Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    October 4, 2026

    गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, October 4
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, बेटा ही निकला पिता का हत्यारा
    Featured

    अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, बेटा ही निकला पिता का हत्यारा

    Deepak SahuBy Deepak SahuMarch 28, 2024
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    छत्तीसगढ़
    कोरबा/स्वराज टुडे:  मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 26.03.2024 को सूचक रूद्र कुमार बियार पिता रेशम लाल बियार उम्र 41 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया थाना हरदीबाजार जिला कोरबा ने मर्ग इंटीमेशन चाक कराया कि दिनांक 26.03.2024 को सुबह करीबन 04:00 बजे ग्राम गुमिया निवासी नर्मदा कुमार बियार इसे फोन कर सूचना दिया कि उसका पिता जी गिरधारी लाल बियार अपने घर के कमरा में मृत अवस्था में पड़ा है। तब ग्रामीणों के साथ मौका पर जाकर देखा मृतक गिरधारी लाल बियार अपने घर में कमरा के फर्स पर पड़ा था । मृतक के सिर पर चोंट का निशान तथा खून निकलकर चेहरे तक बहा था ।

    सूचक द्वारा मृतक के पुत्र से पूछने पर बताया कि दिनांक 25.03.2024 को दोपहर में उसकी पत्नी के साथ मृतक का झगड़ा हुआ था। रिपोर्ट पर मर्ग क्र 11/2022 धारा 174 जा.फौ कायम कर जॉच कार्यवाही में लिया गया। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यू.बी.एस. चौहान, श्रीमति नेहा वर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक दर्री श्री रविन्द्र मीना (भा.पु.से.) को अवगत कराने पर प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए मौका पर सीन ऑफ काईम प्रभारी श्री सत्यजीत कोसरिया से घटना स्थल का निरीक्षण कराया गया।

    जॉच के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार के दिन मृतक गिरधारी लाल बियार तथा आरोपी (मृतक का पुत्र) नर्मदा कुमार बियार दोनों शराब के नशे में गांव में होली त्यौहार मनाये इस दौरान आरोपी की पत्नि अनिता बियार तथा मृतक के मध्य खाना देने की बात पर झगड़ा हुआ जिस पर अनिता बियार तथा मृतक एक दूसरे के साथ मारपीट किये थे। दोनों को ही सिर पर चोंटे आई थी। अनिता बियार घटना के बाद घर से हरदीबाजार आ गई थी। इसके बाद आरोपी नर्मदा कुमार बियार द्वारा अपने पिता के साथ विवाद किया कि उसके पत्नि अनिता के साथ मृतक जबरन मारपीट किया जिससे उसकी पत्नी अनिता बियार अपने दोनों बच्चों को लेकर घर से चली गई ।

    यह भी पढ़ें :  फिल्म समीक्षा : ‘ओये चिल मार’...फ़िल्म को मिली 3.5 रैंकिंग

    आरोपी नर्मदा कुमार बियार अपने पिता मृतक गिरधारी लाल बियार अपने पिता को गला घोंटकर हत्या कर दी तथा शव को बायें तरफ करवट कर कमरे का दरवाजा को बंद कर अपने कमरे में जाकर सो गया। इसके बाद मृतक की पत्नी जो अत्यधिक वृद्ध है गांव के तरफ से आने पर उसे भी सोने बोल दिया तथा देर रात्रि होने पर आरोपी अपने माँ को बोला कि उसके पिता मृतक गिरधारी लाल बियार को खाना खिला दो तब मृतक की पत्नी मृतक के कमरा में जाकर आवाज देने पर कोई हलचल नही हुई तब मृतक की पत्नी आरोपी के पास जाकर मृतक को उठाने बोली। तब आरोपी द्वारा अपने पिता के कमरे के बाहर जाकर आवाज देने का बहाना कर अपनी माँ को बोला कि अंदर से कोई हलचल नही हो रही है। इसके बाद आरोपी अपने मों के साथ कमरा के अंदर जाकर मृतक का उठाने का बहाना करने लगा। मृतक के नही उठने पर रोने चिल्लाने नाटक कर अपने पिता की मृत्यु होने की सूचना अन्य रिश्तेदारों को दिया है।

    प्रकरण की विवेचना के दौरान गवाहों का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण तथा मृतक के शव का पोस्ट मार्टम कराया गया तथा पोस्ट मार्टम कर्ता डॉक्टर से शार्ट पीएम रिपोर्ट प्राप्त किया गया जिसमें मृतक की हत्या गला घोंटने से होना रिपोर्ट प्राप्त हुआ जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 116/2024 धारा 302, 201 भादवि. कायम कर विवेचना में लिया गया।

    प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी नर्मदा कुमार बियार से हिकमत अमली के साथ पूछताछ करने पर जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी ने मेमोरेण्डम कथन में बताया कि दिनांक 25.03.2024 को होली त्यौहार की रोज मृतक इसके पत्नि के साथ मारपीट करने से पत्नि अपने बच्चों को लेकर चली गई जिससे आरोपी काफी क्षुब्ध था । आरोपी तथा उसकी पत्नि का विवाह 2020 से हुआ तब से लेकर घटना दिनांक तक आरोपी की पत्नि और मृतक का विवाद झगड़ा हमेशा होता रहता था। घर में कलह की स्थिति के कारण आरोपी ने अपने पिता गिरधारी लाल बियार की गला घोंट कर हत्या कर दी। हत्या की घटना को छिपाते हुए सामान्य मृत्यु होने की अपने परिजनों व ग्रामीणों को बताया । आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर पितृ हंता आरोपी को गिरफ्तार किया जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजा दिया गया।

    यह भी पढ़ें :  Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    नाम पता आरोपी :

    नर्मदा कुमार बियार पिता गिरधारी लाल बियार 25 वर्ष निवासी ग्राम गुमिया थाना हरदीबाजार, जिला कोरबा

    यह भी पढ़ें: हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, नौकरी का झांसा देकर देहव्यापार में धकेलने का आरोप, MBA डिग्री होल्डर है रैकेट का सरगना

    यह भी पढ़ें: देखती रह गई मौत, जिंदगी बचा ले गया फरिश्ता, कैमरे में कैद हुआ अद्भुत नजारा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    October 4, 2026

    गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 4, 2026

    Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    राशिफल 4 अक्टूबर 2026: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    October 4, 2026

    Korba: सर्व पंजाबी महिला संस्था छत्तीगढ़ की टीम घोषित

    October 4, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,978 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,533 Views

    Korba breaking : अंकित सोनवानी की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, पत्नी प्रिया सोनवानी को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

    August 11, 20261,401 Views
    Don't Miss

    Dehradun: प्रेमी के फोन में पत्नी की अश्लील फोटो से राज खुलने पर हुई प्रेमनगर में हत्या

    October 4, 2026

    देहरादून/स्वराज टुडे:  प्रेमनगर थाना क्षेत्र के मांडूवाला डॉल्फिन कॉलेज के पास जंगल में हुए हत्याकांड…

    गुढ़ियारी क्षेत्रांतर्गत रामनगर स्थित श्री लक्ष्मी विनायक ज्वेलर्स में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलर्स दुकान की दीवार में छेद कर सोने-चांदी के आभूषण चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026

    महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर श्री गोपाल मोदी ने किया ‘अग्र संदेश’ पत्रिका का विमोचन, वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    October 4, 2026

    Rajkot: बुजुर्ग महिला डॉक्टर को ‘डिजिटल अरेस्ट’ कर 58.5 लाख रुपए कराए ट्रांसफर, दो आरोपी गिरफ्तार

    October 4, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    October 2026
    M T W T F S S
     1234
    567891011
    12131415161718
    19202122232425
    262728293031  
    « Sep    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.