Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, March 25
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपने ही पिता और भाई की कातिल निकली नाबालिग किशोरी, प्रेम प्रसंग में बन रहे थे बाधा, प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम
    Featured

    अपने ही पिता और भाई की कातिल निकली नाबालिग किशोरी, प्रेम प्रसंग में बन रहे थे बाधा, प्रेमी के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 16, 2024Updated:March 16, 2024No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    मध्यप्रदेश
    जबलपुर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के जबलपुर शहर में हुए पिता-पुत्र के डबल मर्डर केस में एक नया मोड़ आ गया है. जबलपुर पुलिस को आशंका है कि हत्याकांड में मृतक की नाबालिग बेटी भी आरोपी युवक के साथ मिली हुई है.

    दरअसल, पुलिस को सीसीटीवी फुटेज से यह जानकारी मिली है कि आरोपी युवक और मृतक की बेटी कॉलोनी के गेट से एक साथ बाहर निकले हैं. सीसीटीवी फुटेज में आरोपी के पीछे मृतक की बेटी जाते हुए दिखाई दे रही है. आरोपी और मृतक की बेटी के बीच प्रेम प्रसंग की बात भी कही जा रही है. फिलहाल दोनों फरार है.

    जबलपुर के एएसपी समर वर्मा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपी मुकुल सिंह की हर लोकेशन फॉलो कर रही है. आरोपी के द्वारा घटना को अंजाम देने के बाद भागने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है, जिसमें आरोपी मुकुल सिंह दोपहर करीब 12:20 मिनट पर रेलवे की मिलेनियम कालोनी से स्कूटी लेकर बाहर निकलते हुए दिखाई दे रहा है.

    आरोपी के साथ दिखाई दी मृतक की बेटी

    वही, कुछ दूर देर के बाद मृतक राजकुमार विश्वकर्मा की नाबालिग बेटी भी पीछे से जाते हुई दिखाई दे रही और कुछ दूर आगे जाकर दौड़कर एक्टिवा में सवार होकर आरोपी मुकुल सिंह के साथ गायब हो गई. पुलिस के मुताबिक इसके बाद आरोपी युवक मुकुल सिंह और मृतक की नाबालिग बेटी मदन महल स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हुए हैं. पुलिस का अनुमान है कि आरोपी मुकुल सिंह और मृतक की नाबालिग बेटी ट्रेन के जरिए किसी दूसरे शहर रवाना हो चुके हैं.

    यह भी पढ़ें :  अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बनाकर परिवहन करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार, 50 लीटर कच्ची महुआ शराब भी जप्त

    आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी की कोशिश

    पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार (15 मार्च) की रात को तकरीबन 3 बजे इस दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. घटनास्थल पर गैस कटर भी मिला है. अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरोपी मुकुल सिंह पिछले दरवाजे से घर के अंदर घुसा था और फिर बेटी के साथ मिलकर हत्याकांड को अंजाम दिया. रात 3 बजे से सुबह तकरीबन 8 बजे तक आरोपी और मृतक की बेटी फ्लैट में ही मौजूद रहे.

    इस दौरान आरोपी मुकुल सिंह ने 8 साल के बच्चे को भी मार कर फ्रिज के अंदर रख दिया था. इसी तरह राजकुमार विश्वकर्मा की बॉडी को पॉलीथिन में लपेटकर किचन में रख दिया था. पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने सबूत मिटाने की भी कोशिश की, क्योंकि किचन में फैले खून के धब्बों को साफ किया गया है.

    ‘यह एक प्री प्लान मर्डर है’

    #जबलपुर के सनसनी के डबल मर्डर के आरोपी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने.मृतक की नाबालिग बेटी भी आरोपी के पीछे जाती दिखी.पुलिस को नाबालिग बेटी पर हत्या में साथ देने का शक.फिलहाल दोनों पुलिस की गिरफ्त से बाहर है.#Crime@abplive @DGP_MP @IGP_Jabalpur_MP@SPJabalpur@Manish4all pic.twitter.com/bpPi3H5qxn

    — AJAY TRIPATHI (@ajay_media) March 16, 2024

    पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने मृतक राजेश विश्वकर्मा के सिर पर धारदार हथियार से एक के बाद एक कई वार किए. न केवल चाकू बल्कि एलपीजी के छोटे सिलेंडर से भी तब तक वार करता रहा, जब तक राजेश विश्वकर्मा ने दम नहीं तोड़ दिया. यह सब कुछ बेटी के सामने हो रहा था. आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए उसके 8 साल के मासूम बेटे का भी पहले गला दबाया और फिर उस पर भी चाकू से वार करके उसे भी मौत के घाट उतार दिया.

    यह भी पढ़ें :  Mathura: 'फरसा वाले बाबा' की हत्या से ब्रज में फूटा लोगों का गुस्सा, दिल्ली-आगरा हाईवे किया जाम, एक्शन में आए योगी आदित्यनाथ

    पुलिस का मानना है कि यह एक प्री प्लान मर्डर है जिसमें 8 साल के बच्चे को मारने के बाद उसे पन्नी में लपेटकर फ्रिज के अंदर बंद कर दिया गया.वहीं, राजेश विश्वकर्मा को मारने के बाद उसके शव को भी पन्नी में लपेटकर किचन के अंदर डाल दिया गया ताकि बदबू ना आ सके और बाद के लाश को ठिकाने लगाया का सके.

    वॉइस मैसेज से रिश्तेदारों में मच गया हड़कंप

    पुलिस ने बताया कि इस डबल मर्डर के बाद मृतक की बेटी ने बाकायदा एक वॉइस मैसेज भोपाल में रहने वाली अपने मामा की लड़की मुस्कान को भेजा. वॉइस मेसेज में ये कहा कि, “मुस्कान जल्दी आ जाओ. पापा और भाई को मार दिया गया है. “इस मेसेज के बाद रिश्तेदारों में हड़कंप मच गया. मुस्कान ने ये मेसेज पिपरिया में रहने वाले अपने पिता को बताया. उसके बाद पिपरिया में रहने वाले परिवार ने यह बात जबलपुर के गढ़ा में रहने वाले मृतक के भाई को बताई और फिर मामला थाने पहुंचा. इसके बाद पूरे मामले का खुलासा हुआ.

    प्यार को पाने के लिए पिता और भाई को उतार दिया मौत के घाट

    पुलिस ने बताया गया कि मृतक राजेश विश्वकर्मा की 16 साल की नाबालिग बेटी इससे पहले सितंबर 2023 में आरोपी मुकुल सिंह के साथ घर से भाग चुकी है, जिसकी शिकायत भी मृतक पिता ने सिविल लाइन थाने में दर्ज कराई थी. शिकायत के बाद पुलिस ने पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार जेल भेजा गया था. हाल ही में आरोपी जेल से छूटकर आया और उसने फिर से अपने प्यार को पाने के लिए बेटी के पिता और उसके बेटे को मौत के घाट उतार दिया.

    यह भी पढ़ें :  Korba: जिला अधिवक्ता संघ चुनाव 2026-28 में निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग

     

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026

    नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    March 25, 2026

    चेक बाउंस प्रकरण में दोषसिद्धि, एक वर्ष कारावास एवं ₹3.50 लाख अर्थदंड

    March 25, 2026

    जनहित में कांग्रेस के धरना प्रदर्शन ने लाया रंग, झुका एसईसीएल प्रबंधन और जिला प्रशासन

    March 25, 2026

    अग्निवीर थल सेना भर्ती के लिए अधिसूचना जारी

    March 24, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026700 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026600 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026494 Views
    Don't Miss

    Korba: एक और महिला पंच ग्राम से लापता, जाँच करने ग्राम करूमहुआ पहुंची पुलिस

    March 25, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा जिले का ग्राम करू महुआ इन दिनों सुर्खियों में है। आज…

    राशिफल 25 मार्च 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 25, 2026

    कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    March 25, 2026

    नवरात्रि पर्व को देखते हुए भारी वाहनों को रतनपुर के चारों दिशाओं से प्रवेश की गई प्रतिबंधित

    March 25, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.