छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना (गैर-राजनीतिक संगठन) के प्रदेश संगठन मंत्री बने राज साहू, समर्थकों में हर्ष की लहर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
रायपुर/स्वराज टुडे: ठाकुर रामगुलाम सिंह के निवास रायपुर में छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना की बैठक रखी गई जिसमे छत्तीसगढ़ महतारी के मान-सम्मान, हमर भाखा, संस्कृति, जल-जंगल-जमीन बचाने छत्तीसगढ़ियो के हक-अधिकार दिलाने के लिए गंभीर चर्चा की गई । साथ ही संगठन की प्रदेश कार्यकारिणी पदाधिकारियो व संरक्षक की अनुशंसा पर रायपुर जिला और अन्य जिला मे नई नियुक्ति की गई जिसमे राज साहू को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया है l

IMG 20260211 155519
Oplus_131072

रायपुर के जिला महासमुंद के खल्लारी विधानसभा के छोटे से गांव भरवामुडा से निकले सुपर स्टार राज साहू आज छत्तीसगढ़ में अपनी अलग ही पहचान बना लिए हैं। गाव के साधारण माहौल में पले-बड़े राज साही हमेंशा छत्तीसगढ़िया अश्मिता,संस्कृति व सामाजिक काम कर जमीनी स्तर पर काम करते आये हैं l अपनी मेहनत, लगन से जनसेवा के लिए संगठन के भरोसेमंद चेहरा बने हुए हैं l

प्रदेश के संगठन मंत्री बनने के बाद राज साहू ने कहा कि हमें गर्व है छत्तीसगढ़ियावाद की लड़ाई में हम साथ हैं उन्होंने कहा कि मै अपने पद का पूरी जिम्मेदारी से निर्वहन करूंगा और छत्तीसगढ़िया , किसान और मजदूर पर हो रहे धोखाधड़ी, शोषण के खिलाफ उनके हक-अधिकार की लड़ाई के लिए आवाज उठाता  रहूँगा।  छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना प्रदेश संगठन मंत्री राज साहू को चुने जाने के साथ-साथ पूजा सिन्हा महिला अध्यक्ष रायपुर शहर जिला, धीरज साहू जिला सचिव रायपुर, नोहर साहू जिला उपाध्यक्ष, गुलशन साहू जिला अध्यक्ष बेमेतरा शहर ग्रामीण,
संगठन के सभी पदाधिकारी सहित महिला पुरूष सेनानी उपस्थित रहे l

*मेघा तिवारी की रिपोर्ट*

यह भी पढ़ें: रेलयात्री ध्यान दें: मेमू व पैसेंजर सहित रद्द रहेंगी कई ट्रेन, बीच में ही समाप्त होंगी कई ट्रेनें

यह भी पढ़ें :  काम वाली बाई का बेटा ही निकला लुटेराः दोस्त के साथ मिलकर चाकू की नोक पर वारदात को दिया था अंजाम

यह भी पढ़ें: रात में अपने बिस्तर पर सोई युवती, सुबह उसकी जगह मिली 5 फ़ीट लंबे साँप की केंचुली, जब इच्छाधारी नागिन का खुला राज तो सबके पैरों तले खिसक गई जमीन

यह भी पढ़ें:  माथे से कलंक हटते ही भगवान का आ गया बुलावा…20 रुपए के रिश्वत केस में 30 साल जेल काटी, बाइज्जत बरी हुए और अगले ही दिन मौत

 

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -