इंदौर/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक एमबीए छात्रा की हत्या के मामले में आरोपी पीयूष धामनोदिया ने पुलिस पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. उसका कहना है कि वह छात्रा से शादी करना चाहता था, लेकिन उसके परिवार वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे.
पीयूष ने यह भी दावा किया कि उसने कमरे में ही चुपचाप छात्रा को मंगलसूत्र पहनाकर और दीये जलाकर सात फेरे लिए थे. हालांकि, लड़की चाहती थी कि वह सार्वजनिक रूप से शादी करे और परिवार के सामने उसे स्वीकार करे, लेकिन पीयूष इसके लिए तैयार नहीं था. इसी बात को लेकर दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा था.
किस बात को लेकर हुआ विवाद
पुलिस के अनुसार, पीयूष मंदसौर का रहने वाला है और पिछले साल सितंबर में उसकी दोस्ती उसी कॉलेज में पढ़ने वाली एमबीए छात्रा से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच करीबी बढ़ी और शादी की बात भी होने लगी. जनवरी में पीयूष ने अपने कमरे पर एक तरह से निजी तरीके से शादी जैसा कार्यक्रम किया. लेकिन छात्रा चाहती थी कि यह रिश्ता सबके सामने मान्य हो. इस बात को लेकर विवाद बढ़ता गया. आरोपी को यह भी शक था कि छात्रा अन्य लड़कों से ऑनलाइन बात करती है.
लड़की का मोबाइल किया हैक
जांच में सामने आया है कि पीयूष ने लड़की का मोबाइल हैक कर उसकी निजी चैट पढ़नी शुरू कर दी थी. उसे लगा कि वह डेटिंग ऐप पर दूसरे लड़कों से भी बातचीत कर रही है. इसी शक और गुस्से में उसने हत्या की योजना बनाई. 10 फरवरी को वह छात्रा को अपने कमरे पर ले गया.
वहां दोनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन बात बिगड़ गई. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने पहले जबरन शारीरिक संबंध बनाए. फिर मजाक के बहाने छात्रा के हाथ-पैर बांध दिए. इसके बाद वह उसके सीने पर बैठ गया और गला दबाकर हत्या कर दी. यह सुनिश्चित करने के लिए कि वह बच न सके, आरोपी ने चाकू से भी वार किया.
वीडियो देखकर किया टोना-टोटका
हत्या के बाद उसका व्यवहार और भी अजीब हो गया. जांच में पता चला कि वह मुंबई के नालासोपारा इलाके में जाकर कथित रूप से टोने-टोटके करने लगा. उसने यूट्यूब पर वीडियो देखकर छात्रा की तस्वीर के सामने फूल, मिठाई और अन्य सामान रखकर कुछ धार्मिक क्रियाएं की.
आरोपी ने यह भी बताया कि हत्या के बाद उसने आत्महत्या करने का विचार बनाया था. वह मुंबई में एक पुल से कूदने की सोच रहा था, लेकिन हिम्मत नहीं कर पाया. बाद में उसने नौकरी ढूंढने की भी कोशिश की और कुछ एजेंसियों से संपर्क किया. फिलहाल, पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
प्रेमी द्वारा प्रेमिका की हत्या कर देने वाला ये कोई पहला मामला नहीं है. आप भी ये जरूर सोचते होंगे कि किसी युवक को जिस युवती से बेइंतेहा प्यार हो जाता है फिर आखिर वही प्रेमी अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या क्यों कर देता है.
दरअसल यह एक बहुत ही संवेदनशील और गंभीर विषय है। प्रेम और हत्या का कोई मेल नहीं है, लेकिन कभी-कभी कुछ परिस्थितियों में ऐसा हो जाता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि:
● ईर्ष्या या पजेसिवनेस
● संबंधों में तनाव या विवाद
● मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं
● दबाव या मजबूरी
अगर कोई युवती अपने प्रेमी की मानसिक स्थिति को पढ़ना समझना सीख ले तो कुछ हद तक ऐसी घटनाओं को टाला जा सकता है. वैसे हर मामला अलग होता है, और इसके पीछे के कारणों को समझने के लिए काउन्सलर या मनोचिकित्सक से मदद लेनी चाहिए.
यह भी पढ़ें: जिले में बकरियों के कृत्रिम गर्भाधान की सुविधा शुरू, नस्ल सुधार से बढ़ेगी पशुपालकों की आय
यह भी पढ़ें: ग्रहण और भद्रा के कारण बदली HOLI की तारीख, जानें कब होगा होलिका दहन और कब है रंगों की होली?
यह भी पढ़ें: 16 साल की नौकरी में ‘क्लर्क’ ने खड़ा कर दिया करोड़ों का साम्राज्य, भाई आज भी करते हैं मजदूरी

Editor in Chief




















