Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    New Delhi: 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, मंदिर परिसर में रील व मोबाइल पर प्रतिबंध

    April 6, 2026

    राशिफल 6 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 6, 2026

    Prayagraj: मालिक की मांग पर किरायेदार को खाली करना होगा मकान, इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

    April 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, April 6
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Kanpur: नोटों की गड्डियों पर सोते थे अफजल और परवेज, किडनी रैकेट केस में बड़ा खुलासा
    Featured

    Kanpur: नोटों की गड्डियों पर सोते थे अफजल और परवेज, किडनी रैकेट केस में बड़ा खुलासा

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 6, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7073747441775449168733ce9a80a8bde2be8761b522d7833e5d37e3e5aff0edf6216e81960e1a24b92665
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    कानपुर/स्वराज टुडे: उत्तर प्रदेश के कानपुर में पकड़े गए किडनी रैकेट में रोज नए खुलासे हो रहे हैं। अब इस काले कारोबार में मुख्य आरोपी डॉ. अफजल और परवेज का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बेड पर नोटों की गड्डियों के साथ नजर आ रहे हैं। पूरे मामले के तार गाजियाबाद से जुड़ रहे हैं। पुलिस इस मामले में कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच आगे बढ़ने के साथ ही कई और लोगों को गिरफ्तार किया जा सकता है।

    रैकेट के मुख्य किरदारों, डॉ. अफजल और परवेज शैफी के नोटों की गड्डी वाले वीडियो ने पूरे नेक्सस की पोल खोलकर रख दी है। वायरल वीडियो होटल के कमरे का है, जिसमें नोटों की गड्डियां दिख रही हैं।

    गाड़ियां उपलब्ध कराता था परवेज सैफी

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में आरोपी होटल के कमरे में बेड पर रखे नोटों के बंडलों के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो गवाही दे रहा है कि इंसानी अंगों के इस सौदेबाजी में लाखों का वारा-न्यारा किया जा रहा था। जांच में सामने आया है कि इस गिरोह का अहम सदस्य परवेज शैफी कोई मामूली अपराधी नहीं है। परवेज पहले भी गाजियाबाद में लूट और डकैती जैसे संगीन मामलों में जेल की हवा खा चुका है। वह इस रैकेट का ‘लॉजिस्टिक्स हेड’ था, जिसका मुख्य काम दिल्ली और गाजियाबाद से डॉक्टरों और विशेषज्ञों की टीम को कानपुर लाने के लिए गाड़ियां मुहैया कराना था।

    गहराई से जांच कर रही पुलिस

    बीते रविवार को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आरोपियों को आहूजा हॉस्पिटल से घेराबंदी कर पकड़ा था। बताया जा रहा है कि परवेज ही वह शख्स था जो पूरी टीम को लेकर अस्पताल पहुंचा था। पुलिस अब इस बात की तफ्तीश कर रही है कि इस नेटवर्क के तार और किन-किन बड़े अस्पतालों और सफेदपोश लोगों से जुड़े हैं। कानपुर पुलिस की कई टीमें अब दिल्ली और गाजियाबाद में छापेमारी कर रही हैं। देखना यह है कि डॉ. अफजल और शातिर अपराधी परवेज की जुबान खुलने के बाद और कितने बड़े नाम बेनकाब होते हैं।

    यह भी पढ़ें :  अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उत्तराखंड ने आयोजित की प्रेसवार्ता

    चार आरोपी फरार

    पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि शुरू में जिन चार मुख्य आरोपियों को चिकित्सक समझा जा रहा था, वे अयोग्य चिकित्सक निकले। इनमें रोहित तिवारी उर्फ राहुल (तकनीशियन), अमित उर्फ अनुराग (फिजियोथेरेपिस्ट), अफजल (फार्मेसी ऑपरेटर) और वैभव (डेंटिस्ट) शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चारों फिलहाल फरार हैं। जांच में अब तक कम से कम छह अवैध प्रत्यारोपण की पुष्टि हुई है, जिनमें से पांच अहूजा अस्पताल में और एक मेडलाइफ सुविधा से जुड़ा पाया गया है। हालांकि अधिकारियों का मानना है कि वास्तविक संख्या इससे कहीं अधिक हो सकती है।

    आधी कीमत पर किडनी दिलवाता था साहिल

    करीब एक साल पहले अवैध प्रत्यारोपण कराने वाली एक महिला की बाद में मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, प्रत्यारोपण को छिपाने के लिए उसे पित्ताशय (गॉलब्लैडर) के इलाज के बहाने एक बड़े अस्पताल में शिफ्ट किया गया था। जांच के दौरान राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के दो सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल भी संदेह के घेरे में आए हैं, जहां कथित रूप से फर्जी मेडिकल रिकॉर्ड के आधार पर मरीजों को भेजा जाता था। अधिकारियों के मुताबिक, प्रत्यारोपण के मामलों को अक्सर गॉलब्लैडर के इलाज के रूप में दिखाया जाता था। पुलिस ने कानपुर के एक बिचौलिए साहिल की पहचान इस गिरोह की अहम कड़ी के रूप में की है, जो कथित तौर पर बाजार दर से लगभग आधी कीमत पर किडनी का प्रबंध कर दाता और मरीज को जोड़ता था।

    यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ मेहरबान, देर रात हुई बारिश से तापमान गिरा, जानें मौसम को लेकर नया अपडेट…

    यह भी पढ़ें :  पूर्व महापौर रेणु अग्रवाल ने 40 तीर्थ यात्रियों के जत्थे को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना; सभी तीर्थ यात्री राधाकृष्ण महिला समिति, परसाभाटा बाल्को नगर से सम्बंधित

    यह भी पढ़ें: Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    यह भी पढ़ें: Nasik: दुष्कर्म से गर्भवती हुई महिला का बाबा ने कराया गर्भपात, आखिर इतने साल चुप क्यों रहीं सभ्रांत परिवारों की पढ़ी लिखी महिलाएं ?

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    New Delhi: 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, मंदिर परिसर में रील व मोबाइल पर प्रतिबंध

    April 6, 2026

    राशिफल 6 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 6, 2026

    Prayagraj: मालिक की मांग पर किरायेदार को खाली करना होगा मकान, इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

    April 6, 2026

    Raipur: छत्तीसगढ़ में मौसम हुआ मेहरबान, देर रात हुई बारिश से तापमान गिरा, जानें मौसम को लेकर नया अपडेट…

    April 6, 2026

    Mumbai: 38 साल की लेडी टीचर के जाल में कैसे फंसा 11वीं का छात्र ! पढ़िए एक शिक्षिका की डर्टी स्टोरी

    April 6, 2026

    Raibareli: प्रेमी को परिजनों ने भिजवा दिया जेल, टावर पर चढ़ गयी नाराज प्रेमिका, मचा हड़कंप….

    April 5, 2026
    Top Posts

    किचन में आया नया जुगाड़, ‘विश्वगुरु चूल्हा’ से बिना LPG-इंडक्शन के झटपट 25 लोगों का खाना तैयार, देखें वायरल वीडियो……

    March 22, 2026796 Views

    रातों-रात खाते में पहुंचे 10 करोड़! लेकिन महिला ने जो फैसला लिया, वो कर देगा हैरान

    March 29, 2026651 Views

    मुर्दाघर में युवक का होने ही वाला था पोस्टमार्टम, तभी उठ बैठा मृतक, उसके बाद जो हुआ….

    March 19, 2026638 Views
    Don't Miss

    New Delhi: 19 अप्रैल से शुरू होगी चारधाम यात्रा, मंदिर परिसर में रील व मोबाइल पर प्रतिबंध

    April 6, 2026

    नई दिल्ली/स्वराज टुडे: इस वर्ष पवित्र चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से प्रारंभ होगी। बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर…

    राशिफल 6 अप्रैल 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    April 6, 2026

    Prayagraj: मालिक की मांग पर किरायेदार को खाली करना होगा मकान, इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला

    April 6, 2026

    Kanpur: नोटों की गड्डियों पर सोते थे अफजल और परवेज, किडनी रैकेट केस में बड़ा खुलासा

    April 6, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    April 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    27282930  
    « Mar    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.