छत्तीसगढ़
कोरबा/स्वराज टुडे: कोरबा की पावन धरा पर जल्द ही भक्ति, श्रद्धा और राष्ट्रभाव से ओत-प्रोत दिव्य श्री हनुमंत कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह पावन कथा बाबा बागेश्वर धाम के श्रीमुख से होने जा रही है, जिसकी तैयारियां ज़ोर-शोर से प्रारंभ कर दी गई हैं। आयोजन को लेकर पूरे जिले में भक्तों में खासा उत्साह और उमंग देखने को मिल रही है।

इस भव्य धार्मिक आयोजन की शुरुआत परंपरा अनुसार प्रथम निमंत्रण सर्वमंगला मां को अर्पित कर विधिवत रूप से कथा आयोजन की सफलता हेतु प्रार्थना की गई। आयोजकों ने मां के चरणों में शीश नवाकर यह संकल्प लिया कि कोरबा की धरती पर होने वाली यह दिव्य कथा जन-जन में भक्ति, संस्कार और राष्ट्रभक्ति की भावना का संचार करेगी।

इस आयोजन में सक्रिय सहभागिता निभाने वालों में प्रमुख रूप से राणा मुखर्जी, ऋषभ शुक्ला, साकेत शर्मा, संदीप शर्मा, तपिश, रवि गिदवानी, अजय पटेल, उदय श्रीवास्तव, अविनाश दुबे, अखिल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं कार्यकर्ता जुटे हुए हैं। वहीं आयोजन की व्यवस्थाओं में मिथलेश दुबे, ऋतु चौरसिया तथा वरिष्ठ स्वयंसेवक जुड़ावन सिंह का मार्गदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।

इसी क्रम में क्षेत्र में सामाजिक और संगठनात्मक गतिविधियों को और सशक्त करने की दिशा में टी.पी. नगर, कोरबा स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पास नया कार्यालय भी प्रारंभ किया गया है। इस कार्यालय के खुलने से संगठनात्मक कार्यों को गति मिलेगी तथा धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों के समन्वय में सुविधा होगी।
आयोजकों ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस दिव्य श्री हनुमंत कथा में सहभागी बनें और पुण्यलाभ अर्जित करें। कथा के माध्यम से समाज में धर्म, संस्कार, राष्ट्रभाव और सनातन संस्कृति के मूल्यों को मजबूती देने का संकल्प लिया गया है।
कथा यजमान व सहभागिता हेतु संपर्क सूत्र:
9827952504, 7354479283, 7693881414
——————————————————————-यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: जबरन लोन वसूली से फर्जी ट्रांजेक्शन तक, RBI ने किए 3 बड़े एलान, करोड़ों ग्राहकों को ऐसे होगा फायदा
यह भी पढ़ें: सोशल मीडिया पर वजन घटाने का देखा विज्ञापन, दवा खाने के बाद छात्रा की हुई मौत

Editor in Chief



















