Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    राशिफल 27 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 27, 2026

    सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 27, 2026

    बंगाल में डबल स्ट्राइक! जमकर गरज रहा बुलडोजर, UCC भी तय! कट्टरपंथियों के उड़े होश

    June 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Saturday, June 27
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री ने पाली महोत्सव का किया शुभारंभ….पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा-: श्री लखनलाल देवांगन
    Featured

    उद्योग,वाणिज्य और श्रम मंत्री ने पाली महोत्सव का किया शुभारंभ….पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा-: श्री लखनलाल देवांगन

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 27, 2025
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Compress 20250227 132901 1154
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर ग्राम केराझरिया में दो दिवसीय पाली महोत्सव का शुभारंभ उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्स्ना चरण दास महंत सहित अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए सभी को घर परिवार देश दुनिया के समृद्धि की कामना की। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि पाली का ऐतिहासिक शिव मंदिर छत्तीसगढ़ की संस्कृति और विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा है।

    IMG 20250227 131936

    जिला प्रशासन द्वारा हर्षो उल्लास के साथ
    पाली महोत्सव का आयोजन किया जाता है जिससे यहाँ की संस्कृति को अलग पहचान मिल रही है। महोत्सव के मुख्य अतिथि श्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भी जिलेवासियों को पाली महोत्सव की शुभकामनाएं दी है। पाली महोत्सव का आयोजन इस क्षेत्र के लोगों के गौरव से जुड़ा है। जिसे हमें अक्षुण्ण बना के आगे बढ़ना है। इसे भव्य रूप से मनाते हुए राष्ट्रीय और स्थानीय कलाकारों को अवसर दिया जाता है। उन्होंने कलाकारो का मनोबल बढ़ाते हुए लोगों को आनंद उठाने के लिए कहा साथ ही इस भव्य कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

    IMG 20250227 WA0019 IMG 20250227 WA0020

    सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भगवान महादेव हमारे देश में आस्था और संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और हम सबकी कामना है कि महादेव हम सभी देशवासियों को खुश रखे, उन्हें सफलता की राह में आगे बढ़ाए। सभी आपसी भाई चारा व सौहार्द्र के साथ परिवार की भांति मिल जुल कर रहे, क्षेत्र के विकास में सहयोग करें। जिससे हमारा देश प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़े।

    यह भी पढ़ें :  प्रधानमंत्री आवास योजना के अधूरे आवासों को शीघ्र पूरा करे सरकार – जयसिंह अग्रवाल

    IMG 20250227 WA0011 IMG 20250227 WA0013

    पाली तानाखार विधायक श्री तुलेश्वर मरकाम ने कहा कि आज पूरा देश शिव की भक्ति में लीन है। शिव की नगरी पाली में इस अवसर पर पाली महोत्सव का आयोजन किया गया है। उन्होंने आमजनों को कार्यक्रम का लुत्फ उठाने का आग्रह करते हुए कहा कि यह आप सभी का कार्यक्रम है। आप सभी कार्यक्रम की रौनकता बढ़ाते हुए आंनद लें।
    कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने स्वागत भाषण के माध्यम से दो दिवसीय पाली महोत्सव के आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि महाशिवरात्रि पर्व के शुभ अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पाली महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने के लिए राष्ट्रीय कलाकार, राज्य के ख्याति प्राप्त एवं स्थानीय कलाकारों द्वारा आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जाती है।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक पाली श्री मोहित राम केरकेट्टा, अध्यक्ष नगर पंचायत पाली श्री अजय जायसवाल सहित सरपंच केराझरिया श्री गिरजा सत्यनारायण पैकरा सहित अन्य अतिथि एवं बड़ी संख्या में आमनागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों और दर्शकों ने पाली महोत्सव के माध्यम से सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुफ्त उठाया।

    इस दौरान अथितियों द्वारा पाली महोत्सव के अवसर पर आयोजित साईकल रेस प्रतियोगिता के पुरुष एवं महिला वर्ग के प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। साथ ही खेल के क्षेत्र में पाली का नाम रौशन करने वाले अनेक युवा खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।

    पाली महोत्सव के पहले दिन छत्तीसगढ़ी गायक सुनील सोनी एवं मैथिली ठाकुर सहित अन्य कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

    प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ी गायक श्री सुनील सोनी ने अपने साथी कलाकारों के साथ छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति से संबंधित एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, कलाकारों की प्रस्तुति ने लोगों का मन मोह लिया। उन्होंने महादेव की आराधना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की। छत्तीसगढ़ी गीत छईयां भुइंया, झन भूलो मां बाप ला,
    मीठ मीठ लागे मया के बानी, छूनुर छूनुर पैरी बाजे.. हमर पारा तुंहर पारा, हाय रे सरगुजा नाचे जैसे छत्तीसगढ़ी गीतों से समा बांधा।
    स्थानीय कलाकर श्री अनीस ने भी अपनी टीम के साथ आकर्षक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। नागेश राठौर व कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पाली की छात्राओं द्वारा शिव स्तुति व विघ्न विनाशक गणेश की स्तुति वंदन देखकर दर्शक आनंदित हुए। कार्यक्रम में कलाकारों की आकर्षक प्रस्तुति से दर्शकगण खूब झूमे।शास्त्रीय गायन व भजन गायिका मैथिली ठाकुर ने मनमोहक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। उन्होंने कभी राम बनके, कभी श्याम बनके, राजगीत अरपा पैरी की धार,..सहित राम व कृष्ण के भजनों की प्रस्तुति दी।

    यह भी पढ़ें :  दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, थाना अभनपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

    यह भी पढ़ें: शादी के 6 साल बाद पत्‍नी और दो बच्‍चों से कहा धर्म बदलो, घर से फेंक दी भगवान की मूर्तियां, लगा दी ईसा मसीह की तस्वीरें

    यह भी पढ़ें: महाकुंभ से लौट रही सांसद महुआ माझी की गाड़ी का हुआ भीषण एक्सीडेंट, ट्रक और कार में हुई टक्कर, रांची में चल रहा इलाज

    यह भी पढ़ें: आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े गए कपल्स, पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा, देखें वायरल वीडियो…

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 27 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 27, 2026

    सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 27, 2026

    बंगाल में डबल स्ट्राइक! जमकर गरज रहा बुलडोजर, UCC भी तय! कट्टरपंथियों के उड़े होश

    June 27, 2026

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026

    माननीय विशेष न्यायाधीश (विद्युत) श्री सन्तोष शर्मा का महत्वपूर्ण निर्णय, वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह की प्रभावी पैरवी से परिवादी को मिली सफलता

    June 26, 2026

    महिला नगर सैनिकों की शिकायत पर आयोग सख्त, महिला आयोग ने नगर सेना कमांडेंट कोरबा को दो माह में जांच रिपोर्ट देने के दिए निर्देश

    June 26, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,668 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,087 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026928 Views
    Don't Miss

    राशिफल 27 जून 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    June 27, 2026

    आज का राशिफल : आज 27 जून 2026 को चंद्रदेव तुला-वृश्चिक गांडांत पार करके वृश्चिक…

    सीतामढ़ी में आसमान से निगरानी, अवैध उत्खनन कर भाग रहे 3 वाहन जब्त; अब रात के अंधेरे में भी नहीं बच सकेंगे खनन माफिया

    June 27, 2026

    बंगाल में डबल स्ट्राइक! जमकर गरज रहा बुलडोजर, UCC भी तय! कट्टरपंथियों के उड़े होश

    June 27, 2026

    बालको ने मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन पर किया जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

    June 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.