Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    ​​​​10 की उम्र में छोड़ा घर…सड़कों पर बेचे गोलगप्पे, आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी

    June 4, 2026

    भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़: अधिवक्ता अशोक तिवारी; संस्कृत प्रबोधन अभ्यास वर्ग का हुआ शुभारंभ

    June 4, 2026

    Korba: स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    June 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के दो घंटे बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, दो स्वास्थ्यकर्मियों को पुलिस ने लिया हिरासत में
    Featured

    आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के दो घंटे बाद बच्चे की मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा, दो स्वास्थ्यकर्मियों को पुलिस ने लिया हिरासत में

    Deepak SahuBy Deepak SahuOctober 5, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241005 080129
    Oplus_131072
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    बिहार
    समस्तीपुर/स्वराज टुडे: समस्तीपुर में आंगनबाड़ी केंद्र पर टीकाकरण के 2 घंटे बाद एक 9 माह के बच्चे की मौत हो गई। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छतौना आंगनबाड़ी केंद्र की है। बच्चे की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया।

    मृतक बच्चा गांव के ही सोनू दास का पुत्र आशीष कुमार था। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंची और आरोपी दो स्वास्थ्यकर्मियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

    परिजनों ने लगाया लापरवाही बरतने का आरोप

    घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि आशीष को परिवार के लोग टीकाकरण करने के लिए आंगनबाड़ी केंद्र ले गए थे। वहां उस बच्चे को एक साथ चार तरह की सुई दी गई। सूई दिए जाने के करीब 2 घंटे बाद उसकी मौत हो गई। इसके बाद परिवार के लोग आंगनबाड़ी केंद्र पर हंगामा करने लगे। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भी भीड़ मौके पर जुट गई। ग्रामीणों ने स्वास्थ्यकर्मियों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्वास्थ्यकर्मी को उनसे मुक्त कराते हुए हिरासत में ले लिया। परिजनों का कहना है कि बच्चे की मौत लापरवाही बरतने के कारण हुई है।

    अस्पताल उपाधीक्षक ने कहा मौत की वजह कुछ और

    सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉक्टर नागमणि राज का कहना है कि सरकारी प्रावधानों के अनुसार 9 माह पूरा होने पर खसरा विटामिन ए पीसीवी, गलसुआ का टीका दिया जाता है। छतौना आंगनबाड़ी केंद्र पर दो अन्य 9 माह के बच्चों को भी यह सभी टीके दिए गए हैं, जिसमें दोनों सुरक्षित हैं। हालांकि मामले की गंभीरता को देखते हुए इस मामले में तीन डॉक्टरों की मेडिकल टीम बनाकर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर यह स्पष्ट हो पाएगा कि मौत किस कारण से हुई है। उपाधीक्षक डॉक्टर नागमणि राज का कहना है कि टीकाकरण से मौत की उम्मीद बहुत कम है। उन्होंने कहा कि बच्चे की मौत का कारण कुछ और भी हो सकता है, फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक का इंतजार करना बेहतर होगा।

    यह भी पढ़ें :  पति ने पत्नी को जमीन बेचकर पढ़ाया, नौकरी मिलते ही बना लिया प्रेमी, आपत्तिजनक हालत में रंगे हाथ पकड़ाई

    यह भी पढ़ें: तालाब में नहाते वक्त चार साल की बच्ची के गुप्तांग में घुसा जोंक, डॉक्टरों की सूझबूझ से बची बच्ची की जान

    यह भी पढ़ें: अबूझमाड़ में सुरक्षाबलों व नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़, अब तक 32 नक्सलियों के शव बरामद

    यह भी पढ़ें: भाजपा व भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजयुमो कोरबा द्वारा सदस्यता रथयात्रा अभियान का किया गया शुभारंभ

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    ​​​​10 की उम्र में छोड़ा घर…सड़कों पर बेचे गोलगप्पे, आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी

    June 4, 2026

    भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़: अधिवक्ता अशोक तिवारी; संस्कृत प्रबोधन अभ्यास वर्ग का हुआ शुभारंभ

    June 4, 2026

    Korba: स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    June 4, 2026

    Korba: आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    June 4, 2026

    कौन हैं रौशन आनंद जिन्होंने लिया खान सर से पंगा? कभी फीस के बदले छात्रों से लेते थे खाना

    June 4, 2026

    अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय अधिवेशन में व्यापार एवं उद्योग समिति के राष्ट्रीय संयोजक बने अशोक कुमार मोदी

    June 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,595 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,049 Views

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026900 Views
    Don't Miss

    ​​​​10 की उम्र में छोड़ा घर…सड़कों पर बेचे गोलगप्पे, आज है टीम इंडिया का बेहतरीन खिलाडी

    June 4, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: मेहनत, लगन और जज्बा, यह तीन ऐसी चीजें है जो आपका हर…

    भाषा विज्ञान से लेकर नासा में भी संस्कृत की मजबूत पकड़: अधिवक्ता अशोक तिवारी; संस्कृत प्रबोधन अभ्यास वर्ग का हुआ शुभारंभ

    June 4, 2026

    Korba: स्व.बिसाहू दास स्मृति चिकित्सा महविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय कोरबा में आयोजित होगा निःशुल्क कैंसर जॉंच एव परामर्श शिविर 05 जून को

    June 4, 2026

    Korba: आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक आमंत्रित

    June 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    June 2026
    M T W T F S S
    1234567
    891011121314
    15161718192021
    22232425262728
    2930  
    « May    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.