मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के जन्म दिवस पर प्रदेशभर में युवा मोर्चा आयोजित करेगा विभिन्न कार्यक्रम

- Advertisement -

शासन की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का भाजयुमो करेगा सम्मान : टिकरिहा

रायपुर/स्वराज टुडे:  भारतीय जनता युवा मोर्चा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के 62वें जन्मदिन पर भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा के नेतृत्व में राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों का सम्मान करेगा। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्री टिकरिहा ने मोर्चा के सभी पदाधिकारी का ऑनलाइन वर्चुअल बैठक लेते हुए कहा कि आज प्रदेश का हर परिवार सरकार की किसी-न-किसी योजना का लाभ ले रहा है। महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह 1000 रुपए आर्थिक सहयोग प्रदान किया जा रहा है। तेंदूपत्ता संग्राहकों से 5500 रुपए में तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है। प्रदेश के लगभग 27 लाख किसानों से 3100 रु. प्रति क्विंटल की दर पर धान की खरीदी की जा रही है। इसके साथ ही प्रदेश में केंद्र सरकार द्वारा संचालित योजना प्रधानमंत्री आवास योजना के लगभग 26 लाख हितग्राही लाभ ले रहे हैं।

श्री टिकरिहा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में आज छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम गढ़ रहा है। हमें मुख्यमंत्री श्री साय के जन्मदिन पर प्रदेश सरकार को योजनाओं का लाभ ले रहे हितग्राहियों भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला कोरबा के द्वारा सभी मंडलों पर हितग्राहियों का सम्मान समारोह रखा गया है

यह भी पढ़ें: जयमाल के बाद इस वजह से भड़क गया दूल्हा, स्टेज पर ही दुल्हन को मारी लात; फिर घराती-बाराती में शुरू हो गया महाभारत

यह भी पढ़ें: वसूली के लिए दो युवकों का अपहरण कर बंधक बनाने वाले 06 आरोपी गिरफ्तार; 02 पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस एवं 06 मोबाइल फोन जप्त

यह भी पढ़ें :  तंजानिया देश में सोने की खदान/खनन के व्यवसाय के नाम पर 1 करोड़ 90 लाख रूपये की ठगी करने वाला आरोपी यश राजेश शाह गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: अब खत्म होने वाला है मटर का सीज़न, जानें स्टोर करने का बहुत ही आसान तरीका, सालभर नहीं खरीदनी पड़ेगी मटर

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -