छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 05 फ़रवरी को रायपुर पुलिस कमिश्नरेट सेंट्रल ज़ोन द्वारा मैट्स यूनिवर्सिटी परिसर में “संवाद से समाधान” जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पुलिस की कमिश्नरी प्रणाली , साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।
कमिश्नरी व्यवस्था की दी गई विस्तृत जानकारी
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को रायपुर में लागू पुलिस कमिश्नरी व्यवस्था से परिचित कराते हुए इसके उद्देश्य, लाभ एवं कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने में इसकी भूमिका के बारे में विस्तार से बताया गया।
साइबर फ्रॉड से बचाव पर फोकस
पुलिस अधिकारियों द्वारा साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों पर प्रकाश डालते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, लिंक फ्रॉड एवं डिजिटल सुरक्षा उपायों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई तथा सतर्क रहने की अपील की गई।
यातायात नियमों के पालन का दिया संदेश
इसके साथ ही विद्यार्थियों को यातायात के बुनियादी नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, सुरक्षित ड्राइविंग तथा सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
वरिष्ठ अधिकारी रहे उपस्थित
उक्त कार्यक्रम में डीसीपी सेंट्रल ज़ोन श्री उमेश गुप्ता, एडिशनल डीसीपी श्री तारकेश्वर पटेल, एसीपी श्री रमाकांत साहू, थाना प्रभारी देवेंद्र नगर सहित यातायात एवं साइबर सेल की टीम उपस्थित रही।

Editor in Chief




















