उत्तरप्रदेश
गोरखपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में घबराहट की दवा लेने गई एक महिला को मेडिकल स्टोर में बंद कर संचालक ने रेप कर दिया। यही नहीं, रेप का वीडियो बनाकर उसने महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
महिला को डरा कर वह तीन महीने तक लगातार बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। आरोप है कि मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे घबराहट की दवा बताकर बेहोशी की दवाएं पिला दीं। इसके बाद मेडिकल स्टोर बंद कर उनके साथ दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। महिला को होश आया तो उनके शरीर से कपड़े गायब थे। इसके बाद मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे अपने मोबाइल की गैलरी में वीडियो दिखाया जिसे देख महिला के होश उड़ गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
मामला गोरखपुर के खोराबार थाना क्षेत्र का है। रेप के वीडियो की धमकी देकर मेडिकल संचालक, महिला से तीन महीने तक संबंध बनाता रहा। अंत में महिला ने वीडियो बना लिया और फिर शिकायत की। केस दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला का पति दुबई में रहता है। उसके तीन बच्चे हैं।
महिला ने बताया कि 19 सितंबर को दोपहर में मेरी तबीयत अचानक खराब हो गई, मुझे घबराहट हो रही थी। तब 12:30 बजे मंजू मेडिकल स्टोर गई। वहां पर संचालक किशुन गुप्ता को सारी बात बताई। संचालक मुझे अंदर ले गया। वहां घबराहट की दवा कहकर कुछ पिलाया। इसके बाद थोड़ी देर लेटने के लिए कहा। दवा पीने के बाद मैं बेहोश गई।
क्या बोली पीड़िता
दोपहर करीब दो बजे मुझे होश आया। तब मेरे बाल बिखरे हुए थे। मेरे सारे कपड़े भी शरीर पर नहीं थे। गलत काम किया गया था। रोते हुए किशुन गुप्ता को बोला कि ऐसा क्यों किया। अब थाने जाकर इसकी शिकायत करूंगी। तब उसने अपनी जेब से एक मोबाइल निकाला। मोबाइल की गैलरी खोलकर वीडियो दिखाया। जिसमे न्यूड होकर वो मेरे साथ गलत काम कर रहा था। वीडियो देखकर मेरे होश उड़ गए। परेशान होकर पीड़िता ने आरोपी का वीडियो बना लिया और फिर थाने पहुंच गई। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेजा दिया गया।
यह भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को पहली 8 लेन सड़क की सौगात, रायपुर-बिलासपुर यात्रा होगी आसान
यह भी पढ़ें: 27 दिनों से लापता नाबालिग पूजा यादव का नहीं मिला कोई सुराग, किसी अनहोनी की आशंका से दहशत में परिजन

Editor in Chief






