Close Menu
Swaraj TodaySwaraj Today
    What's Hot

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    July 27, 2026

    यूनानी मेडिसिन काउंसिल में 179 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    July 27, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण (TKR), 70 वर्षीय मरीज ने दर्द को दी मात

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Tuesday, July 28
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
    • होम
    • कोरबा
    • छत्तीसगढ़
    • देश
    • दुनिया
    • खेल
    • स्वास्थ्य
    • करियर जॉब
    • मनोरंजन
    Swaraj TodaySwaraj Today
    Home»Featured»Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”
    Featured

    Jabalpur: शादी के 10 दिन पहले दूल्हे को धमकी, कहा- “महक सिर्फ मेरी है, उससे शादी की तो खैर नहीं”

    Deepak SahuBy Deepak SahuApril 26, 2026
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link
    n7099738171777170499360069f83bcbd4c87fe68a7ce0583bbccc9cee4bd88dd97084d9a9823673809d2f9
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Copy Link

    जबलपुर/स्वराज टुडे:  मध्य प्रदेश के जबलपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने शादी की खुशियों को विवाद और आरोप-प्रत्यारोप के बीच उलझा दिया है। मामला रांझी थाना क्षेत्र के इंदिरानगर का है, जहां अजीत यादव की शादी बरेला निवासी महक यादव से तय हुई थी।

    परिवार ने पूरी तैयारी के साथ 20 अप्रैल 2026 की शादी की तारीख तय की थी और तिलक की रस्म 2 नवंबर 2025 को संपन्न हुई थी। शादी की तैयारियों में परिवार ने करीब डेढ़ से दो लाख रुपये भी खर्च कर दिए थे।

    लेकिन शादी से कुछ दिन पहले ही 10 अप्रैल की रात को अजीत के मोबाइल पर आए एक अनजान कॉल ने पूरे मामले को पलट दिया। कॉल करने वाले ने खुद को सचिन विश्वकर्मा बताया और दावा किया कि महक यादव उससे प्यार करती है और उनके बीच लंबे समय से संबंध हैं। आरोपी ने यह भी कहा कि उनके बीच शारीरिक संबंध रहे हैं और एक बार गर्भपात तक की स्थिति बन चुकी है। इसके साथ ही उसने कुछ तस्वीरें और ऑडियो रिकॉर्डिंग भी भेजीं और अजीत को धमकी दी कि अगर उसने महक से शादी की तो उसकी जान को खतरा होगा।

    इस खुलासे के बाद अजीत ने यह बात अपने परिवार और लड़की के घरवालों को बताई, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच पंचायत हुई। पंचायत में जब महक से सवाल किए गए तो उसने सचिन को अपना दोस्त बताया और कहा कि वह शादी के बाद भी उससे संपर्क में रहेगी। इस बयान के बाद अजीत के परिवार ने शादी से इनकार कर दिया।

    यह भी पढ़ें :  अपने प्रेमी के साथ प्रेमालाप में डूबी थी बेटी, तभी अचानक घर पहुँचे पिता की पड़ गयी नजर, उसके बाद हो गया बड़ा कांड

    इसके बाद मामला और बढ़ गया, जब लड़की पक्ष ने आरोप लगाया कि लड़के वालों ने दहेज की मांग की और मानसिक प्रताड़ना दी। उन्होंने रांझी थाने में अजीत और उसके परिवार के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।

    वहीं, अजीत यादव ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि उसके पास सभी सबूत मौजूद हैं और उसे लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। साथ ही आरोप है कि उससे पांच लाख रुपये की मांग भी की जा रही है और उसे झूठे केस में फंसाने की कोशिश हो रही है।

    फिलहाल एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा के अनुसार पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिस नंबर से कॉल आया है उसकी भी तकनीकी जांच की जा रही है और जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    यह भी पढ़ें: प्री-मानसून के प्रभाव से करवट लेगा मौसम, कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, भीषण गर्मी से मिलेगी राहत

    यह भी पढ़ें: मोदी के भारत की एक और उपलब्धि: गंगा एक्सप्रेसवे का सपना हुआ साकार, 29 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    यह भी पढ़ें: Raipur: छत्तीसगढ़ में CBSE मान्यता प्राप्त निजी स्कूलों में अब केवल NCERT की किताबें ही मान्य…….निजी प्रकाशकों की पुस्तकें खरीदने के लिए बाध्य करने पर होगी सख्त कार्रवाई

    Swaraj Today converted
    Deepak Sahu

    Editor in Chief

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Copy Link

    Related Posts

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    July 27, 2026

    यूनानी मेडिसिन काउंसिल में 179 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    July 27, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण (TKR), 70 वर्षीय मरीज ने दर्द को दी मात

    July 27, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026

    Korba: वर्ल्ड हेपेटाइटिस डे के अवसर पर निःशुल्क आयुर्वेद एवं योग चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन 28 जुलाई को

    July 27, 2026

    राशिफल 27 जुलाई 2026 : जानिए कैसा रहेगा आपका आज का दिन

    July 27, 2026
    Top Posts

    बच्चा मां से मांगता रहा मदद और बेशर्म औरत बनाती रही रील, कलेजा चीर देंगी बच्चे की चीखें

    May 16, 20261,784 Views

    Breaking: कोरबा में नहीं थम रहा जघन्य वारदातों का सिलसिला, फिर एक शख्स की दिनदहाड़े हत्या, आरोपी चंद घण्टे में गिरफ्तार

    June 29, 20261,453 Views

    Korba: सिरफिरे पति ने पत्नी का सिर धड़ से किया अलग, फिर सिर लेकर गाँव में घूमता रहा आरोपी, मंजर देख काँप गया लोगों का कलेजा, देखें वीडियो…

    April 23, 20261,144 Views
    Don't Miss

    सहायक शिक्षक के 2292 पदों पर निकली बंपर भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 21 अगस्त

    July 27, 2026

    छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक भर्ती – CGESB: आप भी शिक्षा के क्षेत्र में जाकर नौकरी करना…

    यूनानी मेडिसिन काउंसिल में 179 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई

    July 27, 2026

    Korba: शिवाय हॉस्पिटल में पहली बार हाईटेक घुटना प्रत्यारोपण (TKR), 70 वर्षीय मरीज ने दर्द को दी मात

    July 27, 2026

    विश्व हिन्दू परिषद छत्तीसगढ़ प्रांत की तीन दिवसीय बैठक संपन्न, दुर्गावाहिनी व मातृशक्ति के जिला दायित्वों की हुई घोषणा

    July 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • YouTube
    • TikTok
    • WhatsApp
    • Twitter
    • Instagram
    About

    Owner & Chief Editor:
    DEEPAK SAHU

    Address:
    Punjabi Gurudwara Road, Purani Basti, Korba, Dist. - Korba, (C.G.) Pin - 495678

    Email:

    [email protected]

    Mobile:

    9827197872,
    8982710004

    Udyam Reg. No.:
    CG-10-0001978

    Post Calendar
    July 2026
    M T W T F S S
     12345
    6789101112
    13141516171819
    20212223242526
    2728293031  
    « Jun    
    Important Pages
    • Home
    • About Us
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Terms & Conditions
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    © 2026 Swaraj Today. Designed by Nimble Technology.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.