संभल में सिर कटी लाश मिलने से फैली सनसनी, दोनों हाथ और पैर भी गायब, शव की शिनाख्ती में जुटी पुलिस

- Advertisement -

उत्तरप्रदेश
संभल/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के संभल जिले में बड़ी ही सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, यहां एक अज्ञात शख्स का सिर कटा शव बरामद किया गया है। पुलिस ने जो जानकारी दी है उसके अनुसार, शव के दोनों हाथ, दोनों पैर भी गायब थे।

इस घटना के सामने आने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। अब तक शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया है कि वह मामले की जांच कर रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरा मामला सोमवार को संभल के चंदौसी कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। पुलिस ने जानकारी दी है कि उन्होंने एक अज्ञात शख्स का सिर कटा शव बरामद किया है। ये शव सुबह के वक्त पतरुआ रोड पर बड़ी ईदगाह के पास में बरामद किया गया है। पुलिस के अनुसार अब तक शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। पुलिस ने आगे ये भी बताया है कि शव के दोनों हाथ, दोनों पैर और सिर नहीं थे।

पुलिस ने क्या बताया?

संभल में घटी इस सनसनीखेज घटना को लेकर क्षेत्र की पुलिस का बयान भी सामने आया है। चंदौसी के पुलिस क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार सिंह ने बताया- “अभी यह स्पष्ट नहीं है कि शव को किसी जानवर ने नुकसान पहुंचाया है या कुछ और घटना है। हम मृतक की शिनाख्त और घटना की परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।”

शव के पास के पास से बैग बरामद किया गया

पुलिस ने बताया है कि बरामद किए गए बिना सिर, हाथ और पैर के शव की शिनाख्त नहीं की जा सकी है। शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। पुलिस ने आगे ये भी बताया है कि शव के पास के पास से एक बैग भी बरामद किया गया है जो कि काफी बुरी हालत में था। पुलिस ने बताया है कि इस मामले में जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की जांच जारी है।

यह भी पढ़ें :  ऑनलाइन फाइनेंस और प्री अप्रूव्ड लोन की आड़ में MG रोड चौपाटी के व्यवसायियों से लाखों की ठगी, 19 वर्षीय आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: नहर में डूब रही थी युवती, देवदूत बनकर आए दो युवकों ने बचा ली जान, पढ़िए पूरी खबर

यह भी पढ़ें:सीएम नीतीश ने जिस नुसरत प्रवीण का खींचा था हिजाब उनकी फैमिली से आया पहला रिएक्शन, नौकरी पर बना सस्पेंस

यह भी पढ़ें: सड़क दुर्घटना पीड़ितों के ₹1.5 लाख तक इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, मदद करने वाले को मिलेंगे ₹25000; ये है केंद्र का प्लान

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -