Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, March 26
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»स्कूल में फेल स्टूडेंट्स आज हैं देश के टॉप IAS-IPS अफसर, पढ़िए UPSC की सक्सेस स्टोरीज
    Featured

    स्कूल में फेल स्टूडेंट्स आज हैं देश के टॉप IAS-IPS अफसर, पढ़िए UPSC की सक्सेस स्टोरीज

    Deepak SahuBy Deepak SahuFebruary 7, 2026No Comments4 Mins Read0 Views
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    success story written on blackboard 260nw 1068901304
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    12वीं में फेल, स्कूल से निकाले गए, 10 बार रिजेक्ट हुए, फिर भी आज देश के टॉप IAS-IPS अफसर हैं. इन अधिकारियों ने यह साबित किया कि UPSC में मार्कशीट नहीं, जिद चलती है. जानिए फेल होने के बाद UPSC पास करने वाले स्टूडेंट्स की सक्सेस स्टोरी. 

    अगर आपने कभी स्कूल में फेल होने के बाद खुद को कमजोर समझ लिया हो, तो ये कहानियां आपकी सोच बदल देगी. कुछ समय पहले आई फिल्म ’12th Fail’ ने IPS मनोज कुमार शर्मा की जिंदगी को बड़े पर्दे पर उतारकर लाखों युवाओं को इंस्पायर किया, लेकिन मनोज शर्मा अकेले नहीं हैं. देश की सबसे कठिन एग्जाम UPSC पास करने वाले कई अफसर ऐसे हैं, जो कभी स्कूल में फेल हुए, एवरेज नंबर लाए या लगातार फेल हुए, फिर भी उन्होंने हार नहीं मानी. इस आर्टिकल में जानिए स्कूल में फेल रहे उन 5 स्टूडेंट्स की सक्सेस स्टोरी, जो बाद में IAS-IPS अफसर बनें.

    अवनीश शरण: 10 बार फेल, फिर भी IAS

    बिहार के अवनीश शरण आज सोशल मीडिया पर युवाओं के सबसे बड़े मोटिवेटर माने जाते हैं. स्कूल में वे कभी टॉपर नहीं रहे, 10वीं में सिर्फ 44.7%, 12वीं में 65% और ग्रेजुएशन में 60% अंक लाए. स्टेट पीसीएस की परीक्षा में 10 बार फेल होने के बाद भी उन्होंने हार नहीं मानी. UPSC के पहले इंटरव्यू में असफल हुए, लेकिन 2009 में दूसरे प्रयास में AIR 77 हासिल की. आज वे छत्तीसगढ़ कैडर के IAS अधिकारी, बिलासपुर में तैनात हैं.

    मनोज कुमार शर्मा: 12वीं फेल, अब IPS

    फिल्म ’12th Fail’ के असली हीरो मनोज कुमार शर्मा की कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं. 9वीं-10वीं में थर्ड डिवीजन, 12वीं में हिंदी छोड़कर सभी विषयों में फेल, गरीबी ऐसी कि टेंपो चलाया, फुटपाथ पर सोए, लाइब्रेरी में काम किया.दिल्ली की एक लाइब्रेरी में नौकरी करते हुए उन्होंने UPSC की तैयारी जारी रखी. चौथे प्रयास में 2005 में ऑल इंडिया रैंक 121 लाकर IPS बने. आज वे महाराष्ट्र कैडर के IPS अधिकारी हैं और उनकी पत्नी IRS श्रद्धा जोशी हैं.

    यह भी पढ़ें :  कथित बाबा अशोक खरात ने तंत्र-मंत्र के नाम पर 5 लोगों की दी नरबलि ! नासिक सेक्स स्कैंडल मामले में धीरे-धीरे हो रहे कई खुलासे

    आकाश कुलहरी: स्कूल से निकाले गए, IPS बने

    राजस्थान के आकाश कुलहरी को 10वीं में खराब अंकों के कारण स्कूल से निकाल दिया गया था, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी. केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन लेकर दोबारा मेहनत की और 12वीं में 85% अंक हासिल किए. MPhil के साथ-साथ UPSC की तैयारी की और IPS बने. कानपुर में एडिशनल पुलिस कमिश्नर, प्रयागराज में जॉइंट CP जैसे अहम पदों पर काम करने के बाद आज वे लखनऊ में जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस (क्राइम) हैं.

    रुक्मणी रियार: 6वीं क्लास में फेल, UPSC में दूसरी रैंक

    पंजाब के गुरदासपुर में पली-बढ़ीं रुक्मिणी रियार का बचपन आसान नहीं था. जब उन्हें डलहौजी के सेक्रेड हार्ट स्कूल में भेजा गया, तो नए माहौल और माता-पिता से दूरी ने उन्हें अंदर से तोड़ दिया. नतीजा क्लास 6 में ही फेल हो गईं, लेकिन यही असफलता उनकी जिंदगी का मोड़ बनी. उन्होंने गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी से सोशल साइंस में ग्रेजुएशन और फिर TISS मुंबई से मास्टर्स किया. बिना किसी कोचिंग पहले ही प्रयास में UPSC 2011 में ऑल इंडिया दूसरी रैंक (AIR 2) हासिल कर ली. आज वे हरियाणा कैडर की IAS अधिकारी हैं.

    अंजू शर्मा: बोर्ड एग्जाम में फेल, 22 की उम्र में IAS

    अंजू शर्मा स्कूल के दिनों में पढ़ाई के दबाव से जूझ रही थीं. 10वीं के प्री-बोर्ड में केमिस्ट्री में फेल और 12वीं में इकोनॉमिक्स में असफल रहीं. लेकिन उन्होंने हार मानने के बजाय अपनी पढ़ाई की स्ट्रैटजी बदली. नतीजा ये हुआ कि उन्होंने BSc और MBA में गोल्ड मेडल जीते और महज 22 साल की उम्र में पहले ही अटेम्प्ट में UPSC क्लियर कर लिया. 1991 बैच की ये अधिकारी आज गुजरात सरकार में प्रिंसिपल सेक्रेटरी (लेबर एंड एम्प्लॉयमेंट) हैं.

    यह भी पढ़ें: BSNL सीनियर एक्जीक्यूटिव भर्ती 2026: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 7 मार्च 2026

    यह भी पढ़ें: बॉयफ्रेंड के साथ मिल पति को मरवाया, फिर किया हिंट एंड रन का नाटक, पोस्टमार्टम ने खोला राज

    यह भी पढ़ें :  सरस संगीतमय श्रीमद देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ का आयोजन

    यह भी पढ़ें: संभाग से ACB का सबसे का बड़ा वार, 65 हजार की रिश्वत लेते उपायुक्त और वरिष्ठ सहायक रंगे हाथ गिरफ्तार

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026

    राशिफल 26 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    March 26, 2026

    युवाओं को स्वरोजगार हेतु प्रोत्साहित किया गया, उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन

    March 26, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026732 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026615 Views

    18 वर्षीय छात्रा की मासूमियत पर मत जाना, पढ़ाई छोड़ बर्बाद करती थी कॉलेज छात्रों की जिंदगी

    March 20, 2026505 Views
    Don't Miss

    Korba: जलाराम मंदिर में 27 मार्च को मनाया जाएगा राम जन्मोत्सव

    March 26, 2026

    छत्तीसगढ़ कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा अंचल के श्री गुजराती समाज एवं श्री जलाराम सेवा समिति के…

    Korba: रेलवे ट्रैक किनारे मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्ती के प्रयास में जुटी पुलिस, मानसिक रोगी होने की आशंका

    March 26, 2026

    Korba: जिले में पंडित धीरेंद्र शास्त्री जी के श्रीमुख से दिव्य श्री हनुमंत कथा के आयोजन को लेकर प्रेसवार्ता, आयोजन समिति द्वारा दी गई विस्तृत जानकारी

    March 26, 2026

    जलते दीपक की रोशनी में उभरती नेतृत्व की नई पहचान – सुश्री लीला मानिक; समाज सेवा और शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के साथ चुनावी मैदान में

    March 26, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    March 2026
    M T W T F S S
     1
    2345678
    9101112131415
    16171819202122
    23242526272829
    3031  
    « Feb    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.