Rajasthan news: कुदरत का खौफनाक चेहरा: स्कूल में 9 साल की बच्ची को आया हार्ट अटैक, 4 माह पहले भाई ने भी इसी तरह तोड़ा था दम

- Advertisement -

राजस्थान
नागौर/स्वराज टुडे: राजस्थान के नागौर जिले में एक हंसती-खेलती मासूम बच्ची की स्कूल में प्रार्थना के दौरान मौत हो गई. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो किसी को भी झकझोर सकता है.

एक ही परिवार के दो बच्चों की 4 महीने में अचानक मौत.

.एक प्राइवेट स्कूल में सुबह प्रार्थना सभा के दौरान 5वीं कक्षा की छात्रा दिव्या अचानक अचेत होकर गिर पड़ी और चंद मिनटों में उसकी जान चली गई. डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर इसकी वजह हार्ट अटैक को बताया है.

गोटन उपखंड क्षेत्र के टालनपुर कस्बे निवासी राजेंद्र की 9 वर्षीय पुत्री दिव्या एक प्राइवेट स्कूल में 5वीं कक्षा की छात्रा थी. वह रोज की तरह सुबह करीब 7बजे स्कूल पहुंची थी. स्कूल में प्रार्थना सभा चल रही थी, इसी दौरान अचानक दिव्या बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी

7 मिनट में थम गई सांसें

स्कूल स्टाफ ने तुरंत छात्रा को संभाला और कस्बे के राजकीय चिकित्सालय पहुंचाया. राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टर ने छात्रा की जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया.

डॉक्टर के अनुसार प्रारंभिक तौर पर हृदय गति रुकना मौत का संभावित कारण माना जा रहा है. परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया, जिसके बाद शव उन्हें सौंप दिया गया.

4 महीने में सूनी हुई मां की गोद

इस परिवार पर दुखों का ऐसा पहाड़ टूटा है कि पूरा गांव सदमे में है. ग्रामीणों के अनुसार, चार माह पहले दिव्या के बड़े भाई अभिषेक (16) की भी अचानक मौत हो गई थी. लगातार दो बच्चों की असमय मृत्यु से परिवार गहरे सदमे में है.

यह भी पढ़ें :  राशिफल 21 फरवरी 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

यह भी पढ़ें: CG news: अंबिकापुर में पत्रकार से मारपीट, FIR दर्ज लेकिन गिरफ्तारी नहीं, पत्रकार संगठनों ने दी प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी

यह भी पढ़ें: Korba news: कछुए की चाल से हो रहे धान उठाव और बदलते मौसम ने मंडी प्रभारियों की बढ़ाई चिंता, जिम्मेदार अधिकारी कब लेंगे संज्ञान ?

यह भी पढ़ें: Korea news: खाकी पर कलंक : मासूम की मौत का ‘सौदा’ करने वाले SI और ASI गिरफ्तार

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -