों ने कैथा गांव में चल रहे यज्ञ और मेला देखने की योजना बनाई। मेले में आनंद उठाने के बाद दोनों बिरनौधा, कमड्डी गांव के बीच एक सूने स्थान पर पीपल पेड़ के समीप प्रेमधुन में मगन हो गए।

प्रेमालाप पर ग्रामीणों की नजर पड़ी

प्रेमालाप पर ग्रामीणों की नजर पड़ी। बात गांव में आग की तरह फैलते देर न लगी। ग्रामीणों ने दोनों को घेर लिया और लड़की के घर बिरनौधा लाया। घंटों चर्चा होने के बाद संगीता की मां सहित अन्य स्वजनों ने दोनों की शादी कराने का फैसला लिया। फिर क्या आधी रात में शादी के लिए सिंदूर सहित अन्य जरूरी सामग्री जुटाया गया।

लड़की की मां ने खुद आगे बढ़कर रस्मों को निभाया

लड़की की मां खुद आगे बढ़कर रस्मों रिवाज का काम करने लगी। गांव के कुछ जानकार मंत्र पढ़ने लगे। इस बीच अचानक बिजली भी गुल हो गई। ग्रामीणों ने मोबाइल फ्लैश और टॉर्च की रौशनी जलाकर दोनों की शादी कराई। सुबह जब सन्नी के दूसरी शादी करने की जानकारी पहली पत्नी को लगी तो वह मासूम पुत्री को लेकर बिरनौधा गांव पहुंच गई। इसे देख संगीता सहित अन्य ग्रामीण दंग रह गए।

चतुराई से फरार हुआ सन्नी

इस दौरान सन्नी ने चतुराई से फरार हो गया। थानाध्यक्ष ब्रजेश कुमार ने इस मामले पर अनभिज्ञता व्यक्त करते हुए बताया कि अभी तक किसी पक्ष से कोई जानकारी नहीं दी गई है।

यह भी पढ़ें: लीजेंड दादा साहेब फाल्के अवार्ड 2024 का भव्य आयोजन, डॉ कृष्णा चौहान के जन्मदिन पर हुआ सम्पन्न

यह भी पढ़ें: पत्नी के प्रेमी की हत्या कर साक्ष्य छुपाने शव को कर दिया आग के हवाले, अब आरोपी पति पहुंचा सलाखों के पीछे

यह भी पढ़ें: बाइक से आ रही थी पटाखे जैसी आवाज, पुलिस ने चलवा दिया बुलडोजर, लोगों ने की कार्रवाई की जमकर सराहना

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -