लड़का बनने की चाहत में घर से भागी लड़की, जब मिली तो घरवालों के पैरों तले खिसक गई जमीन

- Advertisement -

नई दिल्ली/स्वराज टुडे: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा में सेक्स चेंज का अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक लड़की पर लड़का बनने का ऐसा भूत सवार हुआ कि वह घर से भागकर दिल्ली चली गई। यहां वह ट्रांसजेंडर आश्रम में पहुंची।

कुछ दिन यहीं रहकर खुद पर दर्जनों एक्सपेरिमेंट भी करवाए। हालांकि, अब ग्रेटर नोएडा पुलिस लड़की को वापस उसके घर लेकर आ गई है।

इंस्टाग्राम फ्रेंड ने ट्रांसजेंडर आश्रम में दिया आश्रय

बताया जा रहा है कि रजनी (बदला हुआ नाम) नामक लड़की की बातचीत इंस्टाग्राम के जरिए दिल्ली निवासी एक लड़की से हुई थी। इस लड़की ने रजनी को अपने पास दिल्ली बुलाया और यहां ट्रांसजेंडरों के आश्रम में रखा। उसके बाद रजनी ने लड़के वाले हार्मोंस पैदा करने के लिए इंजेक्शन और दवाई लेना भी शुरू कर दिया।  दरअसल, लड़की रजनी से राज बनना चाहती थी। उसके भीतर लड़का बनने का जुनून सवार हो गया था।

इधर, ग्रेटर नोएडा के बादलपुर में रजनी के घर वाले परेशान थे, क्योंकि वह बिना बताए घर से चली गई थी। परिजनों ने उसे खूब तलाशा, लेकिन वह कहीं नहीं मिली। ना ही उससे कोई संपर्क हो पाया। थक हारकर परिजनों ने पुलिस में अपनी बेटी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया। ग्रेटर नोएडा पुलिस ने रजनी की तलाश शुरू की तो पता चला कि वह दिल्ली के ट्रांसजेंडर आश्रम में है।

हार्मोन्स की दवाई लेने के कारण निकल आए दाढ़ी मूँछ

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दिल्ली पुलिस की मदद से लड़की को बरामद कर लिया। जब घरवालों को रजनी मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई । दरअसल हार्मोंस की दवाई लेने के बाद लड़की के शरीर में कुछ बदलाव हुए हैं। उसके चेहरे पर दाढ़ी और मूंछें भी आ गई हैं। फिलहाल रजनी को उसके परिजनों को सौंप दिया गया है।


यह भी पढ़ें:नन्हीं बच्ची ने पीएम मोदी से की शिकायत, स्कूल वाले इतना होम वर्क देते हैं कि खेलने का टाइम नहीं मिलता… वीडियो देख नहीं रोक पाएंगे अपनी हँसी


यह भी पढ़ें: मुर्गे ने दिखाई इंसानियत, बकरी के बच्चे की जान बचाने के लिए खुद को किया कुर्बान, मालिक ने पूरे रीति रिवाज से किया अंतिम संस्कार, पढ़िए पूरी खबर


 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -
506FansLike
50FollowersFollow
873SubscribersSubscribe

राशिफल 27 जुलाई 2024: जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

आज का राशिफल: शनिवार 27 जुलाई का दिन कुंभ सहित मिथुन और तुला राशि के लिए लाभकारी और सुखद रहेगा। दरअसल आज चंद्रमा मीन...

Related News

- Advertisement -