छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: एक्सेस टू जस्टिस जस्ट राइट फॉर चिल्ड्रन अलायन्स हार्ड संस्था आज दिनांक 21/02/2026 जिला कोरबा की सांसद महोदिया श्री ज्योत्सना महंत जी के द्वारा बाल विवाह मुक्ति रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस रथ का मुख्य उद्देश्य बाल विवाह मुक्त कोरबा बनाना है। बाल विवाह मुक्ति रथ प्रचार प्रसार के माध्यम से अपने जिले में कोई भी बाल विवाह ना हो इसको लेकर उन्होंने अपना सहयोग एवं सहमति प्रदान की । उसके बाद बाल विवाह मुक्त रथ को भ्रमण हेतु माँ सर्वमंगला मंदिर ले जाया गया जहां वहां के पुजारी द्वारा विधिपूर्वक रथ का पूजा अर्चना कर उसे कोरबा जिले के अन्य ग्राम पंचायत के लिए रवाना किया गया जिसमें बालको , जामबाहर, भटगांव , चुहिया, दोन्द्रों बेला, अजगर बहार , सतरेंगा तथा अन्य ग्राम पर भ्रमण कराया गया।

इन ग्रामों में भ्रमण के दौरान लोगों को एकत्रित कर बाल विवाह विवाह अधिनियम 2006 की जानकारी दी गई| और बाल विवाह को रोकने की शपथ दिलाई | इस कार्यक्रम के मार्ग मार्गदर्शन एवं समन्वयक हार्ड संस्था के डायरेक्टर श्री सुशील शर्मा जी रहे| एवं जिला कोरबा जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन की टीम का इस कार्यक्रम को सफल बनाने मे विशेष योगदान रहा |
यह भी पढ़ें: इंदौर के वकील के साथ गजब का धोखा, साला समझ जिसे घर में रखा, वो निकला पत्नी का बॉयफ्रेंड, उसके बाद जो हुआ…





















