महाराष्ट्र
नागपुर/स्वराज टुडे: कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) द्वारा महिला उद्यमिता को सशक्त बनाने तथा राष्ट्रीय स्तर पर महिला व्यापार नेटवर्किंग को मजबूत करने के उद्देश्य से कैट महिला कोर कमेटी की दो दिवसीय बैठक नागपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में देशभर से महिला उद्यमियों ने सहभागिता की और महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने की दिशा में व्यापक चर्चा की गई।
बैठक में विशेष रूप से अध्यक्ष निहारिका त्रिपाठी, सचिव प्रतिज्ञा सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष फिरोज अलीम ,उपाध्यक्ष अनामिका दुबे उपस्थित रहे। सभी ने महिला उद्यमियों को संगठित करने, उन्हें राष्ट्रीय मंच से जोड़ने तथा स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने के विषय पर अपने विचार रखे।
इस अवसर पर यह घोषणा की गई कि *फिरोज अलीम* टीम बिलासपुर से *सयोंजक* एवं निहारिका त्रिपाठी, अनामिका दुबे, प्रतिज्ञा सिंह को कैट महिला कोर टीम में शामिल किया गया है, जो महिला उद्यमिता को राष्ट्रीय स्तर पर नई दिशा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके चयन से छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों की महिला उद्यमियों को सशक्त प्रतिनिधित्व मिलेगा।
बैठक के दौरान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, व्यापारिक अवसरों से जोड़ने तथा आगामी भारतीय व्यापार महोत्सव (BVM 2026) में महिला सहभागिता को प्राथमिकता देने पर भी विशेष चर्चा की गई।
अंत में यह संकल्प लिया गया कि देशभर की व्यापारी महिलाओं को एक मजबूत नेटवर्क के माध्यम से जोड़कर उन्हें राष्ट्रीय एवं वैश्विक मंच प्रदान किया जाएगा।
यह भी पढ़ें: जहां से लिया टिकट वहीं से करनी होगी बोर्डिंग, रेलवे करने जा रहा नियमों में बड़ा बदलाव

Editor in Chief



















