डॉ. स्वाती जाजू को “स्त्री शक्ति सम्मान – 2026” नेपाल, लुंबिनी शब्द प्रतिभा सम्मान फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
बिलासपुर/स्वराज टुडे: जिले की प्रख्यात शिक्षाविद्, लेखिका एवं समाजसेवी डॉ. स्वाती जाजू को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च 2026 के अवसर पर नेपाल स्थित संस्था शब्द प्रतिभा बहुक्षेत्रीय सम्मान फाउंडेशन द्वारा “स्त्री शक्ति सम्मान – 2026” से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें साहित्य, शिक्षा , शिक्षण अधिगम ,लेखन और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।
डॉ. स्वाती जाजू का जन्म 25 जनवरी को बल्लारपुर, महाराष्ट्र में हुआ। इनके पिता स्वर्गीय श्री दिनकराव पामपट्टीवार तथा माता स्वर्गीय श्रीमती भारती पामपट्टीवार थे। इन्होंने एम.ए. (हिंदी साहित्य एवं गृह अर्थशास्त्र) तथा पत्रकारिता की शिक्षा महाराष्ट्र से प्राप्त की। बाद में एम.एड., एम.फिल. (शिक्षा) तथा स्वोत्तम शिक्षा पी.एच.डी. (शिक्षाशास्त्र) की उपाधि नागपुर विद्यापीठ से प्राप्त कर शिक्षा क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया।

डॉ. जाजू ने शिक्षण, शोध और साहित्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उनके लगभग 40 शोधपत्र राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय जर्नलों में प्रकाशित हैं तथा 20 से अधिक पुस्तकों में अध्याय प्रकाशित हो चुके हैं।
उनकी कई महत्वपूर्ण मौलिक एवं संपादित पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिनमें प्रमुख हैं — “संघर्ष के मोती”, “मूल्य शिक्षा एवं जीवन कौशल”, “समावेशी शिक्षा”, “जेंडर, विद्यालय एवं समाज”, “अक्स”, “कैनवास”, “विद्यालय संस्कृति एवं प्रबंधन”, “शिक्षा अनुसंधान एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस”, “NEP 2020 : शिक्षा के नए आयाम” ,विज्ञान शिक्षण,सामाजिक विज्ञान शिक्षण एव अन्य। इन पुस्तकों के माध्यम से उन्होंने शिक्षा, समाज और साहित्य के विविध विषयों पर सार्थक विचार प्रस्तुत किए हैं।

लगभग 24 वर्षों से शिक्षा क्षेत्र मै सेवा से रही है । शिक्षा के क्षेत्र में शोध निर्देशन भी कर रही हैं। उनके मार्गदर्शन में चार शोधार्थियों ने पीएच.डी. पूर्ण की है।
डॉ. स्वाती जाजू को इससे पहले भी शिक्षा भूषण सम्मान (नेपाल), अंतरराष्ट्रीय हिंदी साहित्य शिरोमणि गौरव अवार्ड (जम्मू) सहित अनेक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से सम्मानित किया जा चुका है।
संपर्क
डॉ. स्वाती जाजू
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ swatijajoo333@gmail.com
6269173125

यह भी पढ़ें :  दो कॉलेज छात्राओं की मंदिर के वाशरूम में मिली लाश, दोनों की थी आपस में गहरी दोस्ती, मोबाइल से मिली अहम जानकारियां

यह भी पढ़ें: Lucknow: उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा परिणाम की तैयारी, 50 लाख छात्रों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट

यह भी पढ़ें: शादी से एक दिन पूर्व युवती अपने प्रेमी संग फरार, नगदी और गहने भी ले गई, अब तलाश में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें: Health tips: लंबी आयु के लिए स्मोकर्स माह में एक बार पी लें ये ड्रिंक, एकदम साफ हो जाएगा फेफड़ा

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -