छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिला साहू संघ कोरबा के महिला प्रकोष्ठ द्वारा टी पी नगर स्थिति होटल गणेश इन में महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में सावन महोत्सव का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर निगम कोरबा और अतिविशिष्ट अतिथि के तौर पर श्री गिरिजा साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा शामिल हुए। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती देवकी साहू जी अध्यक्ष जिला साहू संघ कोरबा (महिला प्रकोष्ठ) ने की । मंचस्थ विशिष्ट अतिथियों में आशा देवी साहू जी पार्षद एवं महिला प्रकोष्ठ की संरक्षक श्रीमती लखनी साहू उपस्थित रहीं । इस भव्य आयोजन में समाज की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया ।

सावन महोत्सव का शुभारंभ भक्त माता कर्मा जी की आरती के साथ हुआ । इसके उपरांत उपस्थित सभी अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया गया।

इसके बाद महिलाओं ने आकर्षक परिधान में पारम्परिक गीत संगीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी, जिसे देख सब मंत्रमुग्ध हो गए। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति के बाद सावन क्वीन की प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें श्रीमती संतोषी साहू को सावन क्वीन चुना गया।



कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के बीच सांस्कृतिक उत्साह और सावन के पर्व को उत्सव की तरह मनाना था। कार्यक्रम में मंच संचालन श्रीमती वंदना साहू प्रदेश प्रचार सचिव एवं श्रीमती इन्दु साहू कार्यवाहक अध्यक्ष द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। कार्यक्रम का समापन एवं आभार व्यक्त श्रीमती रंजना साहू महासचिव जिला साहू संघ कोरबा ( महिला प्रकोष्ठ) द्वारा किया गया।

Editor in Chief







