पत्नी के मोबाइल में चैट देख भड़का पति, फिर अपने ही जिगरी दोस्त को बेरहमी से मार डाला

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
शाहजहांपुर/स्वराज टुडे: शाहजहांपुर जिले के अल्हागंज अंतर्गत गांव रावतपुर में शुक्रवार देर रात एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह पंचायत सचिवालय भवन के बरामदे में खून से लथपथ शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई।

पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि मृतक गांव के अनीश की पत्नी से दोस्ती की कोशिश कर रहा था। मृतक कमलेश उर्फ कल्लू(18) गांव के पास एक भट्ठे पर मजदूरी करता था। शनिवार सुबह छह बजे पंचायत भवन के पास बरामदे में उसका शव पड़ा था।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी अनीश (25) ने बताया कि कमलेश उसकी पत्नी से दोस्ती की कोशिश कर रहा था। इस संबंध में दोनों के बीच हुई चैटिंग उसने पत्नी के मोबाइल में देख ली थी। इसी बात को लेकर शुक्रवार रात अनीश ने कमलेश को समझाने के लिए घर से बुलाया।

पत्नी से दूर रहने की दी समझाइश, लेकिन नहीं माना मृतक

पंचायत भवन के पास कमलेश के नहीं मानने पर विवाद बढ़ गया। गुस्से में आकर अनीश ने लकड़ी से कमलेश के सिर और चेहरे पर कई वार किए। कमलेश की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। हत्या में प्रयुक्त बबूल का डंडा भी बरामद कर लिया गया है। मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। एसपी राजेश द्विवेदी ने बताया कि हत्यारोपी की पत्नी से युवक दोस्ती करना चाह रहा था। इस बात को लेकर विवाद बढ़ा और अनीश ने कमलेश की हत्या कर दी

यह भी पढ़ें :  योगी सरकार ने यूपी के इन गांवों का बदला नाम, अब इस नाम से जानी जाएंगी ये जगहें

आरोपी और मृतक में थी गहरी दोस्ती

गांववालों के अनुसार आरोपी अनीश और मृतक कमलेश के बीच पहले गहरी दोस्ती थी। दोनों अक्सर साथ रहते, उठते-बैठते और रोजमर्रा के कामों में भी एक-दूसरे के साथ नजर आते थे। किसी को अंदेशा नहीं था कि यही दोस्ती एक दिन खूनी टकराव में बदल जाएगी। पुलिस जांच और पूछताछ में सामने आया कि इसी दोस्ती के बीच कमलेश, अनीश की पत्नी से दोस्ती करना चाह रहा था। इसी को लेकर दोनों के बीच चैटिंग शुरू हुई थी।

यह चैटिंग अनीश ने अपनी पत्नी के मोबाइल फोन में देख ली। इसके बाद से ही दोनों के बीच तनाव पैदा हो गया था। गांव वालों का कहना है कि शुक्रवार को दिन में भी कमलेश और अनीश के बीच इसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। विवाद इतना बढ़ गया था कि गाली-गलौज तक की नौबत आ गई थी, हालांकि उस समय लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था ।

यह भी पढ़ें: ग्रामीण डाक सेवा में 28 हजार से ज्यादा पदों के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, अंतिम तिथि 14 फरवरी 2026, जानिए कैसे करें आवेदन

यह भी पढ़ें: 5 लाख में सेटिंग,1 लाख एडवांस…रिश्वत लेते हुए पकड़ा तो फिल्मी स्टाइल में चिल्लाने लगा पुलिस इंस्पेक्टर

यह भी पढ़ें: पति की खुदकुशी पर अस्पताल में बिलख रही थी पत्नी, पुलिस ने चंद घंटों में कर दिया बड़ी साजिश का खुलासा…मौके पर ही हुई गिरफ्तार

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -