देवास/स्वराज टुडे: मध्य प्रदेश के देवास जिले में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करने वाली जुजुत्सु प्लेयर रोहिणी कलम ने खुदकुशी कर ली। जानकारी के मुताबिक, 32 वर्षीय रोहिणी ने अपने ही घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना बैंक नोट प्रेस थाना क्षेत्र के अर्जुन नगर की है।
रोहिणी कलम ने जुजुत्सु जैसे मार्शल आर्ट में कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार जीते थे और खेल जगत में पहचान बनाई थी। हालांकि आत्महत्या की वजह अब तक सामने नहीं आई है। परिजनों और परिचितों के मुताबिक, वह पिछले कुछ दिनों से तनाव में थीं।
घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर इस इंटरनेशनल खिलाड़ी ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। स्पंदन (मध्य प्रदेश) 9630899002, 7389366696, संजीवनी: 0761-2626622, TeleMANAS 1-8008914416/14416, जीवन आधार: 1800-233-1250. मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: UPSC इंटरव्यू में असफल ? जानें अन्य सरकारी नौकरी के विकल्प

Editor in Chief























