सिरफिरे प्रेमी ने प्रेमिका का गला रेतकर खुद को किया घायल, मौके पर हुई मौत, प्रेमिका की हालत भी बेहद गंभीर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे:  प्रेम प्रसंग के चलते एक सनसनीखेज वारदात में कोरबा में एक युवक ने युवती पर चाकू से हमला कर उसके गले को रेत दिया, और फिर खुद भी आत्महत्या का प्रयास करते हुए अपना गला रेत लिया। इस घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवती गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल युवती ने बड़ी हिम्मत से 112 और अपने परिजनों को दी सूचना

यह घटना उरगा थाना क्षेत्र के सन्डैल नाला के पास घटित हुई। जहां पुल के नीचे खून से लथपथ एक युवक और युवती को पड़े थे। घायल युवती ने किसी तरह 112 पर संपर्क किया और अपने परिजनों को भी वीडियो कॉल कर घटना की जानकारी और लोकेशन भेजी। सूचना मिलते ही 112 की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों को जिला मेडिकल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवती की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बिलासपुर रेफर कर दिया गया है।

बिलासपुर से भागकर कोरबा पहुंचे थे प्रेमी युगल

प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा है। घायल युवती बिलासपुर की रहने वाली है। वहीं, मृत युवक शुभम नायडू भी बिलासपुर का निवासी है और शादीशुदा था। बताया जा रहा है कि दोनों कल रात से लापता थे और बिलासपुर से सीधे कोरबा पहुंचे थे, जिसके बाद यह भयावह घटना हुई।

घटना की सूचना मिलते ही उरगा पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना स्थल का मुआयना कर जांच में जुट गए। पुलिस ने मृतक युवक के परिजनों को भी सूचित कर दिया है, जिनके पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह भी बताया गया है कि युवती के लापता होने की सूचना परिजनों ने पहले ही पुलिस को दे दी थी और उसकी तलाश की जा रही थी।

यह भी पढ़ें :  रेत माफियाओं का आतंक: सारंगढ़–बिलाईगढ़ की नदियाँ खतरे में, प्रशासन से सख़्त कार्रवाई की माँग

यह भी पढ़ें:दो सहेलियों ने मिलकर अपनी ही एक सहेली का कर दिया बेरहमी से कत्ल, जान लेने से पहले की रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, फरार होने से पहले पुलिस ने धर दबोचा

यह भी पढ़ें:मिलावटी दूध की फैक्ट्री में पुलिस की स्पेशल टीम DTS का छापा, रोजाना हो रहा था 80 हजार लीटर सप्लाई, 5 गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:14 साल की लड़की नाबालिग प्रेमी संग हुई फरार….फिर शुरू हुआ रेप का खौफनाक सिलसिला, 19 दिन बाद इस हाल में मिली

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -