छत्तीसगढ़
जांजगीर-चांपा/स्वराज टुडे: छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में 8 साल के बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस अपहरण में शामिल बालक के चचेरे भाई और उसके दो साथी को गिरफ्तार किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम लगरा में 25 अगस्त की शाम 5 बजे लगभग 8 वर्षीय बालक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दिए जाने के बाद थाने में अपराध दर्ज कर जाँच शुरू की गई। मामला काफी गंभीर था। नाबालिक बच्चे के अचानक गुम होने की घटना को देखते हुए एसपी विजय पांडेय ने साइबर टीम को जाँच के निर्देश दिए।
सीसीटीवी कैमरे में नजर आया संदिग्ध
बालक ग्राम लगरा में घटना वाले दिन दोपहर 2 बजे तक देखा गया था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। पुलिस द्वारा ग्राम के सभी मार्गो पर नजर रखी जा रही थी। इधर सीसीटीवी खंगालने पर गुम बालक के बड़े पिता के बेटे राहुल टंडन की टेम्पो दिखाई दी।
सात दिन पहले बनाई थी अपहरण की योजना
पूछताछ में आरोपी राहुल टंडन ने बताया कि अपने छोटे भाई को लेकर पोल्ट्री फार्म गया था। उसके बाद उसे घर छोड़कर अपने वाहन को बुकिंग में लेकर चला गया था। पुलिस को राहुल टंडन की बातों पर यकीन नहीं हुआ और उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसने आगे बताया कि बालक के पिता से जमीन के पुराने विवाद पर रंजिश रखते थे।
अपने दोस्त प्रशांत मैना निवासी खपरी ताड एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर 7 दिन पहले अपहरण की योजना बनाये थे। अपहरण के बाद बालक के पिता से 10 लाख की फिरौती मांगने वाले थे, लेकिन पुलिस ने इन्हे पहले ही पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1 राहुल टंडन पिता शिव चरण टंडन उम्र 25 साल निवासी लगरा थाना मुलमुला
2 प्रशांत कुमार मैना पिता अभिमन्यु मैना उम्र 19 साल निवासी खपरी थाना मुलमुला
3 उमेश दिवाकर उर्फ ननकी पिता संतू दिवाकर उम्र 19 वर्ष निवासी खपरी थाना मुलमुला
यह भी पढ़ें: Renault Kiger या Nissan Magnite, किस SUV को खरीदने में समझदारी? जानें कीमत, फीचर्स और परफॉरमेंस में अंतर
यह भी पढ़ें: सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच
यह भी पढ़ें: मोबाइल चोरी हो गया तो ना हो परेशान, Sanchaar Sathi पोर्टल से आपको मिलेगी बड़ी मदद

Editor in Chief





