छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: दुर्ग जिले के समोदा ग्राम में बीजेपी नेता के द्वारा लगभग 10 एकड़ भूमि पर तथा बलरामपुर जिले के सनाटोली के जंगल में लगभग 05 एकड़ भूमि पर अफीम की खेती के अलावा नशे के कारोबार को संरक्षण दिये जाने के विरोध में प्रदेश कांग्रेस के अह्वान पर 12 मार्च 2026, दिन- गुरुवार को दोप. 3ः30 बजे टीपी नगर स्थित बीजेपी जिला दफ्तर का घेराव किया जावेगा।
उक्त जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष द्वय मुकेश राठौर एवं मनोज चौहान ने जिला कांग्रेस , महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, इंटक, सेवादल, अजा, अजजा, अपिव प्रकोष्ठ, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, पूर्व पार्षद, ब्लाॅक, मण्डल, वार्ड एवं बूथ कमेटी के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों को समय पर उपस्थित होने आग्रह किया है।
यह भी पढ़ें: Sidhi: CM के कहने पर मिला था एडमिशन, फिर भी भोजन को तरसी अनामिका, न लैपटॉप मिला और न मोबाइल

Editor in Chief







