नई दिल्ली/स्वराज टुडे: Renault Kiger और Nissan Magnite भारतीय कार बाजार में Sub-4 Meter SUV सेगमेंट के अंदर दो पॉपुलर ऑप्शन हैं। दोनों कारें एक ही प्लेटफॉर्म (CMF-A+) पर आधारित हैं और इनमें कई समानताएं हैं।
हालांकि, डिजाइन, फीचर्स और कीमत के मामले में कुछ अंतर हैं। आइए इन दोनों कारों में क्या बेहतर विकल्प हो सकता है? ये जानने की कोशिश करते हैं।
कीमत
Kiger की शुरुआती कीमत लगभग 6.30 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, जो इसके टॉप मॉडल के लिए 11.30 लाख रुपये तक जाती है। वहीं, निसान मैग्नाइट की शुरुआती कीमत 6.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होकर टॉप वेरिएंट के लिए 11.92 लाख रुपये तक जाती है। मैग्नाइट का बेस मॉडल काइगर से थोड़ा सस्ता है, लेकिन टॉप वेरिएंट में मैग्नाइट की कीमत थोड़ी अधिक है। दोनों कारें बजट के हिसाब से आकर्षक हैं, लेकिन मैग्नाइट की शुरुआती कीमत इसे अधिक किफायती बनाती है।
डिजाइन
काइगर का डिजाइन स्पोर्टी है, जिसमें स्लीक लाइन्स, स्प्लिट हेडलैंप और नया 2D लोगो के साथ एक पॉइंटेड ग्रिल शामिल है। इसमें LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, क्रोम ट्रिम और 16-इंच के नए अलॉय व्हील्स हैं। दूसरी ओर, निसान मैग्नाइट का डिजाइन अधिक आक्रामक और मस्कुलर है, जिसमें चौड़ी क्रोम ग्रिल, बूमरैंग जैसे DRLs और डायमंड-कट अलॉय व्हील्स हैं। काइगर का लुक शहरी और स्टाइलिश है, जबकि मैग्नाइट का डिजाइन SUV जैसा मजबूत और दमदार है।
इंटीरियर और फीचर्स
काइगर का इंटीरियर डुअल-टोन (व्हाइट और ब्लैक) सीट्स, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और 8-इंच टचस्क्रीन के साथ 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस चार्जर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप प्रीमियम लगता है। इसमें लेयर्ड डैशबोर्ड और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स हैं। मैग्नाइट का इंटीरियर टैन और ब्लैक थीम, 9-इंच टचस्क्रीन व लेदरेट सीट्स के साथ आता है।
मैग्नाइट में भी यही फीचर्स हैं, लेकिन इसका 9-इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और 360-डिग्री कैमरा इसे थोड़ा अलग बनाता है। दोनों में वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले सपोर्ट है और सेफ्टी के लिए 6 एयरबैग मिलते हैं। काइगर का बूट स्पेस 405 लीटर है, जो मैग्नाइट के 336 लीटर से 69 लीटर अधिक है।
इंजन और परफॉरमेंस
दोनों SUV में समान 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन (नैचुरली एस्पिरेटेड और टर्बो) हैं। नैचुरली एस्पिरेटेड इंजन 72 PS और 96 Nm टॉर्क देता है, जबकि टर्बो-पेट्रोल 100 PS और 160 Nm टॉर्क तक देता है। ट्रांसमिशन ऑप्शन में 5-स्पीड मैनुअल, AMT (नैचुरली एस्पिरेटेड) और CVT (टर्बो) शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: सरकार ने शुरू किया SPREE 2025, श्रमिकों को मिलेगा मज़बूत सामाजिक सुरक्षा कवच
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ का अनोखा ‘गार्बेज कैफे’, जहां प्लास्टिक कचरे के बदले मिलता है भरपेट खाना

Editor in Chief





