रातों रात पुल चोरी करने के मास्टर माइंड अब तक फरार, पुलिस घोषित कर सकती है इनाम

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल में कुछ चोरों ने नहर के ऊपर बने 10 से 15 टन वजनी लोहे के पुल को ही गायब कर दिया। सुबह जब लोग उठे तो पता चला कि उनके आने जाने का एकमात्र साधन लोहे का पुल अपनी जगह से गायब है। चोरों ने सिर्फ लोहे का पुल ही गायब नहीं किया, बल्कि वहां जल आवर्धन योजना की पाइपलाइन को सपोर्ट देने के लिए लगाए गए लोहे के भारी-भारी एंगल भी काट लिए गए और यह सब हुआ बस एक रात के भीतर। एक ही रात में इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देकर वो पुलिस के लिए चुनौती बन गए।

पुल की चोरी करने वाले 5 बदमाश अब तक इस वारदात में गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि घटना के दो मास्टर माइंड अब तक फरार हैं। फरार चल रहे दोनों कथित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस जल्द से जल्द गिरफ्तारी के लिए उन पर इनाम घोषित करने की भी योजना बना रही है। पुल चोरी की घटना में पुलिस ने ठोस धाराओं के तहत कार्यवाही की है। 5 लोगों को पुलिस ने अब तक इस केस में गिरफ्तार किया है। चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। घटना में शामिल 10 और लोगों की तलाश जारी है। मुख्य आरोपी को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेने की बात कह रही है। पुलिस को कुछ अहम इनपुट मिले हैं। अगर जल्द गिरफ्तारी नहीं होती है तो उनके ऊपर इनाम भी घोषित किया जाएगा।

चोरी का ये मामला जितना हैरतअंगेज है, उतने ही शातिराना अंदाज में इसको अंजाम दिया गया। ये कोई मामूली चोरी की वारदात नहीं है। 10 से 15 टन के वजन वाले लोहे को पुल को रातों रात अपनी जगह से गायब कर दिया गया। जाहिर है चोरी का ये माल अवैध कबाड़ का धंधा करने वालों तक पहुंचता, लेकिन उससे पहले पुलिस ने चोरी गया पुल बरामद कर लिया।

यह भी पढ़ें :  आखिरकार नप गए अनुकंपा नियुक्ति का बेजा फायदा उठाने वाले बाबू जीवन यादव, आगे हो सकती है बर्खास्तगी की कार्यवाही

यह भी पढ़ें: 14 साल की लड़की नाबालिग प्रेमी संग हुई फरार….फिर शुरू हुआ रेप का खौफनाक सिलसिला, 19 दिन बाद इस हाल में मिली

यह भी पढ़ें: लोकल ट्रेन में लेक्चरर की हत्या करने वाला 12 घंटे के भीतर गिरफ्तार, 200 CCTV फुटेज खंगालने के बाद मिली सफलता

यह भी पढ़ें: कोरबा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, हिरासत में लिए गए 5 युवतियां और 3 युवक, लंबे समय से मिल रही थी देह व्यापार की शिकायत

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -