Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    भारतीय डाक हमारी परंपरा, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक – धनेश कुमार सिंह

    November 5, 2026

    बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शांतनु भामरे ने अपने महिला मित्र तारा (शिवतारा) खोडके पर लगाया ठगी का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

    November 5, 2026

    Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    November 5, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Friday, November 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती
    Featured

    आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम से मनाई गई भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 16, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241116 WA0037
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे: दिनांक 15/11/2024 को विश्व के प्रथम आदिवासी शक्तिपीठ कोरबा में बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ ,एवम बड़े ही धूमधाम से धरती के आबा भगवान बिरसा मुंडा जी की 150 वीं जयंती अधिकार दिवस के रूप में मनाई गयी।  इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्त शक्तिपीठ के संरक्षक मोहन सिंह प्रधान व रघुवीर सिंह मार्को जी के द्वारा उनके द्वारा किए गए कार्यों को जिसमें ब्रिटिश सरकार के खिलाफ और उनके शोषण के खिलाफ जल जंगल जमीन एवं अपने सांस्कृतिक संस्कृति परंपराओं की रक्षा सहित अंग्रेजों की विशाल सेना को जो संपूर्ण साधन संपन्न थे उनके खिलाफ मात्र तीर धनुष एवं आदिवासी एकता के कारण उनके दांत खट्टे कर दिए।

    IMG 20241116 WA0038 IMG 20241116 WA0039

    वहीं पर और मजबूर कर दिया गया कि जल जंगल जमीन को छोड़ने के लिए ऐसा योद्धा जिन्हें अपनी उम्र के 25 वर्ष में ही अंग्रेजों ने रांची के सेंट्रल जेल में स्लो प्वाइजन देकर मार डाला । आज बड़ा ही गौरव का दिन है कि इस आदिवासी योद्धा बिरसा मुंडा जी के योगदान के कारण और उन्हें याद करने के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार भी भव्य कार्यक्रम आयोजित कर रही है ।

    IMG 20241116 WA0040 IMG 20241116 WA0033

    इसके लिए बधाई देते हैं लेकिन जो लड़ाई उस सदी में लड़ी गई और जिन कारणों से लड़ी गई ,थी, वही स्वरूप वर्तमान में भी आदिवासियों को जल जंगल जमीन से डेवलपमेंट के सुनियोजित तरीके से बेदखल एवं विस्थापन किया जा रहा है । आज भी आदिवासी अपने एवं हक ,हकूक सहित अधिकार के लिए संविधान सम्मत मांगों को लेकर सड़क पर है । वास्तव में बिरसा मुंडा जी को अगर सही श्रद्धांजलि देना है तो उनके द्वारा किए गए कार्यों को सरकार आत्मबोध करते हुए विकास के नाम पर आदिवासियों का विस्थापन एवं उनके हक एवं अधिकारों को संरक्षित करें।

    यह भी पढ़ें :  चिकित्सा जगत को बड़ा झटका, जिस बीमारी का करते थे इलाज उसी बीमारी से हुआ डॉ. अशोक महापात्र का निधन

    IMG 20241116 WA0034 IMG 20241116 WA0035

    आदिवासी समाज से एवं भारी संख्या में सभागार में उपस्थित आम नागरिकों से आवाहन किया गया किया 21वीं सदी का भारत है और 21वीं सदी का आदिवासी समाज है । वक्त आ गया है यह समाज जातियों में ना बटकर, फिरकों में न बटकर भौगोलिक परिस्थितियों से ना बढ़कर आज सबों को अपनी सांस्कृतिक मूल्यों का रक्षा सहित वैचारिक एकता सामाजिक एकता और समाज में शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य एवं रोजगार सहित अपने अधिकार के लिए सतर्क रहना पड़ेगा ।

    IMG 20241116 WA0032

    देश में सिर्फ 1857 की क्रांति को ही और उसमें शामिल कुछ लोगों को ही इतिहास में स्थान दिया गया है लेकिन 1857 के पहले सन 1760 से लेकर सन 1900 तक और उसके बाद 1942 से लेकर 1945 तक आदिवासियों के महायुद्ध यानी जिन्होंने मुगल एवं अंग्रेजों से लगातार विद्रोह किया । उस काल खंड में मुगलों एवं अंग्रेजों के साथ ही राजमहलों के अधीन सिर्फ गुलाम ही रहते थे लेकिन आदिवासियों ने कभी भी इनकी गुलामिया स्वीकार नहीं की और ना ही  आदिवासी कोम ने समर्पण किया।

    18 वीं, 19वीं और 20वीं शताब्दी के कालखंड में अलग-अलग प्रमुख आदिवासी क्रांतिकारी के विद्रोह जैसे आदिवासी क्रांतिकारी जगन्नाथ सिंह चुवाड विद्रोह, संथाल विद्रोह तिलका मांझी जी,कोल विद्रोह,चकमा विद्रोह, पहाड़िया विद्रोह, संताल विद्रोह,अंडमान निकोबार का विद्रोह, जैसे कई क्रांतिकारी लड़ाइयां अपने जल जंगल जमीन संस्कृति और देश के रक्षा के लिए महान आदिवासी वीर सपूतों ने अपना सर्वस्त्र बलिदान किया जिन्हें भारतीय इतिहास के पन्ने पर जिस तरह से वैश्विक सोच के आधार पर स्थान मिलने थे इतिहासकारों ने इन्हें अपने लेखनी में स्थान ही नहीं दिया और इतिहास को भी इन्होंने अपने हिसाब से लिखकर परोसने का ही काम किया । आज देश की आधी कौम इन वीर आदिवासी योद्धाओं के राष्ट्र के प्रति योगदान और बलिदान से ही वाकिफ ही नही है।

    यह भी पढ़ें :  Korba: कस्तूरबा छात्रावास में घुसा 5 फीट का नाग, जितेंद्र सारथी ने किया सुरक्षित रेस्क्यू; बच्चों और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

    इसी तरह देश के कोने-कोने में हर राज्य में जहां-जहां आदिवासियों का गढ़ किला महल एवं राज्य सत्ता स्थापित था वहां वहां पर प्रकृति के साथ-साथ मिनरल की भी भारी प्रचुर मात्रा थी साथ समृद्ध शासन काल था लेकिन उसे कल में भी बड़े-बड़े काल के दंश भी देखे गए और अंग्रेजों के द्वारा मनमाना राजस्व वसूलना एवं कई प्रकार के शोषण की शुरुआत कर दी गई इसके खिलाफ जैसे छत्तीसगढ़ में शहीद वीर नारायण सिंह जी एवं गुंडाधुर जी का नाम बड़े ही सम्मान के साथ वीर शहीदों में अंकित है। इन सभी महायोद्धाओं को भी याद कर नमन किया गया जिनकी स्मृति को इतिहास में विस्मृति करने की कोशिश की ।
    आदिवासी राजाओं ने एवं महा योद्धाओं ने जब राजस्थान के मेवाड़ में अरावली पर्वत पर 16 हवीं शताब्दी में मुगलों के आक्रमण के दौरान हल्दीघाटी युद्ध में आदिवासी महायोद्धा राणा पूंजा जी ने जो की गोरिल्ला युद्ध प्रणाली के जनक थे जिनका नाम मेवाड़ के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा गया है , महाप्रकर्मी योद्धा महाराजा महाराणा प्रताप जी को उनके लोगों ने ही युद्ध के दौरान धोखा दिया तो उस समय आदिवासी भील राजा महा योद्धा राणा पूंजा भील ने महाराणा प्रताप जी का साथ देते हुए अपनी वीरता को साबित किया लेकिन भारतीय इतिहास में राणा पुंजा भील जी का स्थान भी एक दायरे में ही रखा गया है आज के दिन उन सभी अमर शहीदों में योद्धाओं को वक्ताओं ने अपने अभिव्यक्ति में बड़े विस्तार से चर्चा की।

    साथ ही आये हुए कलाकारों के द्वारा बहुत ही आकर्षक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए उपरोक्त अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्रम उद्योग वाणिज्य श्री लखन देवांगन जी के अस्वस्थ होने के कारण उनके प्रतिनिधि के रूप में श्री नरेंद्र देवांगन जी उपस्थित रहे साथ ही नगर पालिका निगम कोरबा के महापौर राजकिशोर प्रसाद नगर पालिका निगम कोरबा के सभापति श्री श्याम सुंदर सोनी सहित सर्वाधिक समाज के जिला अध्यक्ष श्री सेवक राम मरावी, जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सुश्री रूप तिर्की सर्व आदिवासी समाज के सभी प्रमुख गण शंभू शक्ति सेना के समस्त पदाधिकारी जंगो रायता र मातृशक्ति संघ के पदाधिकारी एवं आदिवासी शक्तिपीठ के रघुवीर सिंह मार्को जी अध्यक्ष श्री नारायण सिंह कंवर जी महासचिव एमपी सिंह तंवर जी सांस्कृतिक प्रमुख रूपेंद्र पैंकरा, शासकीय सेवक संघ के अध्यक्ष गंगा सिंह कंवर बलराम सिंह जी सुभाष चंद्र भगत श्री ठाकुर जी ओम प्रकाश प्रधान श्री बी एस पैंकरा श्री निकुंज जी सहित भारी संख्या में सर्व आदिवासी समाज के पदाधिकारी एवं प्रतिनिधि गण एवं नागरिक बन्धु उपस्थित रहे उक्त अवसर पर श्री रघुवीर सिंह मार्को जी श्री सुभाष चंद्र भगत जी सहित कई वक्ताओं ने बड़े ही प्रमुखता के साथ अपने विचार रखें एवं मुख्य अतिथि के आसंदी से श्री नरेंद्र देवांगन श्री राजकिशोर प्रसाद एवं श्री श्याम सुंदर सोनी जी ने भी अपनी बधाई प्रेषित कर समाज को सदैव सहयोग करने की बात कही अंत में श्री श्री नारायण कंवर जी ने आए हुए अतिथियों का एवं जनमानस का शक्तिपीठ की ओर से आभार प्रदर्शन किया पूरे कार्यक्रम के मंचीय संचालन श्री निर्मल सिंह राज जी के द्वारा किया गया।

    यह भी पढ़ें :  Hyderabad: घर के बाहर खड़ा हो दोस्तों से पत्नी का गैंगरेप करवाता था फयाज, मकान मालिक को लगा पता तो...

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    भारतीय डाक हमारी परंपरा, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक – धनेश कुमार सिंह

    November 5, 2026

    बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शांतनु भामरे ने अपने महिला मित्र तारा (शिवतारा) खोडके पर लगाया ठगी का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

    November 5, 2026

    Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    November 5, 2026

    Korba: ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, जांच में मद्यपान अथवा अवैध शराब बिक्री की नहीं हुई पुष्टि

    November 5, 2026

    OMG: 65 साल का दूल्हा, 20 साल की दुल्हन… तीन बच्चों के पिता ने रचाया दूसरा निकाह, सोशल मीडिया पर लोग दे रहे तरह -तरह की प्रतिक्रियाएं

    November 5, 2026

    धनतेरस पर सोना खरीदने वालों को बड़ा झटका, 10 ग्राम Gold का भाव पहुंचा नए रिकॉर्ड पर, चांदी भी उछली, जानें नया भाव

    November 5, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20262,074 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,560 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,427 Views
    Don't Miss

    भारतीय डाक हमारी परंपरा, विश्वास और भावनाओं का प्रतीक – धनेश कुमार सिंह

    November 5, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: आधुनिक डिजिटल युग में भले ही संचार के अनेक साधन उपलब्ध हो…

    बॉलीवुड फिल्म डायरेक्टर और एक्टर शांतनु भामरे ने अपने महिला मित्र तारा (शिवतारा) खोडके पर लगाया ठगी का आरोप, साइबर थाने में दर्ज कराई शिकायत

    November 5, 2026

    Korba: शिक्षा विभाग में कार्यरत नियमित व संविदा कर्मचारियों के अक्टूबर माह का वेतन अटका, परिवार में छाई मायूसी, अब कैसे मनाएंगे दिवाली ?

    November 5, 2026

    Korba: ग्राम बतरा में अवैध शराब बिक्री की शिकायत पर पुलिस की त्वरित कार्यवाही, जांच में मद्यपान अथवा अवैध शराब बिक्री की नहीं हुई पुष्टि

    November 5, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Telegram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    November 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    30  
    « Oct    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.