“नई दिशा, नई रफ्तार” विकसित छत्तीसगढ़ की ओर बजट में युवाओं के लिए महत्वपूर्ण कदम :- सुभाष राठौर

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुभाष राठौर ने राज्य सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 जोरदार स्वागत करते हुए इसे ” युवाओं के सपने का बजट” बताया । उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री ने इस बजट के माध्यम से युवाओं के भविष्य को सुरक्षित बताया।
स्वरोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि स्टार्टअप के लिए सब्सिडी और बिना ब्याज के लोन जैसे सुविधा युवाओं को नौकरी मांगने वाले नहीं , बल्कि नौकरी देने वाला बनाने वाला बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

वही खेल सुविधाओं के विस्तार और जिला स्तर पर नई खेल अकादमी की घोषणा से प्रदेश की युवा खेल प्रतिभागियों को नई ऊर्जा और मंच मिलेगा।
उन्होंने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि बजट मेंघोषित 5 मुख्यमंत्री मिशन – AI मिशन, खेल उत्कर्ष मिशन, पर्यटन विकास मिशन, अधोसंरचना मिशन एवं स्टार्टअप-NIPUN मिशन – युवाओं को आधुनिक तकनीक, स्टार्टअप और कौशल विकास से जोड़ेंगे। साथ ही अधोसंरचना और पर्यटन क्षेत्र में निवेश बढ़ाकर रोजगार के नए अवसर सृजित किए जाएंगे। यह बजट किसानों, महिलाओं सशक्तिकरण को केंद्र में रखकर तैयार किया गया है।

अंत में सुभाष राठौर जी ने कहा यह बजट देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘ विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने में प्रदेश के युवाओं को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेगा, दूरदर्शी और युवा केंद्रित बजट के लिए समूचे प्रदेश सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें:-कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन के प्रस्ताव पर कोरबा नगर एवं जिले को बजट में मिली करोड़ों की सौगात; नगर निगम क्षेत्र की महत्वपूर्ण सड़कों, पुल-पुलिया, विद्यालय भवनों को बजट में मिली स्वीकृति

यह भी पढ़ें :  महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने नाबालिग लड़के का रुकवाया विवाह, परिवार को दी गयी समझाईश

यह भी पढ़ें:-पीडीएस की व्यवस्था से नाराज लोगों ने किया हंगामा, लापरवाह अधिकारियों के चलते बिगड़ी व्यवस्था

यह भी पढ़ें:-वेदांता एल्युमीनियम ने झारसुगुड़ा में ओडिशा की पहली पूर्णतः महिला पॉवर यूनिट की तैनात, 135 मेगावाट की यूनिट का संचालन पूरी तरह महिला तकनीकी टीम करेगी

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -