Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    Korba: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

    April 8, 2026

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    April 8, 2026

    Telangana: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पुलिस की मौजूदगी में काट दिया गला, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    April 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Wednesday, April 8
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा
    Featured

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 8, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    IMG 20260408 WA0001
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    अमृत मिशन 2.0 के तहत 20 एमएलडी क्षमता के टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट को मिली मंजूरी, प्रदूषण-मुक्त होगी नदी

    कोरबा/स्वराज टुडे: ऊर्जाधानी कोरबा की जीवनरेखा मानी जाने वाली हसदेव नदी अब प्रदूषण के काले साये से मुक्त होकर फिर से कल-कल बहेगी। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी ‘अमृत मिशन 2.0’ योजना ने कोरबा में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि जोड़ दी है। छत्तीसगढ़ शासन के प्रयासों से भारत सरकार ने शहर के दूषित जल के वैज्ञानिक उपचार हेतु 165 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है।

    नालों का ‘विष’ अब बनेगा अमृत

    IMG 20260408 WA0002

    सालों से शहर के 11 बड़े नालों का दूषित सीवरेज जल सीधे हसदेव नदी में मिलकर उसकी शुद्धता को प्रभावित कर रहा था। इस गंभीर समस्या के स्थायी समाधान के लिए 20 एमएलडी क्षमता का अत्याधुनिक टर्शरी ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किया जा रहा है।

    प्रदूषण पर प्रहार

    प्रतिदिन लगभग 3 करोड़ 30 लाख लीटर दूषित जल को नदी में गिरने से पहले ही रोककर अत्याधुनिक तकनीक से उपचारित किया जाएगा। इससे नदी के प्रदूषण में भारी कमी आएगी और उसका जल पुनः स्वच्छ बनेगा।

    देश के नक्शे पर कोरबा

    परियोजना के पूर्ण होते ही कोरबा उन चुनिंदा 12 शहरों की सूची में शामिल हो जाएगा, जहाँ जल शोधन की ऐसी उन्नत और वैज्ञानिक व्यवस्था उपलब्ध है।

    राजस्व में होगी वृद्धि

    यह परियोजना केवल नदी की सफाई तक सीमित नहीं है, बल्कि ‘वेस्ट टू वेल्थ’ का एक उत्कृष्ट उदाहरण भी बनेगी। उपचारित किए गए करोड़ों लीटर पानी को बर्बाद करने के बजाय एनटीपीसी द्वारा निर्धारित दरों पर खरीदा जाएगा। इससे उद्योगों को स्वच्छ जल उपलब्ध होगा, नगर निगम के राजस्व में वृद्धि होगी और भू-जल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।

    यह भी पढ़ें :  राशिफल 31 मार्च 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    जल-पर्यावरण संरक्षण एवं औद्योगिक प्रगति की दिशा में बड़ा कदम-कलेक्टर

    कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने इसे कोरबा जिले के लिए ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के मानकों का पालन करते हुए नगर पालिक निगम कोरबा द्वारा तैयार किए गए इस वैज्ञानिक समाधान को अब वास्तविक रूप मिलने जा रहा है। वर्तमान में निविदा प्रक्रिया प्रगति पर है और जल्द ही निर्माण कार्य धरातल पर शुरू हो जाएगा। अमृत मिशन 2.0 के तहत यह प्लांट न केवल हसदेव नदी को पुनर्जीवित करेगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जल संरक्षण की नई मिसाल भी पेश करेगा। इसके माध्यम से कोरबा औद्योगिक प्रगति के साथ-साथ पर्यावरणीय स्वच्छता के क्षेत्र में भी अग्रणी बनेगा

    यह भी पढ़ें: Telangana: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पुलिस की मौजूदगी में काट दिया गला, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    यह भी पढ़ें: Kolkata: पश्चिम बंगाल में इस बार सिर्फ़ दो चरणों में क्यों हो रहा मतदान और जानिए अब तक क्या रहे विवाद ? क्या ममता बनर्जी चौथी बार बनाएंगी सरकार ?

    यह भी पढ़ें: Tamil Nadu: कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    Korba: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

    April 8, 2026

    Telangana: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पुलिस की मौजूदगी में काट दिया गला, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    April 8, 2026

    मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शॉर्ट फिल्म ‘मेरा वाला अलग है’, देखें ट्रेलर…..

    April 7, 2026

    Kolkata: पश्चिम बंगाल में इस बार सिर्फ़ दो चरणों में क्यों हो रहा मतदान और जानिए अब तक क्या रहे विवाद ? क्या ममता बनर्जी चौथी बार बनाएंगी सरकार ?

    April 7, 2026

    Tamil Nadu: कस्टोडियल डेथ: इंसाफ की जीत, कोर्ट ने 9 पुलिसकर्मियों को सुनाई फांसी की सजा

    April 7, 2026

    Korba: बालको की पहल से मूंगफली बनी किसानों की आय बढ़ाने का सशक्त माध्यम

    April 7, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026800 Views

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026661 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026654 Views
    Don't Miss

    Korba: पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा कोरबा जिले का वार्षिक निरीक्षण सम्पन्न

    April 8, 2026

    पुलिस महानिरीक्षक के निरीक्षण दौरान मुख्य बिंदु • 📍 पुलिस लाइन कोरबा में परेड निरीक्षण…

    कोरबा की जीवनदायिनी को मिलेगा ’अमृत’, 165 करोड़ से संवरेगी हसदेव की धारा

    April 8, 2026

    Telangana: पत्नी को प्रेमी के साथ पकड़ा, पुलिस की मौजूदगी में काट दिया गला, पढ़िए दिल दहला देने वाली खबर

    April 8, 2026

    मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती शॉर्ट फिल्म ‘मेरा वाला अलग है’, देखें ट्रेलर…..

    April 7, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.