छत्तीसगढ़
कोरबा-कटघोरा/स्वराज टुडे: हर घर तिरंगा अभियान के तहत भाजपा मंडल कटघोरा द्वारा मंगलवार को विशाल तिरंगा यात्रा का भव्य आयोजन किया गया। इसमें आम जनता, व्यापारी वर्ग, युवाओं और सभी समाज वर्गों का जन सैलाब उमड़ पड़ा। तिरंगे की शान के साथ निकली यह यात्रा देशभक्ति, एकता और गौरव का प्रतीक बनी।
यात्रा का शुभारंभ गोपाल पेट्रोल पंप से हुआ और नगर भ्रमण करते हुए यह शहीद वीर नारायण चौक में आकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में बाजे-गाजे, देशभक्ति गीतों और गगनभेदी नारों की गूंज के साथ शहर तिरंगे की छटा में रंगा नजर आया।
इस ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल, तिरंगा यात्रा प्रभारी सतीश झा, जिला मंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, पवन गर्ग, धन्नु दूबे, महामंत्री संजीत सिंह, रामप्रसाद कोराम, डेकन देवांगन, युवा मोर्चा मंडल महामंत्री जय गर्ग, सत्यम जायसवाल, राजू दीवान, आकाश मानकर, आत्माराम पटेल एवं नगरवासी बड़ी संख्या में शामिल हुए।
शहर के कोने-कोने से आए लोग तिरंगा यात्रा में शामिल होकर देश के वीर सपूतों को नमन करते नजर आए। झांकियों, बैनरों और लहराते तिरंगों ने माहौल को रोमांचित कर दिया। यात्रा ने कटघोरा के इतिहास में राष्ट्रप्रेम और जनएकता का नया अध्याय जोड़ दिया।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन 14 अगस्त को…सैकड़ों अधिकारी, कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और आमजन लेंगे हिस्सा
यह भी पढ़ें: देर रात प्रेमिका से मिलने पहुंचे थे भाजपा नेता, परिजनों ने इतना पीटा कि मौके पर ही हो गयी मौत
यह भी पढ़ें: ट्रेन से इंदौर से कटनी जा रही युवती बीच रास्ते में हो गयी लापता, परिजनों ने आमलोगों से की ये अपील