छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: आज दिनांक 6 अक्टूबर 2025 को जिला शिक्षा अधिकारी के कार्यालय में चेयरमैन रामसिंह अग्रवाल के नेतृत्व में जूनियर यूथ रेड क्रॉस समिति गठन की कार्रवाई की गई है। इस समिति में प्रबंध समिति जिला शाखा कोरबा के द्वारा सक्रिय सामाजिक रेड क्रॉस कार्यकर्ता राहुल मोदी चेंबर उपाध्यक्ष/संगठन मंत्री, जफर अली (समाज वैज्ञानिक) आजीवन सदस्य एवं अजय श्रीवास्तव प्राध्यापक को सम्मिलित किया गया है।

बता दें कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी (IRCS) एक स्वैच्छिक मानवतावादी संगठन है जिसकी स्थापना 1920 में हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य मानवीय गतिविधियों को बढ़ावा देना और मानव पीड़ा को कम करना है। यह अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस और रेड क्रिसेंट मूवमेंट का हिस्सा है और आपदाओं के दौरान राहत पहुंचाने, सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने और रक्त सेवाएं प्रदान करने के लिए काम करती है. यह राष्ट्रव्यापी 700 से अधिक शाखाओं के नेटवर्क के माध्यम से कार्य करती है।
यह भी पढ़ें:फेल करने की धमकी, स्कूल के टॉयलेट में ले जाकर कई महीनों से रेप कर रहा था स्कूल प्रबंधक, गिरफ्तार

Editor in Chief







