एकतरफा प्रेम में सिरफिरे युवक ने युवती के पिता पर चलाई गोली, बाल-बाल बचे, पिता ने पहले ही बालको थाने में जता दी थी अनहोनी की आशंका

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा की शांत फ़िज़ा को ना जाने किसकी नजर लग गयी है जो महानगरों की तर्ज पर आएदिन सनसनीखेज वारदातें सामने आ रही हैं ।ताजा मामला बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दोन्दरो के आश्रित ग्राम संगम नगर का है जहां बुधवार देर रात एकतरफा प्रेम के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। एक युवक ने कथित रूप से युवती के पिता पर ही गोली चला दी। हालांकि सौभाग्य से पिता बाल-बाल बच गए और उन्हें कोई चोट नहीं आई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

अगर पुलिस गंभीरता से कार्रवाई की होती तो इतना नहीं बढ़ता आरोपी का हौसला

प्राप्त जानकारी के अनुसार, संगम नगर निवासी लखन साहू की नाबालिग बेटी से बालको नगर के इंदिरा नगर निवासी 22 वर्षीय साहिल मासी एकतरफा प्रेम करता था। परिजनों का आरोप है कि साहिल लंबे समय से युवती का पीछा करता था और रास्ते में आते-जाते उसे परेशान करता था। इस संबंध में युवती के पिता ने कई बार बालको थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी, लेकिन युवक अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था।

बताया जा रहा है कि बीती रात लगभग 11 बजे साहिल युवती के घर पहुंच गया और परिजनों पर शादी के लिए दबाव बनाने लगा। पिता द्वारा मना करने पर वह आक्रोशित हो गया और कथित रूप से जबरदस्ती करने लगा। इसी दौरान उसने अपने पास रखी बंदूक निकालकर लखन साहू पर फायर कर दिया। गोली उन्हें नहीं लगी और वे सुरक्षित बच गए। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

यह भी पढ़ें :  16 साल की नौकरी में 'क्लर्क' ने खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, भाई आज भी करते हैं मजदूरी

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में मामला एकतरफा प्रेम से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है तथा उसके पास से हथियार जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हथियार वैध था या अवैध।

पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

यह भी पढ़ें: पति की जान बचाने मौत से भिड़ गई ये महिला, पति की हत्या करने वाली पत्नियों की आंखें खोल देगी ये खबर

यह भी पढ़ें: एम्स दिल्ली में नौकरी का सुनहरा मौका, प्रोजेक्ट स्टाफ नर्स की भर्ती शुरू, अंतिम तिथि 26 फरवरी 2026

यह भी पढ़ें: हेल्थ टिप्स: क्या गैस बनने पर हो सकता है सिर दर्द? जानें क्या है इनका संबंध और कैसे होगा बचाव?

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -