कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत, गंगाराम अस्पताल में कराई गईं भर्ती

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना के चलते आज अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। कांग्रेस से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की अचानक से तबीयत बिगड़ गई है। जिसके बाद उन्हें रविवार को दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरोना के कारण सोनिया गांधी की बिगड़ी तबियत

कोरोना के कारण सोनिया को आ रही दिक्कतों के चलते उन्हें गंगा राम अस्पताल में ले जाया गया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने जानकारी देते हुए बताया कि उनकी हालत स्थिर है और उन्हें अस्पताल में निगरानी के लिए रखा जाएगा

बताया जा रहा है, कि कुछ दिन पहले ही सोनिया गांधी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर कर यह जानकारी दी थी।

सोनिया को 2 जून को कोरोना हुआ था और उन्हें हल्का बुखार और कुछ लक्षण थे। बता दें कि सोनिया को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने 23 जून को पूछताछ के लिए पेश होने के लिए नया समन जारी किया है।

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को कोरोना होने के बाद कई और कांग्रेस नेताओं को भी कोरोना हो गया था। बता दें कि ये सारे नेताओं ने एक बैठक में हिस्सा लिया था जिनके बाद उन्हें कोरोना होने की बात सामने हुई।

सुरजेवाला अपने ट्वीट में लिखा, कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को आज कोविड-19 समस्याओं के कारण गंगा राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनकी हालत अब पहले से स्थिर है। और उन्हें निगरानी के लिए अस्पताल में रखा जाएगा। हम सभी कांग्रेसी पुरुषों व महिलाओं के साथ साथ सभी शुभचिंतकों को उनकी चिंता और शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद देते हैं।

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
504FansLike
50FollowersFollow
814SubscribersSubscribe

‘राहुल बाबा-ममता दीदी आपको डरना है तो डरिए, PoK भारत का...

कोलकाता/स्वराज टुडे: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार को पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में रैली की। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तान के कब्जे वाले...

Related News

- Advertisement -