छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: भगवान स्वरूप परम पूज्य जी
श्री दिगम्बर अखिलेश पुरी महाराज पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी
मायापुरी हरिद्वार, शाखा – प्रयागराज का आगमन श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय श्री शिव मंदिर नगर निगम आवासीय परिसर कोरबा (छ.ग.) में हुआ है। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर समस्त दुःखो के निवारण के लिए महाराज जी का धुना यहाँ लगा हुआ है। यह इस मंदिर मे अत्यंत हर्ष का विषय है कि यह मंदिर का 43वाँ लघु रूद्र यज्ञ एवं रुद्राभिषेक होने जा रहा है, जिसमे श्री पंचायती अखाड़ा दशनाम नागा सन्यासी श्री निरंजनी के तत्व दर्शी नागा सन्यासी का आगमन उनके शिष्यों के साथ हुआ है।
नागा सन्यासी: भगवान शिव का चलता-फिरता स्वरूप है। न वस्त्र… न मोह माया … न भय!
भस्म में लिपटा वह शरीर, जटाओं में गूंजता वैराग्य—
यही है नागा सन्यासी, शिव की जीवित चेतना है,
नागा सन्यासी हिंदू संन्यास परंपरा के अग्नि-तपस्वी हैं जो संसार, वस्त्र और पहचान सब त्यागकर दिगंबर रूप में शिव-तत्त्व को जीते हैं। भस्म से लिप्त देह, कठोर तप, अडिग वैराग्य और निर्भीक साधना इनके जीवन की पहचान है—ये संन्यास की चरम अवस्था और सनातन परंपरा की जीवित ज्वाला माने जाते हैं।
जहाँ शिव, वहीं नागा
श्मशान की राख हो या हिमालय की गुफा—
नागा सन्यासी हर उस जगह खड़ा है जहाँ अहंकार जलता है,और आत्मा जागती है।
हमारे यहाँ मंदिर मे महाशिवरात्रि पर्व पर पंचदिवसीय लघु रूद्र यज्ञ का आयोजन हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी किया जा रहा है जिसमे सभी शिव भक्तो का एवं कॉलोनी वासियो का महत्वपूर्ण योगदान रहता है यह यज्ञ कलश यात्रा के साथ दिनांक: 12/02/26 दिन गुरुवार से होगा। और पूर्णाहुति दिनांक 16/02/26 को होगा। यहाँ के मंदिर पुरोहित श्री नागेश्वर पुरी हैं जो मंदिर के प्रथम पुरोहित ब्रह्म लीन श्री प्रहलाद पुरी गोस्वामी जी की तीसरी पीढ़ी है। श्री यज्ञचार्य नागेंद्र पाण्डेय जी (बनारस वाले) भी शामिल होंगे ।
शहर के शिवभक्तों से अपील
आप सभी से निवेदन है कि अधिक से अधिक संख्या मे सपरिवार पधारें
पूजा स्थान : श्री श्री 108 श्री महामृत्युंजय श्री शिव मंदिर, नगर निगम आवासीय परिसर कोरबा (छ.ग.)
मोबाईल : +91 79742 50158
यह भी पढ़ें: UPSC 2026 सिविल सेवा परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, अंतिम तिथि 24 फरवरी 2026
यह भी पढ़ें: घरेलू विवाद के बाद गुस्साए पति ने पत्नी को गोलियां से भूना, मौके पर मौत, इलाके में मची अफरा-तफरी

Editor in Chief



















