छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: जिला अधिवक्ता संघ में हाल ही में प्राप्त शिकायतों के बाद जल्दबाजी में अपील समिति के गठन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस संबंध में शहर के वरिष्ठ अधिवक्ता धनेश कुमार सिंह ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है।
श्री सिंह ने कहा कि चुनाव अधिकारी द्वारा अपील समिति का गठन गलत एवं नियमों के विरुद्ध तरीके से किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि समिति का गठन निर्धारित विधिक प्रक्रिया के अनुसार होना चाहिए था।
उन्होंने आगे कहा कि अपील समिति के गठन के लिए दो वैध तरीके उपलब्ध थे—
पहला, चुनाव अधिकारी द्वारा आम सभा बुलाकर विधिवत रूप से समिति का गठन किया जाता,
या दूसरा, राज्य अधिवक्ता परिषद के माध्यम से अपील समिति का गठन कराया जाता।
उक्त के बावजूद, शिकायतों के बाद जल्दबाजी में अपील समिति का गठन कर दिया गया, जिसमें एम.के. राठौर अधिवक्ता, श्री सुधीर निगम अधिवक्ता एवं श्री महेंद्र अधिवक्ता को सदस्य बनाया गया है।
श्री सिंह ने आरोप लगाया कि इन दोनों वैधानिक प्रक्रियाओं का पालन किए बिना ही समिति का गठन किया गया है, जो पूरी तरह से अनुचित है और इससे चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर प्रश्नचिह्न लगते हैं।
उन्होंने मांग की है कि इस मामले में उचित कार्रवाई करते हुए नियमों के अनुसार पुनः अपील समिति का गठन किया जाए, ताकि अधिवक्ताओं का विश्वास बना रहे।
यह भी पढ़ें: सिंगरौली में विकास या विनाश ? अदानी पॉवर प्लांट पर मजदूरों की मौतों ने खड़े किए सवाल
यह भी पढ़ें: Bareli: पुलिस एनकाउंटर में घायल हुए गौ तस्कर, मांगने लगे अपनी जान की भीख, बोले- ‘या अल्लाह, अब नहीं करेंगे’

Editor in Chief


