कोरबा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

- Advertisement -

छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: हरदीबाजार थाना कोरबा ने अपराध क्रमांक 145/2025 के तहत दर्ज एक हिंसक हमले और हत्या के प्रयास के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये मामला दिनांक 17 अगस्त, 2025 की शाम लगभग 6:00 बजे का है, जब शिकायतकर्ता राजेंद्र कुमार प्रजापति के भाई रोशन प्रजापति पर उनके घर के पास ही आरोपियों के एक समूह ने नशे की हालत में धावा बोल दिया। घटना का कारण आरोपी सोमवार सिंह देव द्वारा गली में गाली-गलौज करने पर रोशन द्वारा उसे टोकना बताया जा रहा है। इसके बाद सोमवार सिंह देव ने अपने बेटे पृथ्वी, भतीजे शुभम गांगुली और अन्य साथियों के साथ लोहे का रॉड, लोहे का पंच और लकड़ी के डंडे से रोशन प्रजापति पर जानलेवा हमला किया। हमले में पीड़ित के बाएं हाथ और दाएं पैर में Fracture सहित शरीर के विभिन्न हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। वर्तमान में उसका कोरबा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस कार्रवाई

मुखबीर सूचना के आधार पर, आज दिनांक 23 अगस्त, 2025 को सभी तीनों फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया है। हमले में इस्तेमाल किए गए सभी हथियार (लोहे का रॉड, लोहे का पंच, लकड़ी का डंडा) जब्त कर लिए गए हैं। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार करने के बाद माननीय न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं:

1. **सोमवार सिंह देव** (56), पिता स्व. कन्हैया लाल, निवासी भिलाईबाजार।
2. **पृथ्वी सिंह देव** (19), पिता सोमवार सिंह देव, निवासी भिलाईबाजार।
3. **शुभम गांगुली उर्फ गोलू** (25), पिता विमल कुमार गांगुली, निवासी भिलाईबाजार।

यह भी पढ़ें :  हॉस्टल में रहकर NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत, कारगिल चौक पर शव रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन, परिजन ने लगाए रेप और हत्या के आरोप

यह भी पढ़ें: मेरी नौकरी चली जाएगी, माफ कर दो… प्रयागराज एक्‍सप्रेस में सोते समय लड़की को छुआ, सिपाही सस्‍पेंड

यह भी पढ़ें: भोपाल में देहदान को पहली बार मिला राजकीय सम्मान, रमा चौदा की पार्थिव शरीर को गार्ड ऑफ ऑनर

यह भी पढ़ें: प्रेमी के प्यार में पागल महिला ने पॉलिटिशियन पति को दे दी दर्दनाक मौत, एक गलती से हो गया साजिश का पूरा पर्दाफाश

दीपक साहू

संपादक

- Advertisement -

Must Read

- Advertisement -

Related News

- Advertisement -