Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, August 18
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अपनी चिकित्सा से राहत प्रदान करने के पुनीत कार्य की तुलना किसी और सेवा से नहीं की जा सकती: विधायक प्रेमचंद पटेल
    Featured

    अपनी चिकित्सा से राहत प्रदान करने के पुनीत कार्य की तुलना किसी और सेवा से नहीं की जा सकती: विधायक प्रेमचंद पटेल

    Deepak SahuBy Deepak SahuNovember 19, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20241119 WA0004
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल, कटघोरा का शुभारंभ, विधायक श्री पटेल ने कहा कि स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एनकेएच की सेवाएं बेहतर, कटघोरा क्षेत्र को भी मिलेगी मल्टीस्पेशलिटी सुविधा

    कोरबा/स्वराज टुडे: सोमवार को शुभ घड़ी में कोरबा जिलावासियों को बेहतर और महानगरीय तर्ज पर उपचार सुविधा उपलब्ध करा रहे एनकेएच ग्रुप द्वारा एनकेएच, मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि रहे कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि दर्द से कराहते किसी मरीज की चिकित्सा प्रदान कर राहत देने के पुनीत कार्य की तुलना किसी और सेवा से नहीं की जा सकती। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में एनकेएच की सेवाएं कोरबा ही नहीं, आस-पास के क्षेत्र व पूरे प्रदेश में पिछले एक दशक से सर्वोत्तम का पर्याय बन चुकी है। विश्वास के उस रिश्ते को एक कदम आगे बढ़ाते हुए अब कटघोरा में भी एनकेएच ग्रुप के मल्टीस्पेशलिटी हाॅस्पिटल की चिकित्सा सेवाओं का लाभ क्षेत्र के लोगों को मिल सकेगा।

    IMG 20241119 WA0002

    सोमवार को पुराना कटघोरा-बिलासपुर मार्ग में कटघोरा ब्रांच मल्टीस्पेश्यालिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर नगर पालिका कटघोरा के अध्यक्ष रतन मित्तल, उपाध्यक्ष बजरंग पटेल, कुलदीप मरकाम, ललिता डिक्सेना, मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे, ममता अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल, अर्चना अग्रवाल, मुरली साहू, पवन अग्रवाल, डॉ. शेख इश्तियाक, अशोक चवलानी सहित कटघोरा क्षेत्र के गणमान्य नागरिक इस अवसर पर उपस्थित रहे।

    IMG 20241119 WA0003

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कटघोरा विधायक श्री पटेल ने कहा कि चिकित्सा सेवा की तुलना किसी दूसरी सेवा से नहीं की जा सकती। धरती पर चिकित्सक को भगवान का दर्जा दिया गया है, जो मरीज के प्राण की रक्षा करता है, उन्हें स्वस्थ करता है। कटघोरा जैसे विशाल क्षेत्र और इसके आसपास के लोगों के लिए एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की जरूरत लंबे समय से महसूस की जा रही थी, जिसे आज पूरा किया गया है। इसके लिए मैं एनकेएच परिवार को बधाई देता हूं और उनसे उम्मीद करता हूं कि एनकेएच अस्पताल का परिवार अपनी बेहतर सेवाओं से इस क्षेत्र के लोगों को भी लाभान्वित करेगा। चूँकि यह नेशनल हाईवे से लगा हुआ पूरा क्षेत्र है और आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं, इनमें घायल, गंभीर रूप से घायल मरीजों को समय पर उपचार की आवश्यकता होती है। इसके अतिरिक्त और भी गंभीर मामलों में मरीजों को जिले से बाहर दूसरे बड़े अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। कटघोरा में मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल की सुविधा मिल जाने से इस तरह की नौबत कम आएगी और समय रहते उपचार मिलने से प्राण की रक्षा हो सकेगी। श्री पटेल ने एनकेएच के डायरेक्टर डॉ. एस चंदानी सहित क्षेत्रवासियों को पुनः बधाई दी। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया।

    यह भी पढ़ें :  कलयुगी पिता ने पुल से यमुना नदी में फेंकी 11 महीने की मासूम बेटी, पत्नी को भी फेंकने की कोशिश, आक्रोशित लोगों ने पिता को जमकर पीटा

    लंबे से महसूस की जा रही थी जरुरत, आज पूरी हुई, पाली व पोड़ी-उपरोड़ा भी होंगे कवर

    कटघोरा में एनकेएच हॉस्पिटल प्रारंभ हो जाने से कटघोरा सहित इसके आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को नजदीक में ही हर तरह की बेहतर चिकित्सा सुविधा एक ही छत के नीचे मिल सकेगी। अक्सर देखा गया है कि कटघोरा से लेकर जिले के दूरस्थ इलाके से मरीजों को जिला मुख्यालय तक आने में काफी समय लग जाता है। इस बीच उन्हें जो त्वरित उपचार लाभ मिलना चाहिए, वह बाधित होता है। इस तरह की समस्या के मद्देनजर अब कटघोरा में भी जो पाली, पोड़ी-उपरोड़ा व आसपास के लोगों के लिए एक केंद्र बिंदु भी है, यहां सर्वसुविधायुक्त मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल की ब्रांच प्रारंभ करने का निर्णय लिया गया।

    एनकेएच ने अमूल्य जिंदगी बचाने की कठिनाइयों को हराकर जीता विश्वास: डाॅ एस चंदानी

    हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. एस. चंदानी ने कहा कि वे पिछले 20 वर्षों से भी अधिक समय से रोगियों की सेवा में लगे हैं। दुर्घटना के दौरान हड्डी के साथ सिर में गंभीर चोट होने पर मरीज को बिलासपुर या रायपुर भेजा जाता था। दिल का दौरा पड़ने से समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण कई मरीज दम तोड़ देते थे। वक्त और जरुरी सुविधाओं के अभाव में उस दौर में हारने को मजबूर अमूल्य जीवन को बचाने कुछ करने का संकल्प लिया और उन कठिनाइयों को हराकर एनकेएच ने मरीजों का विश्वास जीता है। अब कोरबा में ही हृदय रोग के उपचार के सुविधा, जांच व ऑपरेशन की सुविधा मिल जाने से काफी लाभ शहर व जिला वासियों को मिल रहा है। मरीजों की इलाज के अभाव में असामयिक मौत न हो, इस उद्देश्य से एनकेएच ग्रुप द्वारा कोरबा सुपरस्पेशलिटी (एनएबीएच से मान्यता प्राप्त) के साथ-साथ चाम्पा, जमनीपाली व बालको के बाद अब कटघोरा में हॉस्पिटल की शुरूआत की गई है।

    यह भी पढ़ें :  21 छक्के, 32 चौके और 340 रन... DPL 2026 में पप्पू यादव के बेटे का भौकाल, रनों का लगाया अंबार

    चौबीस घंटे और सातों दिन एक छत के नीचे मिलेंगी यह सुविधाएं

    एनकेएच, मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (कटघोरा) में स्त्री एवं प्रसूति, जनरल सर्जन, जनरल मेडिसिन, शिशु रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों को एक छत के नीचे 24 घंटे सातों दिन रोगियों की सेवा के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। इमरजेंसी सेवा भी यहां उपलब्ध रहेगी। बहुत जल्द ही इस अस्पताल में कई अन्य आधुनिक चिकित्सीय सुविधाएं भी उपलब्ध हो जाएंगी।

    यह भी पढ़ें: मुस्लिमों के इस पवित्र देश में इस्लाम से पहले हिंदू धर्म! रेगिस्तान में मिला 4000 साल पुराना शहर, हुए चौंकाने वाले खुलासे

    यह भी पढ़ें: भारतीय मछुआरों को पकड़कर ले जा रही थी पाकिस्तानी एजेंसी, कोस्ट गार्ड के जहाज ने दो घंटे तक किया पीछा और…

    यह भी पढ़ें: धारपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की वजह से छात्र की मौत, परिवार ने मांगा न्याय

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026

    Korba: मिनीमाता हसदेव बांगो बांध का अधीक्षण अभियंता ने किया निरीक्षण

    August 17, 2026

    Korba: रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन निरीक्षण एवं नमूना संकलन जारी

    August 17, 2026

    Dewas: नागपंचमी पर घर-घर जाकर नागराज के दर्शन करा रहा था सपेरा, पूजा करते समय महिला को डसा, गंभीर हालत में अस्पताल दाखिल

    August 17, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,854 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,489 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,343 Views
    Don't Miss

    Meerut: होटल में नाबालिग हिन्दू किशोरी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ा गया फरदीन, मोबाइल से मिले 18 अश्लील वीडियो, हिन्दू संगठनों के हंगामे के बाद दुष्कर्म का केस दर्ज

    August 18, 2026

    उत्तरप्रदेश मेरठ/स्वराज टुडे: सदर बाजार के थापरनगर स्थित रंजीत होटल के अंदर से हिंदू संगठनों…

    सावन के तीसरे सोमवार को गंगा स्नान के दौरान 3 युवक बहे, 2 की मौत

    August 18, 2026

    भगवान शिव के इन 6 मंदिरों का रहस्य आज भी कायम ! कहीं बिजली गिरती है तो कहीं अपने आप बदलता है रंग…इनके आगे विज्ञान भी है नतमस्तक

    August 18, 2026

    भारत में रहकर भारत से ही गद्दारी! मदरसे के नाम पर चंदा लेकर पाकिस्तान में फंडिंग, जैश-ए-मुहम्मद का आतंकी गिरफ्तार

    August 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    August 2026
    M T W T F S S
     12
    3456789
    10111213141516
    17181920212223
    24252627282930
    31  
    « Jul    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.